इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग: युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो बनाकर मांग इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग: युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपए, बिहार के युवक पर केस दर्ज 'वन्स व्यू' फीचर का इस्तेमाल कर भेजा वीडियो, वायरल करने की धमकी दी शाजापुर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट में दर्ज किया मामला संवाददाता | शाजापुर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कैसे गले की फांस बन सकती है, इसका एक ताजा और गंभीर मामला शाजापुर में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई महज एक महीने की पहचान के बाद, बिहार के एक युवक ने युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो तैयार कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? शाजापुर निवासी पीड़िता ने अपने पिता के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर अभिषेक उपाध्याय नाम की आईडी चलाने वाले युवक से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए युवती को ऑनलाइन कुछ पैसे भी भेजे, लेकिन बाद में उसने उधार के नाम पर पैसे मांगना शुरू कर दिया। जब युवती ने बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने अपना असली रूप दिखाते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 'वन्स व्यू' में भेजा वीडियो, मांगे 6500 रुपए आरोपी की हरकतें 3 फरवरी की शाम को हद से पार हो गईं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम के 'वन्स व्यू' (Once View) फीचर का उपयोग करते हुए एक एडिट किया हुआ अश्लील वीडियो भेजा। यह वीडियो एक बार देखने के बाद अपने आप डिलीट हो गया। इसके तुरंत बाद आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 5,000 से 6,500 रुपये की मांग की। इनकार करने पर बहन को भेजा वीडियो युवती ने जब ब्लैकमेलिंग से डरने के बजाय पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने वही अश्लील वीडियो उसकी बहन के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। इसके बाद वह अलग-अलग नंबरों और ट्रूकॉलर के जरिए कॉल कर पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां देने लगा, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक उपाध्याय, निवासी रामकृष्णानगर, पटना (बिहार) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

- चोरों के हौसले बुलंद, कलेक्टर बंगले के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात पहले स्टेशन रोड पर की 30 मिनट तक मशक्कत, असफल होने पर टंकी चौराहा से उड़ा ले गए दूसरी बाइक शाजापुर। शहर में वाहन चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ताजा मामला टंकी चौराहा क्षेत्र का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने कलेक्टर बंगले के पास से एक युवक की बाइक चोरी कर ली। इससे पहले इन्ही चोरों ने स्टेशन रोड पर भी चोरी का प्रयास किया था। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। आधे घंटे तक की पहले लॉक तोड़ने की कोशिश सीसीटीवी फुटेज और मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल किराना स्टोर के पास रेकी की। यहां खड़ी एक बाइक का लॉक तोड़ने के लिए उन्होंने करीब आधे घंटे तक मशक्कत की। जब वे सफल नहीं हो पाए, तो वहां से निकलकर टंकी चौराहा क्षेत्र की ओर बढ़ गए। गोडाउन के सामने से गायब हुई बाइक पीड़ित संदीप राजपूत (19 वर्ष), निवासी आर.एस. कोल्ड स्टोर्स, मझानिया जोड़ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप टंकी चौराहा स्थित पाटीदार हार्डवेयर पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक MP70 MB5748) शाम करीब 4:30 बजे हार्डवेयर के गोडाउन के सामने खड़ी की थी। शाम 7:30 बजे जब वे काम खत्म कर लौटे, तो बाइक वहां से नदारद थी। काफी तलाश और पूछताछ के बाद जब बाइक का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में चोर कलेक्टर बंगले के पास खड़ी संदीप की बाइक का लॉक तोड़ते और उसे लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- जनसुनवाई में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।1
- Post by Suresh Suryavanshi4
- प्रिंटिंग मशीन 6 कलर मशीन मशीन ऑपरेटर अर्जुन सिंह भिलाला☝️💔🌹पी जी,फाइल्स लिमिटेड, ऐसीलोक ,,का जॉब चल रहा हूं भाई, 🌈कलर, सबसे पहले लगाई,,1 नंबर फोइलवास, 2, व्हाइट ग्रे, 3 ब्लू साइन,,,4 ब्लैक,,5, रेट लाल कलर1
- Post by BadshahSaket BadshahSaket1
- Post by Sakendar Ram1
- आगर-मालवा। विगत दिनों जिले में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की स्थिति का जायजा लेने हेतु कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा बुधवार को कानड़ क्षेत्र के ग्राम जस्साखेड़ी, भडभूंजी, कोलुखेड़ी एवं कुंडलाखुर्द का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आंकलन करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, तहसीलदार विजय सेनानी, किसान नेता डूंगर सिंह सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी अधिकारी, बड़ी संख्या में कृषक, उपस्थित थे।1
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग: युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपए, बिहार के युवक पर केस दर्ज 'वन्स व्यू' फीचर का इस्तेमाल कर भेजा वीडियो, वायरल करने की धमकी दी शाजापुर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट में दर्ज किया मामला संवाददाता | शाजापुर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कैसे गले की फांस बन सकती है, इसका एक ताजा और गंभीर मामला शाजापुर में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई महज एक महीने की पहचान के बाद, बिहार के एक युवक ने युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो तैयार कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? शाजापुर निवासी पीड़िता ने अपने पिता के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर अभिषेक उपाध्याय नाम की आईडी चलाने वाले युवक से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए युवती को ऑनलाइन कुछ पैसे भी भेजे, लेकिन बाद में उसने उधार के नाम पर पैसे मांगना शुरू कर दिया। जब युवती ने बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने अपना असली रूप दिखाते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 'वन्स व्यू' में भेजा वीडियो, मांगे 6500 रुपए आरोपी की हरकतें 3 फरवरी की शाम को हद से पार हो गईं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम के 'वन्स व्यू' (Once View) फीचर का उपयोग करते हुए एक एडिट किया हुआ अश्लील वीडियो भेजा। यह वीडियो एक बार देखने के बाद अपने आप डिलीट हो गया। इसके तुरंत बाद आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 5,000 से 6,500 रुपये की मांग की। इनकार करने पर बहन को भेजा वीडियो युवती ने जब ब्लैकमेलिंग से डरने के बजाय पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने वही अश्लील वीडियो उसकी बहन के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। इसके बाद वह अलग-अलग नंबरों और ट्रूकॉलर के जरिए कॉल कर पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां देने लगा, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक उपाध्याय, निवासी रामकृष्णानगर, पटना (बिहार) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।1