Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पंचायत विशारतगंज में शासन द्वारा नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते हुए एसडीएम आंवला विदुषी सिंह। नगर पंचायत विशारतगंज में शासन द्वारा नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते हुए एसडीएम आंवला विदुषी सिंह। #BreakingNews #BAREILLYNEWS #शपथग्रहण #socialmedia #aonlanews #बीजेपी #YogiAdityanath #sansanikhabar24
SURAJ SAGAR
नगर पंचायत विशारतगंज में शासन द्वारा नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते हुए एसडीएम आंवला विदुषी सिंह। नगर पंचायत विशारतगंज में शासन द्वारा नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते हुए एसडीएम आंवला विदुषी सिंह। #BreakingNews #BAREILLYNEWS #शपथग्रहण #socialmedia #aonlanews #बीजेपी #YogiAdityanath #sansanikhabar24
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिशारतगंज नगर पंचायत परिसर में भाजपा सरकार द्वारा नामित सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह में नामित सदस्य नकुल गोस्वामी ने क्या कुछ कहा... #BAREILLYNEWS #BreakingNews #aonla #socialmedia #sansanikhabar241
- आज एक सूचना प्राप्त हुई Sarthak शुक्ला, जी के द्वारा थाना फरीदपुर क्षेत्र सरकड़ा गांव में एक गौ माता किसी अज्ञात ट्रैक्टर वाले ने गौ माता का एक्सीडेंट कर दिया जिनके पीछे का पर दोनों टूट गए जिससे गौ माता चल फिर नहीं पा रही थी और एक ही जगह पड़े पड़े गौ माता नीचे से सड़ने लगी थी जिनके कीड़े पड़ गए थे बुरी तरह से दर्द की पीड़ा की तड़प रही थी आज मौके पर पहुंचकर गौ माता को दिखा जो बहुत ही बुरी कंडीशन में पड़ी हुई थी किसी प्रकार से गौ माता की कोई मदद नहीं की आज मौके पर पहुंचकर गाड़ी मंगा कर गौ माता को रेफर किया 112 पुलिस प्रशासन का स्टाफ थाने से विनय यादव जी विकास ठाकुर,सर्वेश राठौर आदि भाई लोग, 🙏🙏🙏1
- #UPPolice सीबीगंज, बरेली क्षेत्रांतर्गत हुई सड़क दुर्घटना के सम्बंध में बरेली पुलिस द्वारा जांच के दौरान दुर्घटना में घायल गुरुग्राम (हरियाणा) से अपहृत 02 बच्चों को उनके अपहृत पिता सहित सकुशल बरामद करने के संबंध में श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली की बाइट।*1
- #सफदरजंग रोड नई दिल्ली केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज मंत्री भारत सरकार श्री रामदास आठवले जी को तीसरी बार राज्यसभा भेजने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी#1
- Raj sadak hadsa apharan Bareilly/ do bacche aur pita surakshit baramad/ gurugram se agava 2 bacche aur pita surakshit/ Adhikari dwara jankari/ adhikariyon ki pahal kamyabi/ adhikariyon ki सूझ-बूझ se kamyabi1
- बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर… कुत्बे ओलिया हज़रत जलालुद्दीन सरकार सैय्यद शाहदाना वली रहमतुल्लाह अलैह के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के तीसरे दिन दरगाह पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा… उर्स के तीसरे दिन की शुरुआत ग़ुस्ल शरीफ से हुई, जिसके बाद मजार ए मुबारक पर सन्दल पेश किया गया। दिनभर दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहा। इसी कड़ी में शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से डॉ अनीस बेग, वसी अहमद वारसी, मिर्ज़ा शाहब बेग, मिर्ज़ा मुकर्रम बेग, गुल्लन खान और सलीम रज़ा समेत कई लोगों ने दरगाह पर चादर पेश कर देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए खास दुआ की। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खान नूरी (बब्बू मियां) ने सभी की दस्तारबंदी कर हौसला अफजाई की। धार्मिक कार्यक्रम: नमाज़-ए-असर के बाद मशहूर फनकार निज़ाम साबरी कलियरी ने रंग शरीफ पेश किया। इसके बाद कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई। इस मौके पर सूफी रिज़वान रज़ा खान कादरी और मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खान नूरी ने हिंदुस्तान में अमन और भाईचारे के लिए दुआएं कीं। मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रज़ा ने सलातो सलाम का नजराना पेश किया। महफिल ए समा (कव्वाली): रात 10 बजे से शानदार महफिल ए समा (कव्वाली) का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए फनकार मोबीन नियाज़ी, रेहान इरफान, निज़ाम साबरी और फैज़ान ने गौसे पाक, ख्वाजा गरीब नवाज़, साबिर पाक, वारिस पाक और शाहदाना वली की शान में रूहानी कलाम पेश किए। महफिल देर रात तक जारी रही और जायरीन के लिए दिनभर लंगर का इंतजाम चलता रहा। इस मौके पर अमन कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष सादिया गोस, साद हुसैन, अफसर खान और डॉ सैयद शहाबुद्दीन ने अपनी टीम के साथ चादरपोशी कर दुआएं कीं। अगला कार्यक्रम: मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी के मुताबिक, 7 अप्रैल को शाम 5:30 बजे हज़रत केले शाह बाबा के कुल शरीफ की फातिहा होगी, और रात 10 बजे से फिर महफिल ए समा का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थापक टीम: उर्स के इंतजाम में गफूर पहलवान, यूसुफ इब्राहिम, गुफरान, अब्दुल सलाम, तौसीफ खान, अबरार खान, जावेद खान, सैय्यद अकरम दान, मेहबूब साबरी, भूरा साबरी, परवेज खान और दिलावर खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर7 कैमरामैन अफसर खान के साथ मैं शहाबुद्दीन1
- Varanasi की गोशालाओं से आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं। अगर वहां गायें मर रही हैं और उनकी सही देखभाल नहीं हो रही, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध है। 👉 जिन लोगों को इनकी जिम्मेदारी दी गई है, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए 👉 इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए 👉 पशुओं के साथ ऐसा व्यवहार इंसानियत के खिलाफ है साथ ही, सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह केवल बड़े-बड़े दावे न करे, बल्कि जमीन पर काम भी दिखे। ✍️ संदेश: “गौशाला सेवा का स्थान है, लापरवाही का नहीं। निर्दोष पशुओं की सुरक्षा और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है।”1
- सिरौली (संवाददाता)। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हृदयविदारक घटना एक निजी नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी मजबूर या भयभीत मां ने रात के अंधेरे में नवजात को नाले में फेंक दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंकाएं इस मामले को और गंभीर बना रही हैं। लोगों का कहना है कि सिरौली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जहां अक्सर नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों को संदेह है कि मामला लापरवाही या अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या इस मासूम की मौत का सच सामने आएगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- कुरावली में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा कुरावली (मैनपुरी)। कश्यप समाज के आराध्य भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की जयंती के अवसर पर कुरावली स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप (पत्रकार), आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप (सिचाई विभाग) एवं उपाध्यक्ष मनोज कश्यप (मंडी सचिव) के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कश्यप समाज को एकजुट कर एक ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि कश्यप चौक पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि साध्वी कुमारी मीरा देवी का मंच पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संबोधन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार यादव (मास्टर) ने समाज को “पंच मंत्र” देकर एकता, शिक्षा एवं संगठन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मीरा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए इस प्रकार के आयोजनों में वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। होलिका झांकी, कालू बाबा धीमर, महर्षि कश्यप, फूलन देवी एवं महाराज गुहराज निषाद की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमता नजर आया। इस अवसर पर समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक समिति द्वारा समाज के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे कश्यप समाज को एक मंच पर एकत्रित कर यह साबित कर दिया कि सच्चे समर्पण और एकता से किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उनके इस प्रयास की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराम प्रधान (मनिकपुर), राजीव कश्यप, सत्यराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजेश कश्यप, बलवीर कश्यप, सुधीर कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोज कश्यप (मंडी सचिव), अजय कश्यप, सरिता कश्यप, विनय कश्यप, अरुण यादव, अंशुल कश्यप, कुलदीप कश्यप, पत्रकार अतुल कश्यप, पत्रकार अमित कश्यप, पत्रकार प्रवीन कश्यप, पत्रकार रामनिवास, अनूप कश्यप, सागर कश्यप, रामनरेश कश्यप, आनंद कश्यप, कृष्ण कान्त कश्यप सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश गूंजा— “संगठन और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”1