Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों की जांच दतिया के सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में करीब 500 मरीजों की जांच की गई। नेत्र, दंत, स्त्री रोग, बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और उपचार दिया। कुछ मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी गई। बीएमओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया।
Vikas Sen

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 10 फीट लंबा अजगर, वाहन चालकों में दहशत दतिया के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबे के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर बीच सड़क पर पहुंच गया। अजगर के सड़क पर होने से वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल या मृत हो सकता है। वहीं, सड़क से हटने के बाद अजगर आसपास की कॉलोनी में घुसकर लोगों के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।1
- *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1

- सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।1
- झांसी ।विवेक निरंजन स्मृति महोत्सव के अंतर्गत विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी संयुक्त तत्वाधान में विवेक निरंजन महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन विवेक निरंजन वॉलीबॉल कोर्ट पर किया गया।1
- दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट। लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट। नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना। पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में। मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत। पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।1
- निधि बैंक का लक्ष्य पूरा होने पर संदीप सरावगी का हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान झाँसी। महिला ग्राम विकास निधि बैंक द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा होने की खुशी में बैंक परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी का बैंक स्टाफ एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह के आयोजक युवा समाजसेवी आनंद सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में बैंक के ऑनर शकील अहमद, ब्रांच मैनेजर प्रेरणा श्रीवास्तव, बैंक मैनेजर रोशनी तथा फील्ड मैनेजर आनंद सिंह चौहान सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर निधि, अंजली, सविता, राखी, हार्दिक, अमन, सरिता, सोनू भदौरिया एवं विशाल खटीक सहित बैंक के कर्मचारियों ने समारोह में सहभागिता की और डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की टीम ने लक्ष्य प्राप्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।3
- सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों की जांच दतिया के सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में करीब 500 मरीजों की जांच की गई। नेत्र, दंत, स्त्री रोग, बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और उपचार दिया। कुछ मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी गई। बीएमओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया।1