logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोरों के हौसले बुलंद, कलेक्टर बंगले के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी चोरों के हौसले बुलंद, कलेक्टर बंगले के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात पहले स्टेशन रोड पर की 30 मिनट तक मशक्कत, असफल होने पर टंकी चौराहा से उड़ा ले गए दूसरी बाइक शाजापुर। शहर में वाहन चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ताजा मामला टंकी चौराहा क्षेत्र का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने कलेक्टर बंगले के पास से एक युवक की बाइक चोरी कर ली। इससे पहले इन्ही चोरों ने स्टेशन रोड पर भी चोरी का प्रयास किया था। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। आधे घंटे तक की पहले लॉक तोड़ने की कोशिश सीसीटीवी फुटेज और मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल किराना स्टोर के पास रेकी की। यहां खड़ी एक बाइक का लॉक तोड़ने के लिए उन्होंने करीब आधे घंटे तक मशक्कत की। जब वे सफल नहीं हो पाए, तो वहां से निकलकर टंकी चौराहा क्षेत्र की ओर बढ़ गए। गोडाउन के सामने से गायब हुई बाइक पीड़ित संदीप राजपूत (19 वर्ष), निवासी आर.एस. कोल्ड स्टोर्स, मझानिया जोड़ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप टंकी चौराहा स्थित पाटीदार हार्डवेयर पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक MP70 MB5748) शाम करीब 4:30 बजे हार्डवेयर के गोडाउन के सामने खड़ी की थी। शाम 7:30 बजे जब वे काम खत्म कर लौटे, तो बाइक वहां से नदारद थी। काफी तलाश और पूछताछ के बाद जब बाइक का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में चोर कलेक्टर बंगले के पास खड़ी संदीप की बाइक का लॉक तोड़ते और उसे लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

5 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

चोरों के हौसले बुलंद, कलेक्टर बंगले के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी चोरों के हौसले बुलंद, कलेक्टर बंगले के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात पहले स्टेशन रोड पर की 30 मिनट तक मशक्कत, असफल होने पर टंकी चौराहा से उड़ा ले गए दूसरी बाइक शाजापुर। शहर में वाहन चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ताजा मामला टंकी चौराहा क्षेत्र का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने कलेक्टर बंगले के पास से एक युवक की बाइक चोरी कर ली। इससे पहले इन्ही चोरों ने स्टेशन रोड पर भी चोरी का प्रयास किया था। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। आधे घंटे तक की पहले लॉक तोड़ने की कोशिश सीसीटीवी फुटेज और मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल किराना स्टोर के पास रेकी की। यहां खड़ी एक बाइक का लॉक तोड़ने के लिए उन्होंने करीब आधे घंटे तक मशक्कत की। जब वे सफल नहीं हो पाए, तो वहां से निकलकर टंकी चौराहा क्षेत्र की ओर बढ़ गए। गोडाउन के सामने से गायब हुई बाइक पीड़ित संदीप राजपूत (19 वर्ष), निवासी आर.एस. कोल्ड स्टोर्स, मझानिया जोड़ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप टंकी चौराहा स्थित पाटीदार हार्डवेयर पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक MP70 MB5748) शाम करीब 4:30 बजे हार्डवेयर के गोडाउन के सामने खड़ी की थी। शाम 7:30 बजे जब वे काम खत्म कर लौटे, तो बाइक वहां से नदारद थी। काफी तलाश और पूछताछ के बाद जब बाइक का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में चोर कलेक्टर बंगले के पास खड़ी संदीप की बाइक का लॉक तोड़ते और उसे लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नैना में सूरत थारी दिलडा पर थारो राज है
    1
    नैना में सूरत थारी दिलडा पर थारो राज है
    user_अर्जुनभिलाला
    अर्जुनभिलाला
    Video Creator सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    1
    युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका
निर्भीकता से कोई समझौता नहीं
खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    News Anchor Agar, Agar Malwa•
    23 hrs ago
  • सुसनेर नगर में मध्य प्रदेश शासन के अनुसार घर-घर जाकर सर्वे का सत्यापन करते हुए नगर परिषद कर्मचारी
    1
    सुसनेर नगर में मध्य प्रदेश शासन के अनुसार घर-घर जाकर सर्वे का सत्यापन करते हुए नगर परिषद कर्मचारी
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • कालापीपल पंचमुखी चौराहे के पास छोटी सी बच्ची का रशियों पर स्टेंड
    1
    कालापीपल पंचमुखी चौराहे के पास छोटी सी बच्ची का रशियों पर
स्टेंड
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गाय देखने गए मां बेटे सहित 3 लोगों की रोड एक्सीडेंट में दर्द नाक मौत गांव में पसारा मातम खातेगांव के नेमावर थाना क्षेत्र गुराडिया फाटे के पास रात्रि में एक दर्दनाक सड़क हादसा गया। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक हरदा की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन क्रमांक MP09 CV 5141 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना दी गई उसके बाद मौके पर नेमावर पुलिस पहुंची। वहीं हादसे में घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें नर्मदाबाई 65 वर्ष पति रामदीन, महेंद्र आयु 23 वर्ष पिता रामदीन दोनों निवासी ग्राम खुबगाव, चंदू आयु 45 वर्ष पिता उमेरसिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदू मूल रूप से खंडवा जिले के छनेरा तहसील के गांव खेड़ा पलानी का निवासी हे वह यहाँ पर मजदूरी करने के लिए आया था। तीनों लोग बाइक से नेमावर की ओर गाय देखने के लिए जा रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। इधर नेमावर पुलिस के द्वारा दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।
    1
    गाय देखने गए मां बेटे सहित 3 लोगों की रोड एक्सीडेंट में दर्द नाक मौत गांव में पसारा मातम 
खातेगांव के नेमावर थाना क्षेत्र  गुराडिया फाटे के पास रात्रि में एक दर्दनाक सड़क हादसा गया। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक हरदा की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन क्रमांक MP09 CV 5141 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना दी गई उसके बाद मौके पर नेमावर पुलिस पहुंची। वहीं हादसे में घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें नर्मदाबाई 65 वर्ष पति रामदीन, महेंद्र आयु 23 वर्ष पिता रामदीन दोनों निवासी ग्राम खुबगाव, चंदू आयु 45 वर्ष पिता उमेरसिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदू मूल रूप से खंडवा जिले के छनेरा तहसील के गांव खेड़ा पलानी का निवासी हे वह यहाँ पर मजदूरी करने के लिए आया था। तीनों लोग बाइक से नेमावर की ओर गाय देखने के लिए जा रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। इधर नेमावर पुलिस के द्वारा दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।
    user_राजेश माल्या
    राजेश माल्या
    Dewas, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by Bunty Prajapat bunty Prajapat
    1
    Post by Bunty Prajapat bunty Prajapat
    user_Bunty Prajapat bunty Prajapat
    Bunty Prajapat bunty Prajapat
    Ujjain, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • मां से फोन पर बात करते जा रहा था युवक, पीछे से आए बाइक सवारों ने मारा झपट्टा; मोबाइल लेकर फरार वारदात: बरवाल घाटी के पास हुई घटना, मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे थे लुटेरे पुलिस कार्यवाही: सीसीटीवी खंगाल रही कोतवाली पुलिस, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज शाजापुर (ब्यूरो)। शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण बुधवार शाम को देखने को मिला। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घर लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक के हाथ से बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उस वक्त झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए, जब वह अपनी मां से ही फोन पर बात कर रहा था। क्या है पूरा मामला? घटना 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। फरियादी अंकित विश्वकर्मा (18), जो कि टुकराना जोड़ का निवासी है, अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में वह अपने रियलमी C73 मोबाइल पर अपनी मां संगीता बाई से बात कर रहा था। जैसे ही अंकित फॉर्मेटिक शोरूम के सामने बरवाल घाटी क्षेत्र में पहुंचा, तभी पीछे से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अंकित के दाहिने हाथ पर झपट्टा मारा और पलक झपकते ही मोबाइल छीन लिया। पनवाड़ी तक किया पीछा, पर सारंगपुर की ओर भागे बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से वहां से भाग निकले। अंकित ने हिम्मत दिखाते हुए पनवाड़ी तक उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश सारंगपुर की दिशा में रफूचक्कर हो गए। फरियादी के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर सफेद कपड़ा बांध रखा था। छीने गए मोबाइल की कीमत लगभग 10,500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज घटना से घबराए अंकित ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद वे अपनी मां संगीता बाई के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले की जांच जारी है।
    1
    मां से फोन पर बात करते जा रहा था युवक, पीछे से आए बाइक सवारों ने मारा झपट्टा; मोबाइल लेकर फरार
वारदात: बरवाल घाटी के पास हुई घटना, मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे थे लुटेरे
पुलिस कार्यवाही: सीसीटीवी खंगाल रही कोतवाली पुलिस, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
शाजापुर (ब्यूरो)।
शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण बुधवार शाम को देखने को मिला। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घर लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक के हाथ से बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उस वक्त झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए, जब वह अपनी मां से ही फोन पर बात कर रहा था।
क्या है पूरा मामला?
घटना 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। फरियादी अंकित विश्वकर्मा (18), जो कि टुकराना जोड़ का निवासी है, अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में वह अपने रियलमी C73 मोबाइल पर अपनी मां संगीता बाई से बात कर रहा था।
जैसे ही अंकित फॉर्मेटिक शोरूम के सामने बरवाल घाटी क्षेत्र में पहुंचा, तभी पीछे से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अंकित के दाहिने हाथ पर झपट्टा मारा और पलक झपकते ही मोबाइल छीन लिया।
पनवाड़ी तक किया पीछा, पर सारंगपुर की ओर भागे बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से वहां से भाग निकले। अंकित ने हिम्मत दिखाते हुए पनवाड़ी तक उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश सारंगपुर की दिशा में रफूचक्कर हो गए। फरियादी के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर सफेद कपड़ा बांध रखा था। छीने गए मोबाइल की कीमत लगभग 10,500 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घटना से घबराए अंकित ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद वे अपनी मां संगीता बाई के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले की जांच जारी है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुसनेर नगर के समीप ग्राम कड़िया में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से
    1
    सुसनेर नगर के समीप ग्राम कड़िया में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Mahakaleshwar Ujjain durgatana jo na ho saki
    1
    Mahakaleshwar Ujjain durgatana jo na ho saki
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.