सुसनेर बना छावनी: मोड़ी रोड़ पर आधी रात को मप्र और राजस्थान पुलिस के बीच मची अफरा-तफरी आगर मालवा - सुसनेर में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूरा शहर अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। रात के सन्नाटे को चीरती राजस्थान पुलिस की दर्जनों गाड़ियों ने मोडी रोड की ओर कूच किया। मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका में की गई इस बड़ी कार्रवाई ने स्थानीय प्रशासन को भी चौंका दिया। हैरानी की बात यह रही कि राजस्थान पुलिस की इस अचानक एंट्री से अनजान सुसनेर पुलिस ने भी संदिग्ध मानकर वाहनों का पीछा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आगर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद मामला शांत हुआ। सूत्रों के अनुसार राजस्थान पुलिस ने इस दौरान ग्रामीण अंचल से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, क्षेत्र में इस बात को लेकर काफी चर्चा बनी रही। झालावाड़ एसपी ने किया मामले का खुलासा इस पूरे मामले में बुधवार दोपहर में झालावाड़ में एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में मध्यप्रदेश के राजगढ जिले के माचलपुर में संदिग्ध केमिकल से भरी पिकअप को पकड़ा। जिसमे से 320 किलो ड्रग निर्माण का केमिकल बरामद कर तीन आरोपी को पकड़ा। जिसे आगर ले जाना बताया गया। मौके से विभिन्न प्रकार का 40 किलो केमिकल बरामद, ड्रग निर्माण का केमिकल हुआ बरामद, 3 चौपहिया वाहन जप्त कर 5 आरोपी डिटेन किये गए।

- Post by News A2Z1
- कल देर रात मध्यप्रदेश के सुसनेर क्षेत्र के विधायक भैरू सिंह परिहार ने डग थाना क्षेत्र के नाहर घट्टी गांव के समीप एक घायल को अपने निजी वाहन से डग अस्पताल पहुँचाया जंहा स्टॉफ द्वारा उपचारित किया गया उनके दरियादिली की चारो और प्रशंसा की जा रही है2
- सुसनेर नगर के समीप ग्राम कड़िया में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से1
- Post by BadshahSaket BadshahSaket1
- Post by Sakendar Ram1
- आगर-मालवा। विगत दिनों जिले में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की स्थिति का जायजा लेने हेतु कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा बुधवार को कानड़ क्षेत्र के ग्राम जस्साखेड़ी, भडभूंजी, कोलुखेड़ी एवं कुंडलाखुर्द का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आंकलन करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, तहसीलदार विजय सेनानी, किसान नेता डूंगर सिंह सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी अधिकारी, बड़ी संख्या में कृषक, उपस्थित थे।1
- युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- Post by News A2Z1