ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। #instagram #adarshnews #news #वायरल #ललितपुर ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। #instagram #adarshnews #news #वायरल #ललितपुर
ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। #instagram #adarshnews #news #वायरल #ललितपुर ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। #instagram #adarshnews #news #वायरल #ललितपुर
- डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का सराहनीय कदम: झाँसी में रक्तदान शिविर लगाकर किया 75 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह झाँसी स्वर्गीय आर के दत्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 15 सितम्बर को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जनपद झाँसी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय, झाँसी में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के विभिन्न घटक संघों के डिप्लोमा इंजीनियर्स, पदाधिकारी, सदस्य, कार्यालय स्टॉफ, परिवारीजन एवं मित्रगणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त झाँसी श्री विमल कुमार दुबे ने दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रान्तीय महासचिव श्री नितेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंजीनियर संजीव कुमार, अधीक्षण अभियन्ता तथा इंजीनियर ए.पी. सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में कुल 75 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया तथा मरीजों एवं असहाय लोगों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजीव शुक्ला ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव श्री रजनीश पुरोहित ने किया। महासंघ के घटक संघों के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।4
- अतिवृष्टि से खरीफ फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की टहरौली। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल से मुलाकात कर ज्ञापन/शिकायत प्रस्तुत की। किसानों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।तहसीलदार ने कहा कि किसानों को अति वृष्टि से क्षतिपूर्ति के मुवावजा का सर्वे कार्य चल रहा है सभी पात्र किसानों को राहत राशि दी जाएगी किसी किसान के साथ भेद भाव नहीं होगा अतिवृष्टि से खरीफ फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की टहरौली। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल से मुलाकात कर ज्ञापन/शिकायत प्रस्तुत की। किसानों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।तहसीलदार ने कहा कि किसानों को अति वृष्टि से क्षतिपूर्ति के मुवावजा का सर्वे कार्य चल रहा है सभी पात्र किसानों को राहत राशि दी जाएगी किसी किसान के साथ भेद भाव नहीं होगा इस दौरान धीरेन्द्र कुमार, गोविंद सिंह, श्रीराम, काशीराम, मुकेश कुमार, मलखान, रोहित, खुमान, ठाकुरदास, हरवंश, राकेश, राजेंद्र और दीपक सहित सारोल, अतरसुआँ और बारेई गांवों के किसान मौजूद रहे।1
- शिवपुरी जिले में महिलाओं द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुखर होकर सड़कों पर उतरना और इसे पूरी तरह बंद कराने का संकल्प लेना एक बहुत ही गंभीर और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार के कारण परिवारों पर पड़ने वाले बुरे असर, घरेलू हिंसा और युवाओं की बर्बादी को रोकने के लिए महिलाएं अक्सर इस तरह का साहसिक कदम उठा रही है1
- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 10 फीट लंबा अजगर, वाहन चालकों में दहशत दतिया के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबे के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर बीच सड़क पर पहुंच गया। अजगर के सड़क पर होने से वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल या मृत हो सकता है। वहीं, सड़क से हटने के बाद अजगर आसपास की कॉलोनी में घुसकर लोगों के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।1
- *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। @drmohanyadav51 #CMMadhya Pradesh #Cabinet Decisions #Cabinet Decisions MP1
- छतरपुर।पैसों के लेनदेन को लेकर आकाशवाणी तिराहे पर श्रद्धा की शराब कि कंपोजिट दुकान पर दुकानदार और ग्राहक का विवाद। छतरपुर।पैसों के लेनदेन को लेकर आकाशवाणी तिराहे पर श्रद्धा की शराब कि कंपोजिट दुकान पर दुकानदार और ग्राहक का विवाद।1
- टहरौली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के अशोकनगर स्थित कबूतरा डेरा में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ टहरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बेचने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अंजू पत्नी निलेश, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 20 लीटर, पिंकी पत्नी अखिलेश, निवासी टहरौली खास के कब्जे से 25 लीटर, अनीशा पत्नी चिंकू के पास से 20 लीटर तथा प्रतिज्ञा पत्नी रोविंद, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में इस पर अंकुश लगने की उम्मीद है।1
- सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों की जांच दतिया के सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में करीब 500 मरीजों की जांच की गई। नेत्र, दंत, स्त्री रोग, बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और उपचार दिया। कुछ मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी गई। बीएमओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया।1