खबर मैहर/अमरपाटन /ग्राम धोबहट *2016 में सरपंच ने बनवाई सड़क आज तक धरातल में नहीं पहुंची एक ऐसा अनोखा मामला मैहर ज़िले के ग्राम धोबहट से सामने आया 181मे की गई सिकायत भी नाकाम खबर मैहर/अमरपाटन *2016 में सरपंच ने बनवाई सड़क आज तक धरातल में नहीं पहुंची एक ऐसा अनोखा मामला मैहर ज़िले के ग्राम धोबहट से सामने आया 181मे की गई सिकायत भी नाकाम ग्रामीणों ने सड़क निर्माण ना होंने से ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क में धान की रोपाई कर ग्राम पंचायत और पंचायती राज्य में ग्रामीण विकास को लिया घेरें में* जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत ग्राम पंचायत धोबहट का है मामला जहां पंचायत के भ्रष्टाचार की पोल तब खुली जब पंचायत दर्पण में जिस रोड के निर्माण का उल्लेख 2016 में किया गया वह रोड आज तक नहीं बनी ग्राम वासी कीचड़ में सन कर रोज मर्रा का जीवन गुजारने को मजबूर हैं सरपंच से ग्रामीण लगातार रोड निर्माण के लिए आवेदन देकर मांग कर रहे लेकिन पंचायत सरपंच सचिव का कोई जबाब नहीं ग्रामीणों ने सड़क समस्या को लेकर 181 में भी सिकायत की लेकिन समस्या जब की तस कोई समाधान नहीं आज नाराज ग्रामीणों ने कीचड से सनी सड़क में धान की रोपाई कर बिरोध प्रदर्शन कर प्रसासन का फिर से एक बार ध्यान आकर्षित किया साथ ही रोड निर्माण की मांग रखीं है
खबर मैहर/अमरपाटन /ग्राम धोबहट *2016 में सरपंच ने बनवाई सड़क आज तक धरातल में नहीं पहुंची एक ऐसा अनोखा मामला मैहर ज़िले के ग्राम धोबहट से सामने आया 181मे की गई सिकायत भी नाकाम खबर मैहर/अमरपाटन *2016 में सरपंच ने बनवाई सड़क आज तक धरातल में नहीं पहुंची एक ऐसा अनोखा मामला मैहर ज़िले के ग्राम
धोबहट से सामने आया 181मे की गई सिकायत भी नाकाम ग्रामीणों ने सड़क निर्माण ना होंने से ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क में धान की रोपाई कर ग्राम पंचायत और पंचायती राज्य में ग्रामीण विकास को लिया घेरें में* जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत ग्राम पंचायत धोबहट का है मामला जहां पंचायत के भ्रष्टाचार की पोल
तब खुली जब पंचायत दर्पण में जिस रोड के निर्माण का उल्लेख 2016 में किया गया वह रोड आज तक नहीं बनी ग्राम वासी कीचड़ में सन कर रोज मर्रा का जीवन गुजारने को मजबूर हैं सरपंच से ग्रामीण लगातार रोड निर्माण के लिए आवेदन देकर मांग कर रहे लेकिन पंचायत सरपंच सचिव का कोई
जबाब नहीं ग्रामीणों ने सड़क समस्या को लेकर 181 में भी सिकायत की लेकिन समस्या जब की तस कोई समाधान नहीं आज नाराज ग्रामीणों ने कीचड से सनी सड़क में धान की रोपाई कर बिरोध प्रदर्शन कर प्रसासन का फिर से एक बार ध्यान आकर्षित किया साथ ही रोड निर्माण की मांग रखीं है
- *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी* *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी* मैहर - पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ आज सांदीपनि विद्यालय मैहर में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जहां विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी, यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जहां आप बैठे हैं, कभी हम भी वहीं बैठा करते थे। आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और जीवन में उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। यही हमारी शुभकामनाएं हैं।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, नैतिक जिम्मेदारियों, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), साइबर सुरक्षा एवं रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए कार्य करती है। बच्चों को समझाया गया कि पुलिस एवं थाना से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से डरने की आवश्यकता केवल अपराधियों को होती है। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में बच्चे निसंकोच पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीओपी मैहर सुश्री ख्याति मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा रोड सेफ्टी,साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निरीक्षक श्रीमती सोनल सिंह, साधना कठेल, लक्ष्मी बागरी, रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश पुरी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं नागरिक सहायता संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस व्यवस्था को निकट से समझा। जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।2
- मैहर के सांदीपनि विद्यालय में 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखा कानून और सुरक्षा का पाठ मैहर। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सांदीपनि विद्यालय मैहर में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया और उन्हें कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी जैसे विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "आज जहां आप बैठे हैं, कभी हम भी वहीं बैठा करते थे। आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और जीवन में उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें।" एसडीओपी मैहर सुश्री ख्याति मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्रों को रोड सेफ्टी, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के टिप्स दिए। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि पुलिस से डरने की आवश्यकता केवल अपराधियों को है, आम जनता और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में बच्चे निसंकोच पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। थाना देहात का भ्रमण कर समझी कार्यप्रणाली कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण कराया गया। यहां छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, दैनिक कामकाज और नागरिक सहायता प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। इस अवसर पर निरीक्षक सोनल सिंह, साधना कठेल, लक्ष्मी बागरी, रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी, शिक्षकवृंद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।4
- चौथे दिन भी नहीं टूटा गतिरोध, वार्ता जारी लेकिन समाधान का इंतजार रामपुर बाघेलान। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रामपुर बाघेलान तहसील में पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। बड़ी संख्या में पटवारी धरना स्थल पर जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह 'छोटू', तहसीलदार रमेश कोल, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह एवं मंगलेश्वर सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर पटवारियों से चर्चा की और नैतिक समर्थन व्यक्त किया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि शासन से वार्ता जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।1
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 06/08/2026 दिन गुरुवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार जय हो माई की2
- *जीतू पटवारी का बड़ा बयान: 'सिद्धार्थ कुशवाहा की धमक से आपा खो बैठे नरेंद्र सिंह तोमर '**जीतू पटवारी का बड़ा बयान: 'सिद्धार्थ कुशवाहा की धमक से आपा खो बैठे नरेंद्र सिंह तोमर जीतू पटवारी ने मंच से सिद्धार्थ कुशवाहा की ताकत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की धमक के आगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी अपना आपा खो बैठे और अनर्गल बोलने लगे। पटवारी के मुताबिक, उनके विरोध जताने और माफी की मांग के बाद तोमर को झुकना पड़ा।1
- *मैहर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग की टीम पर आदिवासियों ने किया पथराव, क्षेत्र मे तनाव की स्थित देखते हुए मैहर से सैकड़ो पुलिसकर्मी सहित CSP व SDM ने संभाला मोर्चा *मैहर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग की टीम पर आदिवासियों ने किया पथराव, क्षेत्र मे तनाव की स्थित देखते हुए मैहर से सैकड़ो पुलिसकर्मी सहित CSP व SDM ने संभाला मोर्चा* *मैहर* जिले की सारंग ग्राम पंचायत के बहेली गांव में वन विभाग की भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को तनावपूर्ण माहौल बन गया। वन विभाग की टीम जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कई थानो का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया। SDM दिव्या पटेल और CSP महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन के अनुसार, एक महीने से वन विभाग की जमीन पर बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि पर पौधरोपण कर उसे पुनः वन विभाग के सुपुर्द किया गया। और भगवान बिरसामुंडा व भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को लाकर मैहर वन विभाग मे सुरक्षित रखवाया गया, ईस पूरे अभियान में वन विभाग और पुलिस के 300 से अधिक जवान तैनात रहे। फिलहाल किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बनी हुई है।1