जनपद में हर्षोल्लास व धूम-धाम से मनायी गयी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, कलेक्ट्रेट में डीएम, एडीएम व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित, ------------------ दृढ़ इच्छाशक्ति से कुछ भी असंभव नहीं, डा0 भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनायें-जिलाधिकारी ---------------- दिनांक 14 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। जनपद में आज भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती को हर्षोल्लास व धूम-धाम से बनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने भी डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान को याद किया गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में ऐसे बहुत कम महापुरुष हुए हैं, जिनके नाम पर संपूर्ण विचारधारा और जीवन दर्शन विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को ‘गांधीवाद’ तथा डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को ‘अम्बेडकरवाद’ के रूप में जाना जाता है, जो न केवल देश बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुए हैं। जिलाधिकारी ने डॉ. अम्बेडकर के समानता के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जन्म से समान है और उसे समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं। खासकर शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने बच्चों को उनके सिद्धांतों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यदि परिवार स्तर पर ही इन मूल्यों को अपनाया जाए तो समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होने कहा कि यदि हम बाबा साहेब के सिद्धांतों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो न केवल व्यक्तिगत जीवन में सुधार होगा बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन संभव है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मनुष्य की दृढ़ इच्छाशक्ति उसे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है और यदि व्यक्ति ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, उपजिलाधिकारी सीमा भारती, तनवीर अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण व अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर समस्त विकास खण्डों, तहसीलों, नगर पंचायतों के कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों तथा जनपद के विभिन्न स्थलों जहां पर डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है वहां पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं अम्बेडकर जयन्ती धूम-धाम से मनाया गया। ------------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़़ द्वारा प्रसारित

- पट्टी नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान नगर सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभायात्रा की शुरुआत पुरानी पट्टी से हुई, जहां ग्रामवासियों ने बाबा साहेब का चित्र सुसज्जित रथ पर स्थापित किया। रथ के साथ डीजे और बाजे की धुन पर युवा व श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे नगर में भ्रमण करते रहे। यह शोभायात्रा पुरानी पट्टी, रामकोला और रायपुर समेत कई गांवों की तरफ से निकाली गई। पुरानी पट्टी के ग्राम प्रधान सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में विजयकांत पांडे, हरिलाल गौतम, शोभनाथ गौतम, बांकेलाल पटेल, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, अभिषेक, दिग्विजय गौतम, योमकेश गौतम, अंकित गौतम, साहिल गौतम, मुकेश गौतम, शिवा गौतम, चंदन गौतम, कृष्ण कुमार गौतम, रवि कुमार, संदीप कुमार, निखिल कुमार और कपिल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। इसी क्रम में होशियापुर गांव से भी बाबा साहेब की शोभायात्रा रथ और डीजे के साथ पट्टी नगर में पहुंची, जिसमें राम भुवाल, शुभम, श्रीचंद्र, शिव कुमार, मुन्नर और तेज बहादुर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं रायपुर गांव से भी निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर में भ्रमण कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बाबा साहेब के विचारों और जीवन से जुड़े गीत बजते रहे, वहीं “बाबा साहेब अमर रहें” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी प्रभारी कोतवाल आनंदपाल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान हल्का उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह कटियार, उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह सहित पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल मिलाकर बाबा साहेब की जयंती पर निकली यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, उत्साह और श्रद्धा का प्रतीक बनकर सामने आई।1
- कौशाम्बी कस्बा करारी मे भारत देश के रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई कस्बा वालों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों का उमड़ा जन सैलाब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती को सकुशल संपन्न करने के लिए इलाकई थाना पूरी तरह से मुस्तैयत रहा कौशाम्बी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करारी कस्बे में निकली भव्य शोभा यात्रा, गाने बाजे के साथ डीजे से निकाली गई शोभा यात्रा, हजारों अंबेडकर अनुयाई शोभा यात्रा में हुए शामिल, नीले झंडों से सराबोर रहा पूरा कस्बा, जय भीम जय आंबेडकर के नारों से गूंजा कस्बा, जय भीम के गीतों पर महिलाएं और युवतियां भी नाचती आई नजर, कार्यक्रम में महिलाएं युवतियां युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा , पूरे जिले में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही भीम जयंती, नीले झंडों का दिखा हुजूम, हजारों की संख्या में लोगों का दिखा हुजूम। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात। कौशाम्बी करारी1
- अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दारोगा ने शर्ट उतार दी, पुलिस टोपी भी उनके पास नही थी,अधनंगे बदन वह मिट्टी में लोट रहे थे उनके चश्मे का एक शीशा गायब था, लेटे हुए वह बेचैनी से मोबाइल देखते थे तो कभी पेट के बल लेटकर लंबी नींद लेते थे,उनका शरीर साथ नही दे रहा था वह लेटे हुए कई बार मूत्र-विसर्जन भी कर चुके थे दारोगा जी की गाड़ी भी पास खड़ी थी, राहगीरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें एक अहाते के अंदर कर दिया साथी पुलिसवालों ने आकर उनकी सुधि ली औघ रहा दारोगा बार-बार कहता था हां मैने दारू पी ली है मगर ये बताओ मैं कहां पे खड़ा हूं..1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- लम्भुआ: 33 केवी केबल में लगी आग, ग्रामीणों और पत्रकार की तत्परता से टला बड़ा हादसा लम्भुआ क्षेत्र के पांडेपुर-गारवपुर विद्युत लाइन में उस समय हड़कंप मच गया, जब 33 केवी की केबल में अचानक आग लग गई। यह लाइन नहर की पटरी के पश्चिम दिशा में स्थापित है। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सीढ़ी, हरे पत्तों की डंडियों और भीगी बोरियों का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इस दौरान पत्रकार कृष्ण कुमार यादव ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई। उनकी तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे लाखों की केबल सुरक्षित बच गई और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के लाइनमैन शील कुमार मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। समय पर की गई कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी क्षति टल गई।1
- *चांदा कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण ढंग से निकली बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा* सुल्तानपुर जनपद के थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान चांदा कोतवाली पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था देखने को मिली।यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल को जगह-जगह तैनात किया गया था। खासकर प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर एक गाड़ी अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी थाना कोतवाली चांदा में बुलाई गई थी।पूरे आयोजन की निगरानी क्षेत्राधिकारी लंभुआ रितिका कपूर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा एवं क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां के नेतृत्व में की गई। इनके निर्देशन में शोभायात्रा को सफलतापूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर कई सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समर्पण के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।4
- पट्टी क्षेत्र से सटे कस्बा गांव बीबीपुर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बाईपास मार्ग पर किया गया, जहां ग्रामीणों ने एकत्र होकर केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द और सेवा भाव का परिचय देते हुए राहगीरों व यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया गया, जो कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान पति राना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात गौतम बुद्ध एवं डॉ. अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया। इस दौरान राना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश के शोषित, गरीब, मजदूर, दलित, किसान और पिछड़े वर्ग के लोगों के हित में जो कार्य किए, वह सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश कुमार सुमन (एडवोकेट), विपिन सिंह (एडवोकेट), अमित सिंह, के.के. सिंह, सर्वेश सिंह, रामकुमार, प्रदीप कुमार, पीयूष, अमरेंद्र सिंह, राजन, गुरुदेव, प्रशांत, प्रकाश, संदीप सहित बड़ी संख्या में बीबीपुर के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और समाज में शिक्षा, समानता और न्याय की भावना को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।1