logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांगलियावास पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग प्रकरण में फरार चल रहा था मांगलियावास पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग प्रकरण में फरार चल रहा था मांगलियावास...मांगलियावास थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक महीने से फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को ब्यावर से दबोचा। पुलिस के अनुसार थाने में 3 जुलाई 2026 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म करने और जेवरात हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत अनुसंधान प्रारंभ किया गया। थानाधिकारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को ब्यावर के बिचडली मोहल्ला, गुजरान हथाई निवासी सुरेश गुर्जर पुत्र स्व. नारू गुर्जर, उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय पॉक्सो कोर्ट अजमेर में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड अवधि पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी हरीश चौधरी, राजेंद्र कुमार, शोभाराम, मुकेश ओलण और प्रकाश जाखड़ शामिल थे। पुलिस ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है। फोटो कैप्शन _गिरफ्तार आरोपी

7 hrs ago
user_Yogesh kumar
Yogesh kumar
Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रियांबड़ी क्षेत्र के करिया माकड़ा गांव में कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्गों और अधिकांश गलियों की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस लगातार बनी समस्या के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह पशुओं का दूध निकालने जाने वाले किसानों को घुटनों तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अंधेरे में गड्ढों का पता न चलने के कारण किसान गिर जाते हैं, जिससे दूध फैल जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन कीचड़ और गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। रास्तों की खराब स्थिति के कारण कई छोटे बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावकों ने बारिश के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय निवासी सुनील जाट ने बताया कि गांव के लगभग हर गली-मोहल्ले में कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। छोटे बच्चे अक्सर बुखार और अन्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने कई बार लिखित रूप से स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़कों और गलियों की तत्काल मरम्मत की जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और गड्ढों को भरकर आवागमन सुचारु बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी मांग रखेंगे। रियांबड़ी क्षेत्र के करिया माकड़ा गांव में कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्गों और अधिकांश गलियों की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस लगातार बनी समस्या के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह पशुओं का दूध निकालने जाने वाले किसानों को घुटनों तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अंधेरे में गड्ढों का पता न चलने के कारण किसान गिर जाते हैं, जिससे दूध फैल जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन कीचड़ और गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। रास्तों की खराब स्थिति के कारण कई छोटे बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावकों ने बारिश के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय निवासी सुनील जाट ने बताया कि गांव के लगभग हर गली-मोहल्ले में कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। छोटे बच्चे अक्सर बुखार और अन्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने कई बार लिखित रूप से स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़कों और गलियों की तत्काल मरम्मत की जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और गड्ढों को भरकर आवागमन सुचारु बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी मांग रखेंगे।
    1
    रियांबड़ी क्षेत्र के करिया माकड़ा गांव में कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्गों और अधिकांश गलियों की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस लगातार बनी समस्या के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह पशुओं का दूध निकालने जाने वाले किसानों को घुटनों तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अंधेरे में गड्ढों का पता न चलने के कारण किसान गिर जाते हैं, जिससे दूध फैल जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।

इस समस्या से स्कूली बच्चे सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन कीचड़ और गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। रास्तों की खराब स्थिति के कारण कई छोटे बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावकों ने बारिश के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

स्थानीय निवासी सुनील जाट ने बताया कि गांव के लगभग हर गली-मोहल्ले में कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। छोटे बच्चे अक्सर बुखार और अन्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने कई बार लिखित रूप से स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़कों और गलियों की तत्काल मरम्मत की जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और गड्ढों को भरकर आवागमन सुचारु बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी मांग रखेंगे।

    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम से उदयपुर से वीसी के माध्यम से जुड़ने का अवसर मिला। आइए, हम सब मिलकर नशे के खिलाफ इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें और अपनी युवा ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाएं!
    1
    आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम से उदयपुर से वीसी के माध्यम से जुड़ने का अवसर मिला। 

आइए, हम सब मिलकर नशे के खिलाफ इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें और अपनी युवा ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाएं!
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने किया वृक्षारोपण गोविंदगढ़ (नरेन्द्र चौहान) गोविंदगढ़ में रविवार को कांग्रेस ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के जरिए आगामी चुनावों का बिगुल फूंक दिया। अजमेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के बाद फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया। स्कूल संचालक मोहम्मद आरिफ कुरैशी ने बताया पर्यावरण संरक्षण दिशा में कदम उठाते हुवे 250 पौधे रोपण का लक्ष्य है जिसमें से रविवार को 40 वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर, युवा नेता सुनील गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यूनुस खान, पूर्व देहात महासचिव गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने किया वृक्षारोपण 
गोविंदगढ़ (नरेन्द्र चौहान)
गोविंदगढ़ में रविवार को कांग्रेस ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के जरिए आगामी चुनावों का बिगुल फूंक दिया। अजमेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के बाद फॉरवर्ड जीनियस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया।
स्कूल संचालक मोहम्मद आरिफ कुरैशी ने बताया पर्यावरण संरक्षण दिशा में कदम उठाते हुवे 250 पौधे रोपण का लक्ष्य है जिसमें से रविवार को 40 वृक्षारोपण किया गया 
कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर, युवा नेता सुनील गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यूनुस खान, पूर्व देहात महासचिव गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_नरेन्द्र चौहान पत्रकार
    नरेन्द्र चौहान पत्रकार
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • तृतीयश्रेणीअध्यापक,पीटीआई,प्रयोगशाला स्थानांतरण किए जाएं, नहीं तो होगा महा-आंदोलन तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति बैनर पीसांगन उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन तृतीयश्रेणीअध्यापक,पीटीआई,प्रयोगशाला स्थानांतरण किए जाएं, नहीं तो होगा महा-आंदोलन तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति बैनर पीसांगन उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मांगलियावास : तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले पीसांगन उपखंड अधिकारी को तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में कार्मिक विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल । व लेवल ॥, PTI, प्रबोधक व प्रयोगशाला सहायक छोड़कर सभी कार्मिकों के स्थानांतरणों से प्रतिबन्ध हटाकर तबादले किए गए हैं। जो कि पूर्णतः अन्यायपूर्ण और अतार्किक है। तृतीय श्रेणी संवर्ग पिछले 8 वर्षों से इस अन्याय का शिकार हो रहा है। 2008 से नियुक्त शिक्षक तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। हम सभी 18 वर्षों से गृह जिले जाने के लम्बे इंतजार में है।
    2
    तृतीयश्रेणीअध्यापक,पीटीआई,प्रयोगशाला स्थानांतरण किए जाएं, नहीं तो होगा महा-आंदोलन
तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति बैनर पीसांगन उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
तृतीयश्रेणीअध्यापक,पीटीआई,प्रयोगशाला स्थानांतरण किए जाएं, नहीं तो होगा महा-आंदोलन
तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति बैनर पीसांगन उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मांगलियावास : तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले पीसांगन उपखंड अधिकारी को तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में कार्मिक विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल । व लेवल ॥, PTI, प्रबोधक व प्रयोगशाला सहायक छोड़कर सभी कार्मिकों के स्थानांतरणों से प्रतिबन्ध हटाकर तबादले किए गए हैं। जो कि पूर्णतः अन्यायपूर्ण और अतार्किक है। तृतीय श्रेणी संवर्ग पिछले 8 वर्षों से इस अन्याय का शिकार हो रहा है। 2008 से नियुक्त शिक्षक तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। हम सभी 18 वर्षों से गृह जिले जाने के लम्बे इंतजार में है।
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रियांबड़ी। पादुकला थाना पुलिस ने लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और उनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया। थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग गोटन को सूचना दे दी गई है, जो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा। थाना अधिकारी मीणा ने यह भी बताया कि अवैध खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पादुकला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, निगरानी और नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील भी की। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएसआई बन्नाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल जगदीश मीणा, श्रवण राम लालरिया, सुरेश मेघवाल और विनोद कुमार चौहान सहित पादुकला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है। रियांबड़ी। पादुकला थाना पुलिस ने लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और उनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया। थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग गोटन को सूचना दे दी गई है, जो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा। थाना अधिकारी मीणा ने यह भी बताया कि अवैध खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पादुकला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, निगरानी और नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील भी की। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएसआई बन्नाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल जगदीश मीणा, श्रवण राम लालरिया, सुरेश मेघवाल और विनोद कुमार चौहान सहित पादुकला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
    1
    रियांबड़ी। पादुकला थाना पुलिस ने लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और उनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया।
थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया।
जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग गोटन को सूचना दे दी गई है, जो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा।
थाना अधिकारी मीणा ने यह भी बताया कि अवैध खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पादुकला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, निगरानी और नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील भी की।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएसआई बन्नाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल जगदीश मीणा, श्रवण राम लालरिया, सुरेश मेघवाल और विनोद कुमार चौहान सहित पादुकला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।

    22 hrs ago
  • अजमेर में खोला जाएगा नया आयुर्वेद विश्वविद्यालय. चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें अजमेर में खोला जाएगा नया आयुर्वेद विश्वविद्यालय.
    1
    अजमेर में खोला जाएगा नया आयुर्वेद विश्वविद्यालय. चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें
अजमेर में खोला जाएगा नया आयुर्वेद विश्वविद्यालय.
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय मे पेश,न्यायालय ने सौपा रिमांड पर.... मांगलियावास पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मांगलियावास थाने में दिनांक 03 जुलाई 2026 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, गलत काम करने और जेवरात हड़पने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। गठित टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्य संकलन कर आरोपी की पहचान की। और फरार आरोपी सुरेश गुर्जर ब्यावर से हिरासत में लिया गया। आरोपी को माननीय पॉक्सो कोर्ट अजमेर में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड अवधि पर लिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी हरीश चौधरी (पु०नि०), राजेंद्र कुमार,शोभाराम, मुकेश ओलण और प्रकाश जाखड़ शामिल थे।
    2
    नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय मे पेश,न्यायालय ने सौपा रिमांड पर....
मांगलियावास पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
मांगलियावास थाने में दिनांक 03 जुलाई 2026 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, गलत काम करने और जेवरात हड़पने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इस पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्य संकलन कर आरोपी की पहचान की। और फरार आरोपी सुरेश गुर्जर ब्यावर से हिरासत में लिया गया।
आरोपी को माननीय पॉक्सो कोर्ट अजमेर में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड अवधि पर लिया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी हरीश चौधरी (पु०नि०), राजेंद्र कुमार,शोभाराम, मुकेश ओलण और प्रकाश जाखड़  शामिल थे।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.