logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामाजिक क्रांति के दूत " समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन " भारत मे सामाजिक क्रांति के दूत एवं महान समाज सुधारक के नाम से प्रसिद्ध संत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बारां जिले के अंता कस्बे मे दिनांक 11 अप्रैल 2026 शनिवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर आयोजन समिति एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व मे मनाई गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के सदस्यों ने महान समाज सुधारक महात्मा फुले को पुष्प अर्पित कर नमन किया उसके बाद उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला | भीम आर्मी के प्रदेश मिडिया प्रभारी एडवोकेट प्रेम शंकर शांत ने कहा की समाज मे जातिवाद छुवा छूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के लिए आवाज़ उठाने के साथ साथ समाज हित ने भी अनेको कार्य फुले साहब द्वारा किये गये, उन्होंने गुलाम गिरी जैसी पुस्तक लिख कर समाज मे व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने की पहल की | कार्यक्रम मे आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश पंवार, भीम आर्मी आई टी सेल के प्रदेश सदस्य देवी शंकर मेघवाल, रिंकू सैनी,दौलत राम, एडवोकेट अनूप मेघवाल गजेंद्र शांत, , भीम आर्मी के संभाग महासचिव राकेश गोडाला, एडवोकेट देश राज मेहरा, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

4 hrs ago
user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
मातृभूमि न्यूज़ अंता
Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
4 hrs ago

सामाजिक क्रांति के दूत " समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन " भारत मे सामाजिक क्रांति के दूत एवं महान समाज सुधारक के नाम से प्रसिद्ध संत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बारां जिले के अंता कस्बे मे दिनांक 11 अप्रैल 2026 शनिवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर आयोजन समिति एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व मे मनाई गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के सदस्यों ने महान समाज सुधारक महात्मा फुले को पुष्प अर्पित कर नमन किया उसके बाद उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला | भीम आर्मी के प्रदेश मिडिया प्रभारी एडवोकेट प्रेम शंकर शांत ने कहा की समाज मे जातिवाद छुवा छूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के लिए आवाज़ उठाने के साथ साथ समाज हित ने भी अनेको कार्य फुले साहब द्वारा किये गये, उन्होंने गुलाम गिरी जैसी पुस्तक लिख कर समाज मे व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने की पहल की | कार्यक्रम मे आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश पंवार, भीम आर्मी आई टी सेल के प्रदेश सदस्य देवी शंकर मेघवाल, रिंकू सैनी,दौलत राम, एडवोकेट अनूप मेघवाल गजेंद्र शांत, , भीम आर्मी के संभाग महासचिव राकेश गोडाला, एडवोकेट देश राज मेहरा, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत फेल, नहीं हो सका समझौता: पाकिस्तान से वापस लौटता ईरानी डेलिगेशन...
    1
    अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत फेल, नहीं हो सका समझौता: पाकिस्तान से वापस लौटता ईरानी डेलिगेशन...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बारां दौरा, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje Scindia ने आज बारां दौरे के दौरान पार्टी जिला पदाधिकारियों और विभिन्न मंडलों की महत्वपूर्ण बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शाम देर जयपुर के लिए रवाना हो गईं।
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बारां दौरा, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje Scindia ने आज बारां दौरे के दौरान पार्टी जिला पदाधिकारियों और विभिन्न मंडलों की महत्वपूर्ण बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शाम देर जयपुर के लिए रवाना हो गईं।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • छोटे-मोटे मामले बिना थाने और कोर्ट-कचहरी जाए ही सुलझाए जा सकते हैं।
    1
    छोटे-मोटे मामले बिना थाने और कोर्ट-कचहरी जाए ही सुलझाए जा सकते हैं।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • युवाओं नशे से दूर रहकर, खेलो से जुड़े - राजीव दत्ता 13 अप्रेल को स्पीकर ओम बिरला के करकमलों से संविधान पार्क का भव्य शिलान्यास कोटा.महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम को लेकर ओएसडी लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष, राजीव दत्ता व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा जी.एम.ए.सभागार में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कर, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व राष्ट्रहित में उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने व समाज सुधार में अपने सम्पूर्ण जीवन भर संघर्ष किया। राजीव दत्ता ने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला आज युवाओं में नशे की लत को लेकर बहुत चिंतित रहते है। स्पीकर साहब का सभी युवाओं से आग्रह हैं कि वे किसी भी तरह के नशे से दूर रहकर अपने जीवन को बचाये तथा स्वस्थ्य रहने के लिये खेलों से जुडे। राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान कुश्ती संघ ने नशा मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम चलाया हैं। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये युवाओं की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। दत्ता ने सभी से आह्वान किया की सभी को हर माह 10 युवाओं को नशामुक्ति के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताना चाहिये, सभी साधन, सुविधा हम उपलब्ध करवायेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा ज्योतिबा फुले के नारी सशक्तिकरण के सपनों को साकार कर रहे है। ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘‘ लाकर महिलाओं को पुरूषों के बराबर का हक, अधिकार देने का कार्य किया। ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर नारी शक्ति के उत्थान, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया। उनके सत्यशोधक समाज के विचारों को वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से भारत के विकास में हर क्षैत्र में, नारी शक्ति का अहम योगदान रहेगा। देश की लगभग आधी आबादी देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। देश का विकास तभी संभव है जब सबका साथ, सबका विकास होगा। तभी भारत देश आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनेगा। महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि पिछड़ों को प्राथमिकता देना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना, मोदी सरकार का संकल्प है। मोदी सरकार द्वारा फुले जी जैसे त्यागी और तपस्वी महापुरुषों से प्रेरणा लेकर ही सबका साथ, सबका विकास का मंत्र देश में लागू किया जा रहा है। राकेश जैन ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला 13 अप्रैल 2026 को कोटा के श्रीनाथपुरम में महर्षि गौतम सर्किल के पास बनने वाले अत्याधुनिक संविधान पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस पार्क का उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की विरासत से जोड़ना है। भावी पीढ़ी को संविधान की मूल भावना, निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना। पार्क में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की गनमेटल प्रतिमा, 1946-1950 तक का कालरेखा पथ, और डिजिटल संग्रहालय बनना प्रस्तावित है। यह पार्क नागरिकों को अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 14 अप्रेल को प्रातः 10 बजे नयापुरा स्थित अदालत के बाहर बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर जिले से लेकर मण्डल पदाधिकारी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    युवाओं नशे से दूर रहकर, खेलो से जुड़े - राजीव दत्ता
13 अप्रेल को स्पीकर ओम बिरला के करकमलों से संविधान पार्क का भव्य शिलान्यास
कोटा.महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम को लेकर ओएसडी लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष, राजीव दत्ता व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा जी.एम.ए.सभागार में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कर, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व राष्ट्रहित में उनके योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने व समाज सुधार में अपने सम्पूर्ण जीवन भर संघर्ष किया। 
राजीव दत्ता ने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला आज युवाओं में नशे की लत को लेकर बहुत चिंतित रहते है। स्पीकर साहब का सभी युवाओं से आग्रह हैं कि वे किसी भी तरह के नशे से दूर रहकर अपने जीवन को बचाये तथा स्वस्थ्य रहने के लिये खेलों से जुडे। 
राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान कुश्ती संघ ने नशा मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम चलाया हैं। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये युवाओं की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। दत्ता ने सभी से आह्वान किया की सभी को हर माह 10 युवाओं को नशामुक्ति के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताना चाहिये, सभी साधन, सुविधा हम उपलब्ध करवायेंगे। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा ज्योतिबा फुले के नारी सशक्तिकरण के सपनों को साकार कर रहे है। ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘‘ लाकर महिलाओं को पुरूषों के बराबर का हक, अधिकार देने का कार्य किया। ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर नारी शक्ति के उत्थान, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया। उनके सत्यशोधक समाज के विचारों को वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से भारत के विकास में हर क्षैत्र में, नारी शक्ति का अहम योगदान रहेगा। देश की लगभग आधी आबादी देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। देश का विकास तभी संभव है जब सबका साथ, सबका विकास होगा। तभी भारत देश आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनेगा। 
महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि पिछड़ों को प्राथमिकता देना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना, मोदी सरकार का संकल्प है। मोदी सरकार द्वारा फुले जी जैसे त्यागी और तपस्वी महापुरुषों से प्रेरणा लेकर ही सबका साथ, सबका विकास का मंत्र देश में लागू किया जा रहा है।
राकेश जैन ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला 13 अप्रैल 2026 को कोटा के श्रीनाथपुरम में महर्षि गौतम सर्किल के पास बनने वाले अत्याधुनिक संविधान पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस पार्क का उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की विरासत से जोड़ना है। भावी पीढ़ी को संविधान की मूल भावना, निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना। पार्क में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की गनमेटल प्रतिमा, 1946-1950 तक का कालरेखा पथ, और डिजिटल संग्रहालय बनना प्रस्तावित है। यह पार्क नागरिकों को अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
14 अप्रेल को प्रातः 10 बजे नयापुरा स्थित अदालत के बाहर बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया है। 
इस अवसर पर जिले से लेकर मण्डल पदाधिकारी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कोटा के जवाहर नगर पेट्रोल पंप के पास स्थित भोजन वाला मंदिर में चल रही यह सेवा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। पिछले 8 वर्षों से लगातार यहां जरूरतमंदों को मात्र ₹10 के दान में भोजन कराया जा रहा है, और इस सेवा को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अनूठी पहल की सबसे बड़ी ताकत है जन सहयोग, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग न सिर्फ भोजन करने आते हैं, बल्कि इस पुनीत कार्य से जुड़कर अनाज, धन और समय का योगदान भी दे रहे हैं। कई लोग रोजाना सेवा में हाथ बंटाकर इसे सफल बना रहे हैं।
    1
    कोटा के जवाहर नगर पेट्रोल पंप के पास स्थित भोजन वाला मंदिर में चल रही यह सेवा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। पिछले 8 वर्षों से लगातार यहां जरूरतमंदों को मात्र ₹10 के दान में भोजन कराया जा रहा है, और इस सेवा को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
इस अनूठी पहल की सबसे बड़ी ताकत है जन सहयोग, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग न सिर्फ भोजन करने आते हैं, बल्कि इस पुनीत कार्य से जुड़कर अनाज, धन और समय का योगदान भी दे रहे हैं। कई लोग रोजाना सेवा में हाथ बंटाकर इसे सफल बना रहे हैं।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लाखेरी में विषाक्त पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान अधेड़ की हुई मौत,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 6
    1
    लाखेरी में विषाक्त पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान अधेड़ की हुई मौत,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
6
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सुकेत थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत छात्रा को पहले नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
    1
    सुकेत थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत छात्रा को पहले नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में 13-14 साल के अमित जो कक्षा 4 का छात्र था उसको सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तुरंत डॉक्टर या अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में उलझा दिया। हालत बिगड़ने पर उसे गंगा नदी के बहते पानी में लकड़ी से बांधकर लगभग 12 घंटे तक रखा, यह उम्मीद में कि जहर उतर जाएगा। अंत में वह दम तोड़ गया। समय पर एंटी-वेनम सीरम और सही इलाज मिल जाता तो इस मासूम की जान बच सकती थी।
    1
    अमरोहा के आदमपुर 
थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में 13-14 साल के अमित जो कक्षा 4 का छात्र था उसको सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तुरंत डॉक्टर या अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में उलझा दिया। हालत बिगड़ने पर उसे गंगा नदी के बहते पानी में लकड़ी से बांधकर लगभग 12 घंटे तक रखा, यह उम्मीद में कि जहर उतर जाएगा। अंत में वह दम तोड़ गया। समय पर एंटी-वेनम सीरम और सही इलाज मिल जाता तो इस मासूम की जान बच सकती थी।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.