logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशनी की ग्राम पंचायत परतापुर के गांव बरुआ नदी में तेजगति से हुई ओलावृष्टि,किसान हुआ बरबाद☝️ प्रशासन पीड़ित किसानों की मदद करें।

2 hrs ago
user_गौतम कश्यप
गौतम कश्यप
Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

किशनी की ग्राम पंचायत परतापुर के गांव बरुआ नदी में तेजगति से हुई ओलावृष्टि,किसान हुआ बरबाद☝️ प्रशासन पीड़ित किसानों की मदद करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।* *पुलिस समझाने में जुटी* बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।
    1
    *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।*
*पुलिस समझाने में जुटी*
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। 
पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। 
नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मैनपुरी - आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो अक्सर की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। महंगाई के इस दौर में जहां कर्मचारियों का वेतन बेहद कम साबित हो रहा है, वहीं अपनी जायज मांग उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी तक दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला बेवर रोडवेज डिपो की वर्कशॉप से सामने आया है। शनिवार को वर्कशॉप में निरीक्षण के दौरान पहुंचे ठेका कंपनी के ठेकेदार पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने पीएफ दुरुस्त करने, वेतन बढ़ाने और त्योहारी बोनस जैसी लंबित मांगों को उठाया, तो ठेकेदार ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस संबंध में कर्मचारियों ने फोरमैन को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्ष 2017 से बेवर रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित पड़ी हैं। पीएफ में गड़बड़ी, वेतन वृद्धि न होना और अन्य सुविधाओं का अभाव उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार का व्यवहार न केवल अपमानजनक था, बल्कि इससे उनकी नौकरी की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 8 अप्रैल तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे 9 अप्रैल से कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे और मामले को लेबर कोर्ट तक ले जाएंगे। प्रार्थना पत्र देने वालों में विनोद कुमार द्वितीय, विनोद कुमार प्रथम, विवेक दीक्षित, सुभाष, समीर, गौरव नागर, कुंवरपाल, अतुल सैनी, अमन, धर्मेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रवीण कुमार, लालू, अमित कुमार, दीपक कुमार, मुस्तफा और सनी सहित कई कर्मचारी शामिल हैं। मामले को लेकर अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन क्या कदम उठाता है, या फिर कर्मचारियों को अपने हक के लिए सड़कों और अदालत का सहारा लेना पड़ेगा।
    4
    मैनपुरी - आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो अक्सर की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। महंगाई के इस दौर में जहां कर्मचारियों का वेतन बेहद कम साबित हो रहा है, वहीं अपनी जायज मांग उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी तक दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला बेवर रोडवेज डिपो की वर्कशॉप से सामने आया है। शनिवार को वर्कशॉप में निरीक्षण के दौरान पहुंचे ठेका कंपनी के ठेकेदार पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने पीएफ दुरुस्त करने, वेतन बढ़ाने और त्योहारी बोनस जैसी लंबित मांगों को उठाया, तो ठेकेदार ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
इस संबंध में कर्मचारियों ने फोरमैन को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्ष 2017 से बेवर रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित पड़ी हैं। पीएफ में गड़बड़ी, वेतन वृद्धि न होना और अन्य सुविधाओं का अभाव उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार का व्यवहार न केवल अपमानजनक था, बल्कि इससे उनकी नौकरी की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 8 अप्रैल तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे 9 अप्रैल से कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे और मामले को लेबर कोर्ट तक ले जाएंगे।
प्रार्थना पत्र देने वालों में विनोद कुमार द्वितीय, विनोद कुमार प्रथम, विवेक दीक्षित, सुभाष, समीर, गौरव नागर, कुंवरपाल, अतुल सैनी, अमन, धर्मेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रवीण कुमार, लालू, अमित कुमार, दीपक कुमार, मुस्तफा और सनी सहित कई कर्मचारी शामिल हैं। मामले को लेकर अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन क्या कदम उठाता है, या फिर कर्मचारियों को अपने हक के लिए सड़कों और अदालत का सहारा लेना पड़ेगा।
    user_Aman Reporter Bewar🎤🎤
    Aman Reporter Bewar🎤🎤
    भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है पुलिस का दंबगई चेहरा,,, तुझे ढावा चलाना है तो मुझे हर महीने पैसे देगा... - कोतवाल और कारखास सिपाहियों पर घूस मांगने का आरोप मैनपुरी। कुरावली कोतवाली के कोतवाल और उनके कारखास सिपाहियों पर एक ढावा संचालक से घूस मांगने के आरोप लगाए गए है। पीड़ित ढावा संचालक ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए है। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी विशाल मिश्रा गांव नानामऊ के सामने ही नेशनल हाईवे किनारे एक ढावा का संचालन करते है, विशाल मिश्रा का आरोप है कि कोतवाल ललित भाटी और उनके सिपाही लकी, प्रवीन आएदिन उनके ढावा पर आकर उन्हे परेशान करते हैं, ढावा की पार्किग में खड़े बाहनो की फोटो खींच ले जाते है, और वाहन चालक को चालान होने की धमकी दी जाती हैं, तथा दोवारा ढावा पर न रुकने के लिए भी कहा जाता है। मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री से भी हो चुकी पीड़ित ढावा संचालक ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भी कर चुका है। जिसके बाद कोतवाल और सिपाही बोलते है कि देखते है तू क्या कर लेगा, इसके साथ ही जेल में डालने की धमकी दी जाती है। यह लोग कहते है कि ढावा चलाना चाह रहा है तो हर महीने मुझे पैसे देगा। क्या बोले एसपी मैनपुरी कोतवाल और सिपाहियो द्वारा ढावा संचालक को परेशान करने और घूस मांगने जैसा मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित के द्वारा अगर शिकायती पत्र दिया गया है तो मामले की जांच के लिए भेजा गया हैं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाइट,, ढाबा संचालक की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है पुलिस का दंबगई चेहरा,,,
तुझे ढावा चलाना है तो मुझे हर महीने पैसे देगा...
- कोतवाल और कारखास सिपाहियों पर घूस मांगने का आरोप
मैनपुरी। कुरावली कोतवाली के कोतवाल और उनके कारखास सिपाहियों पर एक ढावा संचालक से घूस मांगने के आरोप लगाए गए है। पीड़ित ढावा संचालक ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी विशाल मिश्रा गांव नानामऊ के सामने ही नेशनल हाईवे किनारे एक ढावा का संचालन करते है, विशाल मिश्रा का आरोप है कि कोतवाल ललित भाटी और उनके सिपाही लकी, प्रवीन आएदिन उनके ढावा पर आकर उन्हे परेशान करते हैं, ढावा की पार्किग में खड़े बाहनो की फोटो खींच ले जाते है, और वाहन चालक को चालान होने की धमकी दी जाती हैं,  तथा दोवारा ढावा पर न रुकने के लिए भी कहा जाता है।
मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री से भी हो चुकी
पीड़ित ढावा संचालक ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भी कर चुका है। जिसके बाद कोतवाल और सिपाही बोलते है कि देखते है तू क्या कर लेगा, इसके साथ ही जेल में डालने की धमकी दी जाती है। यह लोग कहते है कि ढावा चलाना चाह रहा है तो हर महीने मुझे पैसे देगा।
क्या बोले एसपी मैनपुरी
कोतवाल और सिपाहियो द्वारा ढावा संचालक को परेशान करने और घूस मांगने जैसा मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित के द्वारा अगर शिकायती पत्र दिया गया है तो मामले की जांच के लिए भेजा गया हैं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वाइट,, ढाबा संचालक की 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद मैनपुरी में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आयोजित महाकुंभ सभा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में शुभकामनाएं दीं और विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया। वहीं भाजपा की नई कार्यकारिणी के विरोध और इस्तीफों पर कहा कि जिलाध्यक्ष ने सोच-समझकर निर्णय लिया होगा। IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अक्सर बयान देते रहते हैं और इस्तीफा किसी कारण से ही दिया गया होगा।
    1
    जनपद मैनपुरी में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आयोजित महाकुंभ सभा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में शुभकामनाएं दीं और विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया। वहीं भाजपा की नई कार्यकारिणी के विरोध और इस्तीफों पर कहा कि जिलाध्यक्ष ने सोच-समझकर निर्णय लिया होगा। IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अक्सर बयान देते रहते हैं और इस्तीफा किसी कारण से ही दिया गया होगा।
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़, पैसा भी नहीं दिया और कब्जा भी नहीं छोड़ा कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कुरियाना में खेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुरियाना निवासी गोविंद कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उनके ही गांव के रमेश चंद्र पुत्र हीरालाल ने दो वर्ष पूर्व उनका खेत ढिलाई (बटाई/पट्टे) पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक न तो खेत का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत वापस किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने खेत खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण भी मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
    1
    ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़, पैसा भी नहीं दिया और कब्जा भी नहीं छोड़ा 
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कुरियाना में खेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुरियाना निवासी गोविंद कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उनके ही गांव के रमेश चंद्र पुत्र हीरालाल ने दो वर्ष पूर्व उनका खेत ढिलाई (बटाई/पट्टे) पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक न तो खेत का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत वापस किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने खेत खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
मामले को लेकर पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण भी मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • सृष्टिकर्ता कहे जाने वाले कश्यप समाज के आराध्यदेव महर्षि कश्यप जयन्ती की हार्दिक शुभकामनायें l #महर्षि_कश्यप_जयंती #महर्षि_कश्यप #कश्यप_ऋषि_जयंती
    1
    सृष्टिकर्ता कहे जाने वाले कश्यप समाज के आराध्यदेव महर्षि कश्यप जयन्ती की हार्दिक शुभकामनायें l
#महर्षि_कश्यप_जयंती #महर्षि_कश्यप #कश्यप_ऋषि_जयंती
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • देखिए कैसे कैसे लोग करते है एक्टिंग
    1
    देखिए कैसे कैसे लोग करते है एक्टिंग
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.