Shuru
Apke Nagar Ki App…
कछला में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचला, दोनों की मौके पर मौत कछला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा और साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Naveen Goswami
कछला में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचला, दोनों की मौके पर मौत कछला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा और साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूँ न्यूज महिला बनी ठगी का शिकार सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने कुंडल लेकर ठग हुए फरार। सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।1
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का भुगतान। शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सावित्री पत्नी जोमा और धर्मेंद्र पुत्र संपत को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी। विदाई समारोह में सभासद अबरार, सभासद मुकेश साहू, सभासद नवेद, सभासद मोहित सक्सेना, सभासद श्याम साहू, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, लेखालिपिक रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, विनोद सोनकर, महेश बाबू, सफाई कर्मचारी संघ नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, शिवा, छोटे, संजय सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।4
- "जो गौमाता को काटेंगे, हम उन्हें काटेंगे!" राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर में 26 मार्च को हिंदूवादी दल द्वारा आयोजित राम नवमी समारोह में, प्रतिभागियों ने हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने बजाए और गाए, जिनमें ऐसे बोल शामिल थे: "जो गायों को काटेंगे, हम उन्हें काट डालेंगे!" ⚠️TW: Disturbing & Abusive Language⚠️1
- Post by Arshad1
- नगर पंचायत विशारतगंज में शासन द्वारा नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते हुए एसडीएम आंवला विदुषी सिंह। #BreakingNews #BAREILLYNEWS #शपथग्रहण #socialmedia #aonlanews #बीजेपी #YogiAdityanath #sansanikhabar241
- बदायूं ब्रेकिंग। बदायूं पुलिस एक बार फिर अपनी करी शैली को लेकर सवालों के घेरे में। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 हजरतपुर पुलिस बनी आरोपी की पक्षधार नाबालिक किशोरी का नहीं कराया मेडिकल। हजरतपुर पुलिस ने नाबालिक किशोरी को दी पीटने की धमकी। महिला कांस्टेबल पर नाबालिक किशोरी ने लगाए गंभीर आरोप। बयान बदलवाने और मेडिकल न करने की लगे आरोप। मुख्यमंत्री के महिला सुरक्षा के दावे हवा हवाई कर रही हजरतपुर पुलिस। मिशन शक्ति जैसी योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित धरातल पर कुछ नहीं। हजरतपुर पुलिस ने किशोरी को धमकाकर बदलवाएं बयान कहां लड़का फंस जाएगा। हजरतपुर पुलिस पर आरोपी को बचाने का लगाया किशोरी ने आरोप। दवाई लेने गई किशोरी को वहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था युवक। हजरतपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्थिक साठ गांठ कर किया हल्की धारा में चालान। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है।2
- कुरावली में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा कुरावली (मैनपुरी)। कश्यप समाज के आराध्य भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की जयंती के अवसर पर कुरावली स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप (पत्रकार), आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप (सिचाई विभाग) एवं उपाध्यक्ष मनोज कश्यप (मंडी सचिव) के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कश्यप समाज को एकजुट कर एक ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि कश्यप चौक पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि साध्वी कुमारी मीरा देवी का मंच पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संबोधन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार यादव (मास्टर) ने समाज को “पंच मंत्र” देकर एकता, शिक्षा एवं संगठन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मीरा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए इस प्रकार के आयोजनों में वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। होलिका झांकी, कालू बाबा धीमर, महर्षि कश्यप, फूलन देवी एवं महाराज गुहराज निषाद की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमता नजर आया। इस अवसर पर समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक समिति द्वारा समाज के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे कश्यप समाज को एक मंच पर एकत्रित कर यह साबित कर दिया कि सच्चे समर्पण और एकता से किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उनके इस प्रयास की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराम प्रधान (मनिकपुर), राजीव कश्यप, सत्यराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजेश कश्यप, बलवीर कश्यप, सुधीर कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोज कश्यप (मंडी सचिव), अजय कश्यप, सरिता कश्यप, विनय कश्यप, अरुण यादव, अंशुल कश्यप, कुलदीप कश्यप, पत्रकार अतुल कश्यप, पत्रकार अमित कश्यप, पत्रकार प्रवीन कश्यप, पत्रकार रामनिवास, अनूप कश्यप, सागर कश्यप, रामनरेश कश्यप, आनंद कश्यप, कृष्ण कान्त कश्यप सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश गूंजा— “संगठन और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”1
- ब्रेकिंग न्यूज़ — बदायूं - प्राथमिक विद्यालय सुरसेना में वार्षिकोत्सव समारोह एवं अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ - कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय द्वारा फीता काटकर किया गया - विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे - पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार सक्सेना और ग्राम प्रधान पति राहुल कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति - ऋतिक वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई - विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री खालिक हुसैन के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया - एआरसी अनूप कुमार शर्मा एवं शिक्षक सौरभ कुमार सहित समस्त स्टाफ रहा मौजूद - क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भाई हिलाल सहित गांव के सम्मानित नागरिकों की रही सक्रिय उपस्थिति - मुख्य अतिथियों का बैज लगाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया - विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मंच पर सम्मानित किया गया - अतिथियों ने बच्चों को भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया - कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व और उज्ज्वल भविष्य को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक1
- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25- 27 वर्षीय शादीशुदामहिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म किया । मामले की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने पाँस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला ख्याति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी महिला की पहचान कुछ समय पहले एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म ( इंस्टाग्राम ) के जरिए हुई थी । धीरे-धरे दोनों में बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुर हो गया ।1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया । वहां पहुंचने पर महिला ने भावनात्मक दबाव बनाकर और प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए । घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित नाबालिग को डराय -धमकाया और किसी को भी इस बारे में न बताने की चेतावनी दी | इस धमकी के कारण नाबालिग काफी समय तक मानसिक दबाब में रहा और तुरंत शिकायत नहीं कर सका । हालांकि, दो दिन बाद पीड़ित ने साहस पुटाया और याने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी |1