Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर शहर में शितला माता अष्टमी पर मेला कल से शुरू आज हुआ ध्वजारोहण
धनराज दाधीच
जोधपुर शहर में शितला माता अष्टमी पर मेला कल से शुरू आज हुआ ध्वजारोहण
More news from राजस्थान and nearby areas
- जोधपुर शहर में शितला माता अष्टमी पर मेला कल से शुरू आज हुआ ध्वजारोहण1
- जोधपुर जिले के बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घोड़ावट गांव में निर्माधीन मारवाड़ सीमेंट प्लांट में गत रात्रि को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग व धुए की लपटे दूर-दूर तक देखी गई। मारवाड़ सीमेंट प्लांट के प्रशासन के अनुसार आग को समय पर उचित संसाधनों के प्रयोग से समय रहते आग पर काबू पाया गया। तथा इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई।2
- Post by अशोक चौधरी खेजड़ला Ashok Chaudhary1
- शहर के भीतरी क्षेत्र में कुमारिया कुआं से जूनी मंडी तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानों द्वारा बाहर टेबल लगाकर दुकानें चलाना बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण जूनी मंडी क्षेत्र में रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके न तो पुलिस प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई तो जूनी मंडी का हाल भी सिवांची गेट क्षेत्र जैसा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है।1
- राजस्थान पाली जिला के बजरंगबली में बंजारा समाज का गैर का कार्यक्रम निकल गया1
- पाली में 14 व 15 मार्च को होगी राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस,अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने दी विस्तृत जानकारी। जिला स्तर के वकीलों को हाईकोर्ट जज बनाने और स्टाइपेंड जैसे मुद्दों पर होगा मंथन। पाली। जिले के प्रसिद्ध जाडन स्थित ॐ आश्रम' में आगामी 14 और 15 मार्च को राजस्थान के अधिवक्ताओं का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय महासंगम होने जा रहा है। ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस को लेकर बुधवार को अभिभाषक मंडल अध्यक्ष पी.एम. जोशी और सचिव मुकुल सोनी ने प्रेस वार्ता कर तैयारियों का खाका पेश किया। प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में प्रदेश भर के हजारों अधिवक्ता जुटेंगे। सेमिनार के माध्यम से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे,जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। जिला स्तर के अनुभवी अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अवसर देना। वेलफेयर फंड से युवा वकीलों को स्टाइपेंड राशि प्रदान करना। न्यायिक अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना और सतर्कता समिति द्वारा जांच की व्यवस्था। बार काउंसिल की बैठकें जिला मुख्यालयों पर आयोजित करना और प्रत्येक जिले से बार काउंसिल सदस्य का निर्वाचन सुनिश्चित करना। सचिव मुकुल सोनी ने जानकारी दी कि कॉन्फ्रेंस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें प्रदेश भर से वकील भारी उत्साह दिखा रहे हैं। शीतकालीन अवकाश के दौरान मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति और टारगेटेड केसेज में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर भी इस मंच से ठोस रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर सुमेर सिंह राजपुरोहित, कमलेश दवेरा , जब्बरसिंह, योगेन्द्र ओझा, भागीरथ सिहं , कुन्दन चौहान , सद्दाम काजी , प्रवीण साहू, मुकेश आर्य, दीपक सोनी , गौरव, अल्ताफ हुसैन, हिंमाशु, सुर्य प्रकाश, विकास , उमेश , अर्जुन राठौड़, कुसुमलता , मोनिका , डिम्पल, देवेंद्र, गिरिश सहित अधिवक्ता उपस्थित रहै। बाईट-पी एम जोशी अध्यक्ष,पाली अभिभाषक मंडल3
- पाली, । राज्य भर और सभी जिलों में राजस्थान दिवस समारोह का 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस श्रृंखला में पांच दिवसों में विभिन्न विभागों से सम्बंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ सफल आयोजन व तैयारियो के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने बारी बारी से प्रत्येक दिन की गतिविधियों व विभागों के साथ चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में बताया कि 15 मार्च राज्य के साथ जिलों में भी राजस्थान दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें विविध आयोजन होंगे जिनमें 15 मार्च को राज्य के साथ जिलों में भी राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन- जयपुर मुख्यमंत्री द्वारा फ्लेग ऑफ जिला स्तर पर विकसित राजस्थान रन आयोजित होगी जो 15 मार्च को जिला कलक्टर कार्यालय से 8.30 बजे से होगी। इसका नोडल विभाग- युवा एवं खेल विभाग एवं जिला कलेक्टर्स होगे। इसी दिन को राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ होकर राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज़ का रजिस्ट्रेशन / शुभारंभ होगा। जिसमे नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा/सूचना प्रौद्योगिकी होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो में कार्यक्रम का आयोजन / निबंध /भाषण / चित्रकारी होगे। जिनका नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा व ओ.डी.ओ.पी मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ सभी जिलों होगा जिसका नोडल विभाग उद्योग होगा। इसी प्रकार 16 मार्च, राजस्थानी जनजातिय गौरव दिवस स्थान - बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में , 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस युवा सम्मेलन- जयपुर (राज्य स्तरीय) विषय रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास, रोजगार उत्सव होंगे। इसी दिन जिला स्तर पर राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम के नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा विभाग होंगे। इसी दिन सायं 5ः00 बजे उद्योगपतियों के साथ संवाद,, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण किया जायेगा जो उधोग विभाग आयोजित करेगा। 18 मार्च को इसी क्रम में किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस किसान एवं पशुपालक जनसभा-भरतपुर में होगा। किसान एवं पशुपालक संवाद, विकास कार्यों का शुभारम्भ/शिलान्यास, योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा व कार्यक्रम का नोडल विभाग- कृषि एवं पशुपालन होगा। इसी दिन सायंकाल को राज्यभर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम महाआरती की जाएगी पाली में इसका आयोजन सोमनाथ मंदिर में किया जायेगा। देवस्थान विभाग इसका नोडल विभाग होगा। 19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह दोपहरः लाभार्थी सम्मेलन - जालोर ,लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण नोडल विभाग- समाज कल्याण विभाग होगा। इसी दिन सायंकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम - जयपुर में राज्य स्तर पर अतिशबाजी साथ ही जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम लाखोटिया गार्डन में सांय 7 बजे से विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इसका नोडल विभाग कला एवं संस्कृति होगा। इसके लिये जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों को आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये समय स्थान का निर्धारण बाकि रह गया है वे उच्च स्तर से निर्दैशानुसार उनका आयोजन किया जाने के लिये निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अति. जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, अति. पुलिस अधीक्षक जय सिंह, प्रौधोगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार, सहित विभिन्न विभाग के जिलाधिकारी मौजुद रहे।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1