Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियान में भुता पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अर्जुन सिहं जिला बरेली के क्षेत्र में थाना भुता पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियान में भुता पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अर्जुन सिंह
के के मिश्रा अमरउजाला
पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियान में भुता पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अर्जुन सिहं जिला बरेली के क्षेत्र में थाना भुता पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियान में भुता पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अर्जुन सिंह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raunak Ali Ansari1
- बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे स्थायी व अस्थायी NBW (गैर जमानती वारंट) अभियान के तहत थाना भुता पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 23 मार्च 2026 को थाना भुता पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम लाडपुर मुडिया मजरा बहादुरापुर (थाना भुता, जनपद बरेली) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 805/2025, श्रीमती गुलशन देवी बनाम अर्जुन सिंह, धारा 144(3) बीएनएसएस, थाना दियोरियां कलां जनपद पीलीभीत में दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय, जनपद पीलीभीत के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चैनूराम राणा, उपनिरीक्षक पुनीत मेहरा एवं कांस्टेबल मोहित तोमर की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- ।।मुख्यमंत्री साहब इधर भी डालिए नजर आपके आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां ।। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पाऊंनगला में सफेद हाथी बनकर रह गया कूड़ा दान ग्राम प्रधान की लापरवाही से कूड़ा डालने की जगह रखी जा रही है घर की सामग्री1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- बरेली के कस्बा भुता क्षेत्र स्थित जानकी मंदिर भुता में नवदुर्गा के पावन अवसर पर भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक भक्ति गीतों व भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। जागरण के दौरान माता रानी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह से पहुंचे माता के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। “जय माता दी” के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया। आयोजन में समस्त भुता कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।1
- बरेली । सोमवार को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु के बलिदान के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट स्थित वाहिनी परिसर से विकास भवन होते हुए गांधी उद्यान तक रैली निकालकर जन जागरण किया। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु अमर रहें तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होशियार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दी गई थी। भारत की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर तीनों अमर हो गये। शहीदों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और हमें उनसे देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए। इस दौरान लेफ्टिनेंट मनु प्रताप, लेफ्टिनेंट रीतेश चौरसिया, सूबेदार मेजर प्रवीन नेगी, डॉ अंचल अहेरी, डॉ स्वाति गुप्ता, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, सूबेदार उम्मेद सिंह, बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह एवं हवलदार संजय धाबी आदि उपस्थित रहे।1
- बिलसंडा के ग्राम बबूरा मोहनपुर के नौ लोगों के भीषण सड़क हादसे में गंभीर घायल होने एवं तीन लोगों की दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु की दुखद सूचना पर 21 मार्च को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे पीड़ित परिवार ने श्री जितिन प्रसाद को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनकी इलाज सही से नहीं हो पा रही है और जो बच्चा अमन गंभीर घायल कोमा में चला गया है वह रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज बरेली में भर्ती है उसकी भी सही से देखरेख नहीं हो रही है जिसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए श्री जितिन प्रसाद ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ को समुचित इलाज कराई जाए इसी क्रम में सीएमओ पीलीभीत सी एम ओ बरेली को भी वार्ता कर निर्देश दिए थे बरेली रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में आई सी यू में भर्ती अमन को देखने पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल से उनके चाचा श्री जगदीश जी ने बताया कि यहां के डॉक्टर कह रहे हैं की हम कुछ नहीं बता सकते हैं कि अमन की तबियत में कब से सुधार होगा अमन के चाचा श्री जगदीश जी की बात सुनकर केंद्रीय राज्यमंत्री किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने इलाज कर रहे डॉक्टर से भी वार्ता की एवं अमन के स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके परिजनों की पीड़ा को बताते हुए माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी से अमन की हायर सेंटर में इलाज कराने को अनुरोध किया4
- Post by Raunak Ali Ansari1
- बरेली के थाना इज्जतनगर में गौकशी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, कह रहे साहब गलती हो गई कर रहे अल्लाह अल्लाह बचा ले1