Shuru
Apke Nagar Ki App…
mehnat se kamaya hua paisa acha lagta hai kyon ki anand
Satyavan Chauhan
mehnat se kamaya hua paisa acha lagta hai kyon ki anand
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Satyavan Chauhan1
- आजमगढ़ | 25 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर आजमगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी (डीएम) रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक मुस्तैदी और औचक निरीक्षण तीन दिवसीय परीक्षा के दौरान शनिवार को जिले के 13 केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर रही। डीएम और एसएसपी ने 'राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी' एवं 'श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय' का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। परीक्षा का लेखा-जोखा जनपद में यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है: प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक पाली में कुल 5808 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। हालांकि, प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद 2577 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में असुविधा न हो। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा, "हमारी प्राथमिकता परीक्षा की पारदर्शिता है। कड़े प्रबंधन और सतत निगरानी के कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।"1
- मऊ। शनिवार को जनपद मऊ के थाना दोहरीघाट के बसारतपुर के पास समय लगभग 2:30 बजे रात्रि मऊ की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो नंबर JH21 G 3927 के ड्राइवर के नीद लग जाने कारण अपनी पटरी से डिवाइडर पर चढ़ते हुए रॉन्ग साइड की पटरी पर पहुंचकर सामने से आ रही ट्रेलर नंबर BR-28 GB-2171 से टकरा गई जिससे स्कॉर्पियो में बैठे सभी 5-व्यक्तियों, 1. विनय श्रीवास्तव पुत्र स्व0 ठाकुर रमाशंकर लाल (श्रीवास्तव प्राइमरी स्कूल नरकटिया रोवारी रामकोला कुशीनगर मेँ प्रधानाचार्य थे एवं अब विद्यालय छोड़ चुके थे) उम्र करीब 53 वर्ष, 2. कृतार्थ श्रीवास्तव पुत्र विनय श्रीवास्तव निवासी ग्राम रानीडीहा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 27 वर्ष, (ग्रेजुएट करके पहले नोएडा मेँ रियल स्टेट मेँ सेल्स मेँ काम कर रहा था अब नौकरी ढूढ़ रहा था) 3. अर्चना श्रीवास्तव पत्नी विनय श्रीवास्तव निवासी ग्राम रानीडीहा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष,( हाउस वाइफ थी।) 4. रविन्द्र यादव पुत्र नंदलाल निवासी मटीहानि थाना मोहनपुर गया बिहार उम्र करीब 20 वर्ष, 5. पुरुषोत्तम कुमार पुत्र रामप्यारे यादव निवासी मटीहानि थाना मोहनपुर गया बिहार उम्र करीब 28 वर्ष एवं एक डॉग की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सभी लोग (अपनी बेटी बेटी मीमांसा श्रीवास्तव जिसकी शादी करने रांची गए थे वह आईटी कंपनी मेँ प्राइवेट जॉब करती है।) रांची से शादी शामिल होकर अपने घर जा रहे थे सभी मृतकों का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालवाया गया तथा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही ।1
- चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों में आक्रोश अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज क्षेत्र के चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला के निवासियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से टूटी सड़कों, जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझते हुए उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। मोहल्ले में पक्की सड़क और नालियों का अभाव होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। साथ ही, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से दुर्गंध फैल रही है, जो आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के गठन के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो सके हैं। न तो पक्की नालियों का निर्माण कराया गया और न ही सड़कें दुरुस्त की गईं। इसके चलते लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- CM Yogi ne kiya bada elaan Gazipur mein nikaali ja rahi hai bhartiyan1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- ‼️“ज्ञातव्य है कि जनपद में आज से प्रारंभ हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025, जो आगामी तीन दिवस तक संचालित होगी, को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कुल 09 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 21,312 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अकबरपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सघन चेकिंग एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन हेतु अकबरपुर एवं टाण्डा नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का सुव्यवस्थित डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।”‼️ 📌 *उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह द्वारा दी गई बाइट:-*1
- मऊ । शनिवार को पुलिस लाइन मऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एकसाथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं । उक्त आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक मऊ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षु आरक्षीगण मौजूद रहें ।4