थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत कचहरी परिसर में दो पक्षों (अधिवक्ताओं) में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर देने, जिससे उनके घायल हो जाने के संबंध में Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar pradesh * सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक कुमार तिवारी दी जानकारी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच विवाद, फायरिंग में एक घायल बदायूं। थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत कचहरी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों (अधिवक्ताओं) के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कचहरी परिसर में दो अधिवक्ताओं के बीच पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा हुआ था, जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत कचहरी परिसर में दो पक्षों (अधिवक्ताओं) में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर देने, जिससे उनके घायल हो जाने के संबंध में Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar pradesh * सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक कुमार तिवारी दी जानकारी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच विवाद, फायरिंग में एक घायल बदायूं। थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत कचहरी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों (अधिवक्ताओं) के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कचहरी परिसर में दो अधिवक्ताओं के बीच पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा हुआ था, जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- Post by Mohd Saleem1
- आज एक सूचना प्राप्त हुई Sarthak शुक्ला, जी के द्वारा थाना फरीदपुर क्षेत्र सरकड़ा गांव में एक गौ माता किसी अज्ञात ट्रैक्टर वाले ने गौ माता का एक्सीडेंट कर दिया जिनके पीछे का पर दोनों टूट गए जिससे गौ माता चल फिर नहीं पा रही थी और एक ही जगह पड़े पड़े गौ माता नीचे से सड़ने लगी थी जिनके कीड़े पड़ गए थे बुरी तरह से दर्द की पीड़ा की तड़प रही थी आज मौके पर पहुंचकर गौ माता को दिखा जो बहुत ही बुरी कंडीशन में पड़ी हुई थी किसी प्रकार से गौ माता की कोई मदद नहीं की आज मौके पर पहुंचकर गाड़ी मंगा कर गौ माता को रेफर किया 112 पुलिस प्रशासन का स्टाफ थाने से विनय यादव जी विकास ठाकुर,सर्वेश राठौर आदि भाई लोग, 🙏🙏🙏1
- घर से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर डबौरा में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एसएसआई जोगेंद्र सिंह ने ग्राम गंगापुर डबौरा निवासी धर्मपाल पुत्र प्रहलाद के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिलवा पुल के पास आने-जाने वाले ट्रक चालकों को रुपये लेकर गांजा बेचता था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- अर्टिगा कार ने बच्ची में मारी टक्कर, बच्ची की मौके पर मौत म्याऊं: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एम एफ हाईवे मार्ग पर अर्टिगा कार ने 8 वर्षीए बच्ची में मारी टक्कर। जिसमें 8 वर्षीए, बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे की है। सोमवर दोपहर लगभग 3 बजे के समय उसावां की तरफ से आ रही म्याऊं की तरफ अर्टिगा कार आ रही थी। उसी समय आलापुर थाना के बिचपुरी एवं सत्यदेव विद्यालय के पास रोड पर करते समय बच्ची के टक्कर मार दी। जिसमें उसावां थाना क्षेत्र के सिसौरा निवासी अम्बिका(8) पुत्री विनय प्रताप की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट अलापुर ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उधर टक्कर लगने के बाद मौके से अर्टिगा कार चालक कार लेकर फरार हो गया।1
- बदायूं। जिले में उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला के समीप मुजरिया बिल्सी रोड पर सोमवार की शाम बाइक और कार की सीधी टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश पुत्र रघुवीर गांव कुकनिया थाना मुजरिया और संभल जिले के थाना बहजोई के गांव मझोला निवासी सुमित कुमार पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दोनों मृतक आपस में जीजा साले दोनों की एक साथ मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली कर को अपने कब्जे में ले लिया है1
- बदायूँ न्यूज महिला बनी ठगी का शिकार सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने कुंडल लेकर ठग हुए फरार। सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।1
- कुरावली में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा कुरावली (मैनपुरी)। कश्यप समाज के आराध्य भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की जयंती के अवसर पर कुरावली स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप (पत्रकार), आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप (सिचाई विभाग) एवं उपाध्यक्ष मनोज कश्यप (मंडी सचिव) के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कश्यप समाज को एकजुट कर एक ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि कश्यप चौक पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि साध्वी कुमारी मीरा देवी का मंच पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संबोधन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार यादव (मास्टर) ने समाज को “पंच मंत्र” देकर एकता, शिक्षा एवं संगठन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मीरा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए इस प्रकार के आयोजनों में वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। होलिका झांकी, कालू बाबा धीमर, महर्षि कश्यप, फूलन देवी एवं महाराज गुहराज निषाद की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमता नजर आया। इस अवसर पर समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक समिति द्वारा समाज के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे कश्यप समाज को एक मंच पर एकत्रित कर यह साबित कर दिया कि सच्चे समर्पण और एकता से किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उनके इस प्रयास की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराम प्रधान (मनिकपुर), राजीव कश्यप, सत्यराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजेश कश्यप, बलवीर कश्यप, सुधीर कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोज कश्यप (मंडी सचिव), अजय कश्यप, सरिता कश्यप, विनय कश्यप, अरुण यादव, अंशुल कश्यप, कुलदीप कश्यप, पत्रकार अतुल कश्यप, पत्रकार अमित कश्यप, पत्रकार प्रवीन कश्यप, पत्रकार रामनिवास, अनूप कश्यप, सागर कश्यप, रामनरेश कश्यप, आनंद कश्यप, कृष्ण कान्त कश्यप सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश गूंजा— “संगठन और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”1
- संवाददाता संजय कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।3
- ब्रेकिंग न्यूज़ — बदायूं - प्राथमिक विद्यालय सुरसेना में वार्षिकोत्सव समारोह एवं अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ - कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय द्वारा फीता काटकर किया गया - विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे - पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार सक्सेना और ग्राम प्रधान पति राहुल कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति - ऋतिक वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई - विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री खालिक हुसैन के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया - एआरसी अनूप कुमार शर्मा एवं शिक्षक सौरभ कुमार सहित समस्त स्टाफ रहा मौजूद - क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भाई हिलाल सहित गांव के सम्मानित नागरिकों की रही सक्रिय उपस्थिति - मुख्य अतिथियों का बैज लगाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया - विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मंच पर सम्मानित किया गया - अतिथियों ने बच्चों को भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया - कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व और उज्ज्वल भविष्य को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक1