logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा गया कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी महोदया श्रीमति आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों, फरार आरोपियों, वारंटियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में अवैध पिस्तौल एवं 315 बोर के अवैध कट्टा-कारतूस सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अवैध पिस्तौल के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार थाना कोतवाली दतिया में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 125, 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान— 1. प्रशांत यादव पिता बलबीर यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी टाउन हॉल के पास, दतिया। 2. यश यादव पिता राजेश यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पट्टापुर, दतिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल जप्त की गई तथा प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा का इजाफा किया गया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 315 बोर के अवैध कट्टा एवं कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े गुब्बारे के पास, ठंडी सड़क, दतिया को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। स्थाई वारंटी भी हुआ गिरफ्तार इसी कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा एक अन्य स्थाई वारंटी करण पुत्र आलोक वाल्मीकि, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मण ताल, दतिया को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, उप निरीक्षक हेमा गौतम, प्रधान आरक्षक सरजू भवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक राममिलन गुर्जर एवं आरक्षक मुनेश बघेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।।

1 hr ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट। लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट। नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना। पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में। मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत। पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।
    1
    दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल 
रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट।
लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट।
नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना।
पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना।
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में।
मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत।
पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस*
*दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार*
सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
*डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी*
परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल*
सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों  (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी?
मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।
    1
    सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार
सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घर में सो रहे नेताजी को उठाया,फिर जुए के केस में करदी FIR दतिया/इंदरगढ़। वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि किस अबस्था मे भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान को पुलिस ने रात को सोते समय घर से उठाया...फिर थाने ले जाकर करदी FIR... ये कहां तक न्यायसंगत है दरोगा जी...??? वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात के समय एक व्यक्ति को उसके घर/ठिकाने से बाहर लाया जाता है। वीडियो में संबंधित व्यक्ति पुलिस कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताता हुआ नजर आ रहा है और कथित तौर पर यह आरोप लगा रहा है कि उसे घर पर सोते समय उठाया गया तथा बाद में जुए के मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। ❓ उठ रहे गंभीर सवाल?? जुए के मामले में पुलिस के पास क्या साक्ष्य थे? यदि व्यक्ति के आरोप गलत हैं तो पुलिस का पक्ष क्या है? वीडियो ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता और कथित झूठे प्रकरण को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं... हालांकि कल देर शाम पुलिस कप्तान दतिया ने लांच थाना प्रभारी खान को लाइन हाजिर कर दिया है....
    1
    घर में सो रहे नेताजी को उठाया,फिर जुए के केस में करदी FIR 

दतिया/इंदरगढ़। 
 वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि किस अबस्था मे भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान  को पुलिस ने रात  को सोते समय घर से उठाया...फिर थाने ले जाकर करदी FIR...
ये कहां तक न्यायसंगत है दरोगा जी...???
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात के समय एक व्यक्ति को उसके घर/ठिकाने से बाहर लाया जाता है। वीडियो में संबंधित व्यक्ति पुलिस कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताता हुआ नजर आ रहा है और कथित तौर पर यह आरोप लगा रहा है कि उसे घर पर सोते समय उठाया गया तथा बाद में जुए के मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।
❓ उठ रहे गंभीर सवाल??
जुए के मामले में पुलिस के पास क्या साक्ष्य थे?
यदि व्यक्ति के आरोप गलत हैं तो पुलिस का पक्ष क्या है? वीडियो ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता और कथित झूठे प्रकरण को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं...
हालांकि कल देर शाम पुलिस कप्तान दतिया ने लांच थाना प्रभारी खान को लाइन हाजिर कर दिया है....
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस की कार्रवाई को लेकर जुआ में आया एक नया मोड़ देखते हैं क्या सही साक्ष्य निकालकर आएंगे सामने *पुलिस कार्रवाई पर सवाल* 🚨 घर में सो रहे भाजपा नेता को उठाया, फिर जुए के केस में FIR! पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल 🚨 *पुलिस की कथित जुआ कार्रवाई को लेकर सामने आए वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।* वीडियो में रात के समय भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान को घर/ठिकाने से बाहर लाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताता नजर आ रहा है। आरोप है कि उसे रात में घर में सोते समय उठाया गया और बाद में जुए के प्रकरण में FIR दर्ज कर दी गई। ❓ अब सबसे बड़ा सवाल—अगर मौके पर गाड़ी मौजूद थी, तो उस गाड़ी पर क्या कार्रवाई हुई? वीडियो में गाड़ी का भी जिक्र किया जा रहा है और कथित तौर पर गाड़ी मौके पर मौजूद होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि पुलिस ने जुआ संबंधी कार्रवाई की थी और मौके पर गाड़ी मिली थी, तो क्या उस गाड़ी की भी जांच या जब्ती की गई? अगर गाड़ी कार्रवाई के दायरे में आती थी तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? और यदि गाड़ी कार्रवाई के लिए प्रासंगिक नहीं थी, तो पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मौके पर मिली गाड़ी की स्थिति और उसकी भूमिका क्या थी? ⚠️ पुलिस से जवाब मांगते ये सवाल जुए में शामिल होने के क्या साक्ष्य पुलिस के पास थे? संबंधित व्यक्ति को रात में घर से उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? मौके पर मिली गाड़ी की जांच या जब्ती क्यों नहीं की गई? वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष क्या है? पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और पुलिस रिकॉर्ड में क्या दर्ज है? हालांकि दतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा लांच थाना प्रभारी शाकिर अली खान को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि यह कार्रवाई इसी मामले से संबंधित है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। 👉 अब देखना होगा कि पुलिस इन सवालों का जवाब देती है या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाते हैं। सवाल सिर्फ FIR का नहीं, बल्कि पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता का है।
    1
    पुलिस की कार्रवाई को लेकर जुआ में आया एक नया मोड़ देखते हैं क्या  सही साक्ष्य निकालकर आएंगे सामने 
*पुलिस कार्रवाई पर सवाल*
🚨 घर में सो रहे भाजपा नेता को उठाया, फिर जुए के केस में FIR! पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल 🚨
*पुलिस की कथित जुआ कार्रवाई को लेकर सामने आए वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।*
वीडियो में रात के समय भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान को घर/ठिकाने से बाहर लाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताता नजर आ रहा है। आरोप है कि उसे रात में घर में सोते समय उठाया गया और बाद में जुए के प्रकरण में FIR दर्ज कर दी गई।
❓ अब सबसे बड़ा सवाल—अगर मौके पर गाड़ी मौजूद थी, तो उस गाड़ी पर क्या कार्रवाई हुई?
वीडियो में गाड़ी का भी जिक्र किया जा रहा है और कथित तौर पर गाड़ी मौके पर मौजूद होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि पुलिस ने जुआ संबंधी कार्रवाई की थी और मौके पर गाड़ी मिली थी, तो क्या उस गाड़ी की भी जांच या जब्ती की गई?
अगर गाड़ी कार्रवाई के दायरे में आती थी तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? और यदि गाड़ी कार्रवाई के लिए प्रासंगिक नहीं थी, तो पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मौके पर मिली गाड़ी की स्थिति और उसकी भूमिका क्या थी?
⚠️ पुलिस से जवाब मांगते ये सवाल
जुए में शामिल होने के क्या साक्ष्य पुलिस के पास थे?
संबंधित व्यक्ति को रात में घर से उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?
मौके पर मिली गाड़ी की जांच या जब्ती क्यों नहीं की गई?
वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष क्या है?
पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और पुलिस रिकॉर्ड में क्या दर्ज है?
हालांकि दतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा लांच थाना प्रभारी शाकिर अली खान को लाइन हाजिर किया गया है। 
हालांकि यह कार्रवाई इसी मामले से संबंधित है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है।
👉 अब देखना होगा कि पुलिस इन सवालों का जवाब देती है या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाते हैं।
सवाल सिर्फ FIR का नहीं, बल्कि पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता का है।
    user_Sanjeev Richhariya
    Sanjeev Richhariya
    Court reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    2
    गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश
आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
      इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं।

इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश* दतिया में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश* 
दतिया में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं।
इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र पहुंचे गुप्ता जी के निवास पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र पहुंचे मुकेश गुप्ता के निवास पर भांडेर/ सागर में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र अपने सागर प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार गुप्ता के विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे। दिनेश चंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भी रहे हैं और लंबे समय से विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से संगठन एवं हिन्दू समाज के विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक तथा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला मंत्री रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री गुप्ता वर्तमान में पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के सचिव के रूप में सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। मुकेश कुमार गुप्ता की अनुपस्थिति में दिनेश चंद्र उनके विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। लंबे समय से संगठनात्मक एवं पारिवारिक आत्मीयता से जुड़े होने के कारण उनका यह आगमन परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर बन गया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र ने गुप्ता के नवविवाहित ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस गुप्ता एवं पुत्रवधू प्रीति गुप्ता से भेंट कर नवदंपति को सुखी, समृद्ध एवं संस्कारवान दाम्पत्य जीवन के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने गुप्ता के छोटे पुत्र आयुष गुप्ता से भी आत्मीय मुलाकात कर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। परिवारजनों से चर्चा के दौरान पुराने संगठनात्मक संबंधों और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जुड़े प्रसंग भी स्मरण किए गए। दिनेश चंद्र जी का सहज एवं आत्मीय रूप से निवास पर पहुंचना परिवार के लिए भावपूर्ण क्षण रहा। परिवारजनों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन में वर्षों से चले आ रहे आत्मीय संबंधों और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक बताया। गौरतलब है कि दिनेश चंद्र जी विश्व हिन्दू परिषद के उन वरिष्ठ पदाधिकारियों में हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। हाल के दिनों में भी वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं संत समाज के साथ संवाद में सक्रिय दिखाई दिए एवं वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठकों में शामिल होने वाले वरिष्ठ आमंत्रित सदस्यों भी हैं।।
    1
    विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक  दिनेश चंद्र पहुंचे गुप्ता जी के निवास पर
विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक  दिनेश चंद्र पहुंचे मुकेश गुप्ता के निवास पर
भांडेर/ सागर में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र अपने सागर प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार गुप्ता के विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे। दिनेश चंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भी रहे हैं और लंबे समय से विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से संगठन एवं हिन्दू समाज के विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक तथा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला मंत्री रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री गुप्ता वर्तमान में पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के सचिव के रूप में सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं।
मुकेश कुमार गुप्ता की अनुपस्थिति में दिनेश चंद्र उनके विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। लंबे समय से संगठनात्मक एवं पारिवारिक आत्मीयता से जुड़े होने के कारण उनका यह आगमन परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर बन गया।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र ने गुप्ता के नवविवाहित ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस गुप्ता एवं पुत्रवधू प्रीति गुप्ता से भेंट कर नवदंपति को सुखी, समृद्ध एवं संस्कारवान दाम्पत्य जीवन के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने  गुप्ता के छोटे पुत्र आयुष गुप्ता से भी आत्मीय मुलाकात कर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
परिवारजनों से चर्चा के दौरान पुराने संगठनात्मक संबंधों और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जुड़े प्रसंग भी स्मरण किए गए। दिनेश चंद्र जी का सहज एवं आत्मीय रूप से निवास पर पहुंचना परिवार के लिए भावपूर्ण क्षण रहा। परिवारजनों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन में वर्षों से चले आ रहे आत्मीय संबंधों और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक बताया।
गौरतलब है कि दिनेश चंद्र जी विश्व हिन्दू परिषद के उन वरिष्ठ पदाधिकारियों में हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। हाल के दिनों में भी वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं संत समाज के साथ संवाद में सक्रिय दिखाई दिए एवं वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठकों में शामिल होने वाले वरिष्ठ आमंत्रित सदस्यों भी हैं।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.