Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट। लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट। नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना। पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में। मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत। पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट। लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट। नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना। पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में। मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत। पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भाण्डेर में कच्ची शराब के कथित कारोबार पर सवाल, लहार-सरसई रोड किनारे शराबखोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग भांडेर थाना क्षेत्र में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार दोपहर 02 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क किनारे शराब की महफिलें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लहार रोड, चिरागांव रोड, सरसई रोड और दतिया रोड के आसपास अवैध शराब बिक्री और सेवन की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि शाम के समय सड़क किनारे शराबखोरी से राहगीरों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और आबकारी विभाग से वायरल वीडियो की जांच कर वास्तविकता सामने लाने तथा अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1
- दशहरा आयोजन की तैयारियों को लेकर क्षत्रिय समाज की बैठक, शोभायात्रा को लेकर बनाई रणनीतिदतिया दशहरा पर्व को लेकर क्षत्रिय समाज ने असनई स्थित रामलला मंदिर में बैठक आयोजित की। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। जिसकी जानकारी समाज जन द्वारा सोमवार 12 बजे दी है । जिसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य काका परिहार ने बताया की रविवार शाम आयोजित बैठक में दशहरा मिलन समारोह और अन्य आयोजनों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी समाजजनों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की गई। दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज द्वारा शहर में दशहरा मिलन समारोह के साथ वृहद शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में समाजजन पारंपरिक रूप से अस्त्र-शस्त्र के साथ शामिल होते हैं और यात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया जाता है। बैठक में आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। दशहरा आयोजन की तैयारियों को लेकर क्षत्रिय समाज की बैठक, शोभायात्रा को लेकर बनाई रणनीतिदतिया दशहरा पर्व को लेकर क्षत्रिय समाज ने असनई स्थित रामलला मंदिर में बैठक आयोजित की। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। जिसकी जानकारी समाज जन द्वारा सोमवार 12 बजे दी है । जिसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य काका परिहार ने बताया की रविवार शाम आयोजित बैठक में दशहरा मिलन समारोह और अन्य आयोजनों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी समाजजनों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की गई। दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज द्वारा शहर में दशहरा मिलन समारोह के साथ वृहद शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में समाजजन पारंपरिक रूप से अस्त्र-शस्त्र के साथ शामिल होते हैं और यात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया जाता है। बैठक में आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।1
- गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश* दतिया में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस ओर................. आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस or1
- गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे1
- निधि बैंक का लक्ष्य पूरा होने पर संदीप सरावगी का हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान झाँसी। महिला ग्राम विकास निधि बैंक द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा होने की खुशी में बैंक परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी का बैंक स्टाफ एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह के आयोजक युवा समाजसेवी आनंद सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में बैंक के ऑनर शकील अहमद, ब्रांच मैनेजर प्रेरणा श्रीवास्तव, बैंक मैनेजर रोशनी तथा फील्ड मैनेजर आनंद सिंह चौहान सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर निधि, अंजली, सविता, राखी, हार्दिक, अमन, सरिता, सोनू भदौरिया एवं विशाल खटीक सहित बैंक के कर्मचारियों ने समारोह में सहभागिता की और डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की टीम ने लक्ष्य प्राप्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।3
- अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा गया कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी महोदया श्रीमति आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों, फरार आरोपियों, वारंटियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में अवैध पिस्तौल एवं 315 बोर के अवैध कट्टा-कारतूस सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अवैध पिस्तौल के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार थाना कोतवाली दतिया में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 125, 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान— 1. प्रशांत यादव पिता बलबीर यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी टाउन हॉल के पास, दतिया। 2. यश यादव पिता राजेश यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पट्टापुर, दतिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल जप्त की गई तथा प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा का इजाफा किया गया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 315 बोर के अवैध कट्टा एवं कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े गुब्बारे के पास, ठंडी सड़क, दतिया को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। स्थाई वारंटी भी हुआ गिरफ्तार इसी कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा एक अन्य स्थाई वारंटी करण पुत्र आलोक वाल्मीकि, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मण ताल, दतिया को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, उप निरीक्षक हेमा गौतम, प्रधान आरक्षक सरजू भवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक राममिलन गुर्जर एवं आरक्षक मुनेश बघेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।।1
- नवीन तहसील कार्यालय में।हुई जनसुनवाई, सीमांकन, सड़क, जलभराव और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर तहसीलदार व सीईओ ने दिए निराकरण के निर्देश भांडेर नगर के रामगढ़ रोड स्थित नवीन तहसील कार्यालय के सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ व ने आमजन की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली बिल में गड़बड़ी, सड़क निर्माण, जलभराव और अतिक्रमण से संबंधित सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों में संबंधित विभागों के के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और जल्द ही उनका समाधान कराया जाएगा। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं और अधिकारियों ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।1
- कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने वार्ड 34 आंगनबाड़ी में विधि-विधान से की गणपति की स्थापना दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज अपनी गोद ली हुई आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक-34 में सपरिवार पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गणपति की प्रतिमा स्थापित की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों एवं उपस्थित जनों के साथ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव की शुरुआत की। कलेक्टर श्री वानखड़े ने गणपति स्थापना से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। गणपति स्थापना के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े बच्चों और परिवारों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। गणपति स्थापना के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कलेक्टर श्री वानखड़े के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और गणपति बप्पा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।1