logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद साहब के द्वारा जानिब खान को जिला अध्यक्ष फतेहपुर को घोषित किया गया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान

2 hrs ago
user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद साहब के द्वारा जानिब खान को जिला अध्यक्ष फतेहपुर को घोषित किया गया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे रायबरेली राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    4
    बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे रायबरेली राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • फतेहपुर जिले में नगरपालिका परिषद फतेहपुर ने शहर के 34 वार्डों में चौमुखी विकास लेकर बोर्ड की बैठकें किया जिसका नतीजा यह रहा कि आज 10 वार्डो में लगभग 1 करोड़ की लागत से बनी 10 सीसी रोडो का लोकार्पण किया। चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने अपने 10 सभासदों द्वारा प्रस्ताव में रखी गई 10सों रोडो को बनवाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जिसमें आज आबूनागर रेडईया में 19 लाख, इसी वार्ड के ताम्बेश्वर में 9.5 लाख, अस्ती वार्ड 16 में 9.90 लाख सहित कुल 1 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनी रोडो को आज जनता को समर्पित कर चेयरमैन ने कहा आगे और भी रोड़ों का निर्माण किया जा रहा है। शहर को शहर जैसा बनने का हमारे सभी सभासदों के सहयोग से किया जा रहा है । शहर में कई पार्कों का निर्माण किया गया है अन्य नगर की सभी सड़को को साफ सुथरा कर नगर को विकास की दिशा में प्रयास जारी है।वही इस लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद विनय तिवारी,अरुण सिंग,गुड्डू यादव,दीपक मौर्य,निधि पटेल,हबीब बाबू क्लर्क, जेइ अभिषेक पांडेय सहित सभी वार्डो के सभासद रहे हैं।
    1
    फतेहपुर जिले में नगरपालिका परिषद फतेहपुर ने शहर के 34 वार्डों में चौमुखी विकास लेकर बोर्ड की बैठकें किया जिसका नतीजा यह रहा कि आज 10 वार्डो में लगभग 1 करोड़ की लागत से बनी 10 सीसी रोडो का लोकार्पण किया। चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने अपने 10 सभासदों द्वारा प्रस्ताव में रखी गई 10सों रोडो को बनवाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जिसमें आज आबूनागर रेडईया में 19 लाख, इसी वार्ड के ताम्बेश्वर में 9.5 लाख, अस्ती वार्ड 16 में 9.90 लाख सहित कुल 1 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनी रोडो को आज जनता को समर्पित कर चेयरमैन ने कहा आगे और भी रोड़ों का निर्माण किया जा रहा है। शहर को शहर जैसा बनने का हमारे सभी सभासदों के सहयोग से किया जा रहा है । शहर में कई पार्कों का निर्माण किया गया है अन्य नगर की सभी सड़को को साफ सुथरा कर नगर को विकास की दिशा में प्रयास जारी है।वही इस लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद विनय तिवारी,अरुण सिंग,गुड्डू यादव,दीपक मौर्य,निधि पटेल,हबीब बाबू क्लर्क, जेइ    अभिषेक पांडेय सहित सभी वार्डो के सभासद रहे हैं।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • जिले के डीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में महिलाओं समेत 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 📍 पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव का है, जहां शिव शंकर मिश्रा के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में महिलाओं समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। देर रात तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल में मौजूद रहे।
    1
    जिले के डीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में महिलाओं समेत 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
📍 पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव का है, जहां शिव शंकर मिश्रा के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
इस भीषण हादसे में महिलाओं समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। देर रात तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल में मौजूद रहे।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 45° की तपती धूप में भी नहीं रुके पूर्व विधायक राकेश सिंह, गांव-गांव किया निरिक्षण गर्मी ने तोड़ा दम, लेकिन जज्बा ऐसा कि रात 8 बजे तक भी जारी रहा निरीक्षण का सिलसिला! #voicebharat24 #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #reelsvideoシ #viralreelsシ
    1
    45° की तपती धूप में भी नहीं रुके पूर्व विधायक राकेश सिंह, गांव-गांव किया निरिक्षण 
गर्मी ने तोड़ा दम, लेकिन जज्बा ऐसा कि रात 8 बजे तक भी जारी रहा निरीक्षण का सिलसिला!
#voicebharat24 #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #reelsvideoシ #viralreelsシ
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बहन की शादी की खुशियों के बीच मातम: डंपर की टक्कर से भाई गंभीर रूप से घायल ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को झकझोर कर रख दिया। अकोढ़िया गांव से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, जब्बारीपुर निवासी शिव बहादुर (45), पुत्र केदारनाथ, रविवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से अकोदिया गांव से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह ऊंचाहार प्लाई फैक्ट्री के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव बहादुर सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उपचार और रेफरल राहगीरों की तत्परता से उन्हें तुरंत ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ. महमूद अख्तर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन शिव बहादुर की हालत चिंताजनक बनी रही। बेहतर इलाज और सिर की गंभीर चोट को देखते हुए, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कल है बहन की शादी इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार (कल) शिव बहादुर की छोटी बहन की शादी है। घर में शादी की रस्में और मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं। फिलहाल, घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है
    1
    बहन की शादी की खुशियों के बीच मातम: डंपर की टक्कर से भाई गंभीर रूप से घायल
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को झकझोर कर रख दिया। अकोढ़िया गांव से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार, जब्बारीपुर निवासी शिव बहादुर (45), पुत्र केदारनाथ, रविवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से अकोदिया गांव से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह ऊंचाहार प्लाई फैक्ट्री के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव बहादुर सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में उपचार और रेफरल
राहगीरों की तत्परता से उन्हें तुरंत ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ. महमूद अख्तर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन शिव बहादुर की हालत चिंताजनक बनी रही। बेहतर इलाज और सिर की गंभीर चोट को देखते हुए, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कल है बहन की शादी
इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार (कल) शिव बहादुर की छोटी बहन की शादी है। घर में शादी की रस्में और मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं। फिलहाल, घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    11 hrs ago
  • हरदोई में तेज रफ्तार कंटेनर का कहर, महिला की मौत, 15 घायल जगदीशपुर चौराहे पर अनियंत्रित वाहन ने मचाई तबाही, चालक हिरासत में हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर लोगों पर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 11 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर चालक नशे की हालत में था और उसने सड़क किनारे लगे ठेलों, दुकानों, ऑटो व बाइक को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बावन सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में रमेश (50), पवन कुमार (25), रुचि (25), मुकेश (30), पिंटू (25), खुशीराम (35), नरेश (33), हरिश्चंद्र (35), महेंद्र (45), राहुल (30) और प्रियांशु (11) सहित अन्य लोग शामिल हैं।
    1
    हरदोई में तेज रफ्तार कंटेनर का कहर, महिला की मौत, 15 घायल
जगदीशपुर चौराहे पर अनियंत्रित वाहन ने मचाई तबाही, चालक हिरासत में
हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर लोगों पर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 11 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर चालक नशे की हालत में था और उसने सड़क किनारे लगे ठेलों, दुकानों, ऑटो व बाइक को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बावन सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में रमेश (50), पवन कुमार (25), रुचि (25), मुकेश (30), पिंटू (25), खुशीराम (35), नरेश (33), हरिश्चंद्र (35), महेंद्र (45), राहुल (30) और प्रियांशु (11) सहित अन्य लोग शामिल हैं।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे रायबरेली राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    5
    बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे रायबरेली राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राज्य अधिवेशन में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • * रायबरेली महराजगंज। में एक गरीब बेटी की शादी के लिए पत्रकार संतोष सिंह चौहान की पहल पर 35,000 रुपये का कन्यादान किया गया। यह मदद 'वानर सेना' और अन्य समाजसेवियों द्वारा जुटाई गई। यह मामला अमावां विकासखंड के ओया गांव का है, जहां रामरती नामक एक बुजुर्ग महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी बबली के साथ अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रही हैं। रामरती के पति और दोनों बेटों का निधन हो चुका है। बबली की शादी 7 मई को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, गांव के अवधेश सिंह ने पत्रकार संतोष सिंह चौहान से संपर्क किया। संतोष सिंह चौहान, जो दैनिक समृद्धि न्यूज़ समाचार पत्र और महाराजगंज खबर के अध्यक्ष भी हैं, ने 18 अप्रैल को सोशल मीडिया (एसएस न्यूज फेसबुक पेज) पर इस संबंध में एक वीडियो जारी किया। पत्रकार के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए, 'वानर सेना' ने 21 अप्रैल को संतोष सिंह चौहान के माध्यम से बबली की मां से फोन पर बात की। इसके बाद, 24 अप्रैल को वानर सेना के पदाधिकारी धीरज सिंह चौहान, अभय सिंह, केपी सिंह और हर्षित सिंह ओया गांव पहुंचे और बबली के परिवार को 20,000 रुपये नकद का कन्यादान किया। उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद, अन्य लोगों ने भी मदद की पेशकश की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव के माध्यम से लगभग 10 से 12 हजार रुपये की राशि जुटाई गई। इसके अतिरिक्त, महराजगंज विकासखंड के पूर्व ग्राम प्रधान पुत्तन सिंह पाली ने कन्यादान के रूप में एक टीना तेल प्रदान किया। मां रामरती और बेटी बबली ने बताया कि पत्रकार संतोष सिंह चौहान की खबर के माध्यम से उन्हें कुल लगभग 35,000 रुपये की सहायता प्राप्त हुई है, जिससे उनकी बेटी की शादी संभव हो पा रही है।
    1
    *
रायबरेली महराजगंज। में एक गरीब बेटी की शादी के लिए पत्रकार संतोष सिंह चौहान की पहल पर 35,000 रुपये का कन्यादान किया गया। यह मदद 'वानर सेना' और अन्य समाजसेवियों द्वारा जुटाई गई।
यह मामला अमावां विकासखंड के ओया गांव का है, जहां रामरती नामक एक बुजुर्ग महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी बबली के साथ अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रही हैं। रामरती के पति और दोनों बेटों का निधन हो चुका है।
बबली की शादी 7 मई को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, गांव के अवधेश सिंह ने पत्रकार संतोष सिंह चौहान से संपर्क किया। संतोष सिंह चौहान, जो दैनिक समृद्धि न्यूज़ समाचार पत्र और महाराजगंज खबर के अध्यक्ष भी हैं, ने 18 अप्रैल को सोशल मीडिया (एसएस न्यूज फेसबुक पेज) पर इस संबंध में एक वीडियो जारी किया।
पत्रकार के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए, 'वानर सेना' ने 21 अप्रैल को संतोष सिंह चौहान के माध्यम से बबली की मां से फोन पर बात की। इसके बाद, 24 अप्रैल को वानर सेना के पदाधिकारी धीरज सिंह चौहान, अभय सिंह, केपी सिंह और हर्षित सिंह ओया गांव पहुंचे और बबली के परिवार को 20,000 रुपये नकद का कन्यादान किया। उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद, अन्य लोगों ने भी मदद की पेशकश की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव के माध्यम से लगभग 10 से 12 हजार रुपये की राशि जुटाई गई। इसके अतिरिक्त, महराजगंज विकासखंड के पूर्व ग्राम प्रधान पुत्तन सिंह पाली ने कन्यादान के रूप में एक टीना तेल प्रदान किया।
मां रामरती और बेटी बबली ने बताया कि पत्रकार संतोष सिंह चौहान की खबर के माध्यम से उन्हें कुल लगभग 35,000 रुपये की सहायता प्राप्त हुई है, जिससे उनकी बेटी की शादी संभव हो पा रही है।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.