आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
- Post by Manoj Kumar1
- कोटड़ी में 63 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित पिड़ावा, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में 63 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कोटड़ी के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के अनुसार कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के प्रशासक हरिराम गोचर ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि बेटियों के लिए स्कूल जाने के राह आसान होगी।जिससे बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।इस दौरान पूर्व जीएसएस अध्यक्ष धीरज सिंह सिसोदिया, वाइस प्रिंसिपल संजय जैन, चिन्मय शास्त्री, श्रवण सिंह, महेश सेन, मुकेश गुर्जर सहित कई लोग शामिल रहे।1
- आलोट मंडी सोयाबीन और गेहूं का भाव दिनांक 5 फरवरी 20261
- चोरों के हौसले बुलंद, कलेक्टर बंगले के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात पहले स्टेशन रोड पर की 30 मिनट तक मशक्कत, असफल होने पर टंकी चौराहा से उड़ा ले गए दूसरी बाइक शाजापुर। शहर में वाहन चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ताजा मामला टंकी चौराहा क्षेत्र का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने कलेक्टर बंगले के पास से एक युवक की बाइक चोरी कर ली। इससे पहले इन्ही चोरों ने स्टेशन रोड पर भी चोरी का प्रयास किया था। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। आधे घंटे तक की पहले लॉक तोड़ने की कोशिश सीसीटीवी फुटेज और मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल किराना स्टोर के पास रेकी की। यहां खड़ी एक बाइक का लॉक तोड़ने के लिए उन्होंने करीब आधे घंटे तक मशक्कत की। जब वे सफल नहीं हो पाए, तो वहां से निकलकर टंकी चौराहा क्षेत्र की ओर बढ़ गए। गोडाउन के सामने से गायब हुई बाइक पीड़ित संदीप राजपूत (19 वर्ष), निवासी आर.एस. कोल्ड स्टोर्स, मझानिया जोड़ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप टंकी चौराहा स्थित पाटीदार हार्डवेयर पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक MP70 MB5748) शाम करीब 4:30 बजे हार्डवेयर के गोडाउन के सामने खड़ी की थी। शाम 7:30 बजे जब वे काम खत्म कर लौटे, तो बाइक वहां से नदारद थी। काफी तलाश और पूछताछ के बाद जब बाइक का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में चोर कलेक्टर बंगले के पास खड़ी संदीप की बाइक का लॉक तोड़ते और उसे लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- जनसुनवाई में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।1
- राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलो संदिग्ध केमिकल जब्त किया है, जो एमडी जैसे घातक मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होता है। यह केमिकल झालावाड़ से मध्य प्रदेश भेजा जा रहा था, जिसे पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दीपक, जितेंद्र और शैलेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई डीआरआई जयपुर से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर की गई। केमिकल की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के आगर जिले में भी दबिश दी, जहां से एक अवैध ड्रग फैक्ट्री का खुलासा हुआ है #झालावाड़ #आगरमालवा #bhavishydarpam #mpnews #सुसनेर1
- Post by News A2Z1
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग: युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपए, बिहार के युवक पर केस दर्ज 'वन्स व्यू' फीचर का इस्तेमाल कर भेजा वीडियो, वायरल करने की धमकी दी शाजापुर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट में दर्ज किया मामला संवाददाता | शाजापुर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कैसे गले की फांस बन सकती है, इसका एक ताजा और गंभीर मामला शाजापुर में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई महज एक महीने की पहचान के बाद, बिहार के एक युवक ने युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो तैयार कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? शाजापुर निवासी पीड़िता ने अपने पिता के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर अभिषेक उपाध्याय नाम की आईडी चलाने वाले युवक से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए युवती को ऑनलाइन कुछ पैसे भी भेजे, लेकिन बाद में उसने उधार के नाम पर पैसे मांगना शुरू कर दिया। जब युवती ने बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने अपना असली रूप दिखाते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 'वन्स व्यू' में भेजा वीडियो, मांगे 6500 रुपए आरोपी की हरकतें 3 फरवरी की शाम को हद से पार हो गईं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम के 'वन्स व्यू' (Once View) फीचर का उपयोग करते हुए एक एडिट किया हुआ अश्लील वीडियो भेजा। यह वीडियो एक बार देखने के बाद अपने आप डिलीट हो गया। इसके तुरंत बाद आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 5,000 से 6,500 रुपये की मांग की। इनकार करने पर बहन को भेजा वीडियो युवती ने जब ब्लैकमेलिंग से डरने के बजाय पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने वही अश्लील वीडियो उसकी बहन के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। इसके बाद वह अलग-अलग नंबरों और ट्रूकॉलर के जरिए कॉल कर पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां देने लगा, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक उपाध्याय, निवासी रामकृष्णानगर, पटना (बिहार) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।1
- Post by Suresh Suryavanshi4