कुरावली में महर्षि कश्यप एवं निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा कुरावली में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा कुरावली (मैनपुरी)। कश्यप समाज के आराध्य भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की जयंती के अवसर पर कुरावली स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप (पत्रकार), आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप (सिचाई विभाग) एवं उपाध्यक्ष मनोज कश्यप (मंडी सचिव) के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कश्यप समाज को एकजुट कर एक ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि कश्यप चौक पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि साध्वी कुमारी मीरा देवी का मंच पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संबोधन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार यादव (मास्टर) ने समाज को “पंच मंत्र” देकर एकता, शिक्षा एवं संगठन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मीरा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए इस प्रकार के आयोजनों में वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। होलिका झांकी, कालू बाबा धीमर, महर्षि कश्यप, फूलन देवी एवं महाराज गुहराज निषाद की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमता नजर आया। इस अवसर पर समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक समिति द्वारा समाज के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे कश्यप समाज को एक मंच पर एकत्रित कर यह साबित कर दिया कि सच्चे समर्पण और एकता से किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उनके इस प्रयास की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराम प्रधान (मनिकपुर), राजीव कश्यप, सत्यराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजेश कश्यप, बलवीर कश्यप, सुधीर कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोज कश्यप (मंडी सचिव), अजय कश्यप, सरिता कश्यप, विनय कश्यप, अरुण यादव, अंशुल कश्यप, कुलदीप कश्यप, पत्रकार अतुल कश्यप, पत्रकार अमित कश्यप, पत्रकार प्रवीन कश्यप, पत्रकार रामनिवास, अनूप कश्यप, सागर कश्यप, रामनरेश कश्यप, आनंद कश्यप, कृष्ण कान्त कश्यप सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश गूंजा— “संगठन और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”

- बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों के साथ बड़ा अन्याय! संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के कुछ दबंग लोगों ने कथित रूप से शासन-प्रशासन की मिलीभगत से किसानों के निजी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काट ली। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उजाड़ दी गई, जिससे वे अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हैरानी की बात यह है कि फर्रुखाबाद में जिला अधिकारी से शिकायत के बावजूद किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और किसानों को कब न्याय मिलता है।4
- कछला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा और साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- अर्टिगा कार ने बच्ची में मारी टक्कर, बच्ची की मौके पर मौत म्याऊं: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एम एफ हाईवे मार्ग पर अर्टिगा कार ने 8 वर्षीए बच्ची में मारी टक्कर। जिसमें 8 वर्षीए, बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे की है। सोमवर दोपहर लगभग 3 बजे के समय उसावां की तरफ से आ रही म्याऊं की तरफ अर्टिगा कार आ रही थी। उसी समय आलापुर थाना के बिचपुरी एवं सत्यदेव विद्यालय के पास रोड पर करते समय बच्ची के टक्कर मार दी। जिसमें उसावां थाना क्षेत्र के सिसौरा निवासी अम्बिका(8) पुत्री विनय प्रताप की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट अलापुर ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उधर टक्कर लगने के बाद मौके से अर्टिगा कार चालक कार लेकर फरार हो गया।1
- बदायूं। जिले में उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला के समीप मुजरिया बिल्सी रोड पर सोमवार की शाम बाइक और कार की सीधी टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश पुत्र रघुवीर गांव कुकनिया थाना मुजरिया और संभल जिले के थाना बहजोई के गांव मझोला निवासी सुमित कुमार पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दोनों मृतक आपस में जीजा साले दोनों की एक साथ मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली कर को अपने कब्जे में ले लिया है1
- संवाददाता संजय कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।3
- मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज दिनाँक 06.04.2026 को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । इसी दौरान “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी। शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को शसक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 19.03.2026 से 17.04.2026 तक की अवधि में विषेश अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा ।1
- गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को Gorakhnath Temple परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और उचित समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि केवल आर्थिक विकास से ही नहीं, बल्कि सुशासन, न्यायपूर्ण व्यवस्था और जनसेवा की भावना से भी सुनिश्चित होती है। उनके नेतृत्व में “नया उत्तर प्रदेश” इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां विकास और जनकल्याण को साथ-साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जनता दर्शन के माध्यम से सरकार सीधे लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में काम कर रही है। India time 7 news स्टेट हेड ब्यूरो चीफ भूदेवप्रसाद1
- आज एक सूचना प्राप्त हुई Sarthak शुक्ला, जी के द्वारा थाना फरीदपुर क्षेत्र सरकड़ा गांव में एक गौ माता किसी अज्ञात ट्रैक्टर वाले ने गौ माता का एक्सीडेंट कर दिया जिनके पीछे का पर दोनों टूट गए जिससे गौ माता चल फिर नहीं पा रही थी और एक ही जगह पड़े पड़े गौ माता नीचे से सड़ने लगी थी जिनके कीड़े पड़ गए थे बुरी तरह से दर्द की पीड़ा की तड़प रही थी आज मौके पर पहुंचकर गौ माता को दिखा जो बहुत ही बुरी कंडीशन में पड़ी हुई थी किसी प्रकार से गौ माता की कोई मदद नहीं की आज मौके पर पहुंचकर गाड़ी मंगा कर गौ माता को रेफर किया 112 पुलिस प्रशासन का स्टाफ थाने से विनय यादव जी विकास ठाकुर,सर्वेश राठौर आदि भाई लोग, 🙏🙏🙏1