logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़,पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़, पैसा भी नहीं दिया और कब्जा भी नहीं छोड़ा कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कुरियाना में खेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुरियाना निवासी गोविंद कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उनके ही गांव के रमेश चंद्र पुत्र हीरालाल ने दो वर्ष पूर्व उनका खेत ढिलाई (बटाई/पट्टे) पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक न तो खेत का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत वापस किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने खेत खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण भी मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

3 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़,पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़, पैसा भी नहीं दिया और कब्जा भी नहीं छोड़ा कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कुरियाना में खेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुरियाना निवासी गोविंद कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उनके ही गांव के रमेश चंद्र पुत्र हीरालाल ने दो वर्ष पूर्व उनका खेत ढिलाई (बटाई/पट्टे) पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक न तो खेत का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत वापस किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने खेत खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण भी मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

  • user_Shekhar yadav
    Shekhar yadav
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश
    💣
    2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किशनी की ग्राम पंचायत परतापुर के गांव बरुआ नदी में तेजगति से हुई ओलावृष्टि,किसान हुआ बरबाद☝️ प्रशासन पीड़ित किसानों की मदद करें।
    1
    किशनी की ग्राम पंचायत परतापुर के गांव बरुआ नदी में तेजगति से हुई ओलावृष्टि,किसान हुआ बरबाद☝️ प्रशासन पीड़ित किसानों की मदद करें।
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • मंडी गेट पर भू-माफिया का दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर ने पुत्र के साथ दुकानों पर किया अवैध कब्जा शाहाबाद, हरदोई। कस्बे के व्यस्त मंडी गेट इलाके में व्यापारी भू-माफियाओं ने मचाया आतंक क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी और उसके पुत्र रजत पर दुकानों पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। दबंगों की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। प्राप्त विवरण के अनुसार, मंडी गेट स्थित दुकानों पर हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता और उसके पुत्र ने बिना किसी कानूनी आधार और बिना दुकान मालिकों की सहमति के अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने अपनी दबंगई के बल पर दुकानों के ताले तोड़कर उन पर अपना नियंत्रण कर लिया। जब दुकान स्वामियों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी एक हिस्ट्रीशीटर है और इलाके में उसका काफी खौफ है। पुलिस रिकॉर्ड में नाम होने के बावजूद उसके हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। भू-माफिया के इस खेल में अब उसका पुत्र रजत भी सक्रिय रूप से साथ दे रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शाहाबाद में कानून व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकान स्वामियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जो भी लोग जबरन तरीके से कब्जा किए हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
    1
    मंडी गेट पर भू-माफिया का दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर ने पुत्र के साथ दुकानों पर किया अवैध कब्जा
शाहाबाद, हरदोई। कस्बे के व्यस्त मंडी गेट इलाके में व्यापारी भू-माफियाओं ने मचाया आतंक क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी और उसके पुत्र रजत पर दुकानों पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। दबंगों की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, मंडी गेट स्थित दुकानों पर हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता और उसके पुत्र ने बिना किसी कानूनी आधार और बिना दुकान मालिकों की सहमति के अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने अपनी दबंगई के बल पर दुकानों के ताले तोड़कर उन पर अपना नियंत्रण कर लिया। जब दुकान स्वामियों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी एक हिस्ट्रीशीटर है और इलाके में उसका काफी खौफ है। पुलिस रिकॉर्ड में नाम होने के बावजूद उसके हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। भू-माफिया के इस खेल में अब उसका पुत्र रजत भी सक्रिय रूप से साथ दे रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शाहाबाद में कानून व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकान स्वामियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जो भी लोग जबरन तरीके से कब्जा किए हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
    user_खबर हम देंगे
    खबर हम देंगे
    Lawyer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।* *पुलिस समझाने में जुटी* बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।
    1
    *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।*
*पुलिस समझाने में जुटी*
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। 
पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। 
नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राकेश राठौर का 'चुनावी वार'"हार के डर से चुनाव टाल रही है सरकार,हरदोई में 'राठौर' का सियासी धमाका,सिलेंडर महंगा और चुनाव से तौबा? जनता देगी करारा जवाब! #RakeshRathore #CongressIndia #HardoiPolitics #UPPanchayatChunav #LarkiHoonLarSaktiHoon #PriyankaGandhi #BJPvsCongress #RakeshRathoreHardoi #PoliticalWar #UPNews #MahilaArakshanBill #WomenReservation #MehngaiKiMaar #CylinderPrice #Inflation #SocialJustice #DemocracyUnderThreat #PanchayatElection #JantaKaJawab #SiyasiTadka #Election2024 #NetaJiOnFire #BreakingNewsUP #UPKiRajniti #KhabaarLalantop #RathoreKeBaan #SiyasiTevar #Hardoi #Sitapur
    1
    राकेश राठौर का 'चुनावी वार'"हार के डर से चुनाव टाल रही है सरकार,हरदोई में 'राठौर' का सियासी धमाका,सिलेंडर महंगा और चुनाव से तौबा? जनता देगी करारा जवाब!
#RakeshRathore #CongressIndia #HardoiPolitics #UPPanchayatChunav #LarkiHoonLarSaktiHoon #PriyankaGandhi #BJPvsCongress #RakeshRathoreHardoi #PoliticalWar #UPNews
#MahilaArakshanBill #WomenReservation #MehngaiKiMaar #CylinderPrice #Inflation #SocialJustice #DemocracyUnderThreat #PanchayatElection #JantaKaJawab
#SiyasiTadka #Election2024 #NetaJiOnFire #BreakingNewsUP #UPKiRajniti #KhabaarLalantop #RathoreKeBaan #SiyasiTevar
#Hardoi 
#Sitapur
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ko
    1
    ko
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.