किसान दिवस का आयोजन किसान दिवस में मुद्दों पर उठाई आवाज : कुलदीप गुड्डू बुलन्दशहर : में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की तरफ से चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के द्वारा निम्नलिखित समस्याओं को लिखित में रखा गया किसान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरतराम यादव, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, के द्वारा की गई इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे गन्ना का बकाया भुगतान काली नदी में पानी रोकना साफ सफाई फसलों के नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा सोसाइटियों पर डीएपी यूरिया का समय पर वितरण नकली कीटनाशक दवाइयां बेच रहे दुकानदारों पर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई टैगिंग व ब्लैक ओवर रेट रोकना जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू करना साफ सफाई पीने पानी मण्डियों में किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था पीने का पानी शौचालय की साफ सफाई पराली को गलाने वाली दवाई किसानों को दी जाएं ताकि पराली जलाने से किसान बच सके एआरटीओ कार्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस व ड्राइविंग टेस्ट के नाम पर अवैध उगाई बन्द हो डीपीआरओ के द्वारा जनपद में बड़े पैमाने पर सचिव एडीओ के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर वसूली बन्द हो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से उतरने चढ़ने के लिए बुलन्दशहर बदायूं मार्ग बुलन्दशहर अनूपशहर मार्ग पर रास्ता 11000 की लाइनों के नीचे जाल नए विद्युत पोल ट्रांसफार्मर एवम ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए रोस्टर के हिसाब से किसानों को बिजली दी जाए गांव की जो सड़क टूट चुकी है उनकी मरम्मत हो एवं नई सड़क नाली बनाई जाए आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए साधन सहकारी समिति याकूबपुर का चुनाव दुबारा से कराया जाए ग्राम प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेक्रेटरी एडीओ दोनों मिलकर 30% कमिशन पर कार्य कर रहे हैं जिससे गांव में अव्यवस्था फैल गई है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो जिन गांवों में चकबन्दी चल रही है उन गांव में भी किसानों को लोन उपलब्ध कराया जाए गलत आख्या देने वालों के खिलाफ स्खत से सख्त कानूनी कार्रवाई राहवीर योजना का जनपद को लाभ दिलाया जाए इस मौके पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य धीरज चौहान संजय चौधरी विवेक कुमार वीरपाल सिंह मुकेश कुमार पवन कुमार आदेश कुमार ज्ञानेंद्र सिंह नरेन्द्र राव व अन्य सैकड़ो किसान एवं अधिकारी मौजूद रहे ।
किसान दिवस का आयोजन किसान दिवस में मुद्दों पर उठाई आवाज : कुलदीप गुड्डू बुलन्दशहर : में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की तरफ से चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के द्वारा निम्नलिखित समस्याओं को लिखित में रखा गया किसान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरतराम यादव, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, के द्वारा की गई इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे गन्ना का बकाया भुगतान काली नदी में पानी रोकना साफ सफाई फसलों के नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा सोसाइटियों पर डीएपी यूरिया का समय पर वितरण नकली कीटनाशक दवाइयां बेच रहे दुकानदारों पर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई टैगिंग व ब्लैक ओवर रेट रोकना जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू करना साफ सफाई पीने पानी मण्डियों में किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था पीने का पानी शौचालय की साफ सफाई पराली को गलाने वाली दवाई किसानों को दी जाएं ताकि पराली जलाने से किसान बच सके एआरटीओ कार्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस व ड्राइविंग टेस्ट के नाम पर अवैध उगाई बन्द हो डीपीआरओ के द्वारा जनपद में बड़े पैमाने पर सचिव एडीओ के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर वसूली बन्द हो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से उतरने चढ़ने के लिए बुलन्दशहर बदायूं मार्ग बुलन्दशहर अनूपशहर मार्ग पर रास्ता 11000 की लाइनों के नीचे जाल नए विद्युत पोल ट्रांसफार्मर एवम ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए रोस्टर के हिसाब से किसानों को बिजली दी जाए गांव की जो सड़क टूट चुकी है उनकी मरम्मत हो एवं नई सड़क नाली बनाई जाए आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए साधन सहकारी समिति याकूबपुर का चुनाव दुबारा से कराया जाए ग्राम प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेक्रेटरी एडीओ दोनों मिलकर 30% कमिशन पर कार्य कर रहे हैं जिससे गांव में अव्यवस्था फैल गई है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो जिन गांवों में चकबन्दी चल रही है उन गांव में भी किसानों को लोन उपलब्ध कराया जाए गलत आख्या देने वालों के खिलाफ स्खत से सख्त कानूनी कार्रवाई राहवीर योजना का जनपद को लाभ दिलाया जाए इस मौके पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य धीरज चौहान संजय चौधरी विवेक कुमार वीरपाल सिंह मुकेश कुमार पवन कुमार आदेश कुमार ज्ञानेंद्र सिंह नरेन्द्र राव व अन्य सैकड़ो किसान एवं अधिकारी मौजूद रहे ।
- कल्याण सिंह अस्पताल की ओपीडी के कमरा नम्बर 15 में तैनात जूनियर डॉक्टर ने पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार बुलन्दशहर : कल्याण सिंह अस्पताल की ओपीडी के कमरा नम्बर 15 में तैनात जूनियर डॉक्टर ने पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार पत्रकार हितेश शर्मा अपने भाई का मेडिकल बनवाने पहुंचे जहां नहीं मिले सीनियर डॉक्टर जूनियर डॉक्टर ने किसी मीटिंग में जाने का दिया हवाला जूनियर डॉक्टर द्वारा मेडिकल नहीं बनाने व गार्ड द्वारा भागने की दी धमकी हितेश शर्मा द्वारा अन्य पत्रकारों के साथ मिलकर प्राचार्य कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज को जूनियर डॉक्टर के विरुद्ध दिया शिकायती पत्र प्राचार्य द्वारा जांच कर कार्यीवाही का दिया आश्वासन ।3
- एक गरीब परिवार को झेलनी पड़ी, ग्राम प्रधान और प्रसाशन की मार सिकंद्राबाद: लाडलाबांस गाँव के प्रधान को 1 लाख की रंगदारी ना देने पर, नहीं बनने दिया गया गरीब ग्रामीण का मकान शिकायत होने के वावजूद भी - दबंग ग्राम प्रधान पर नहीं हुई कार्यवाही1
- विधायक मीनाक्षी सिंह ने जटिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर जताई नाराजगी बुलंदशहर। खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया अस्पताल में विधायक मीनाक्षी सिंह ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां सामने आने पर विधायक ने नाराजगी जताई। सिटी स्कैन केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने सीएमओ बुलंदशहर से फोन पर वार्ता कर कमियों की जानकारी दी तथा एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।1
- स्वर्गीय मूलचन्द्र ठेकेदार के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए पिन्टू भईया, श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दी सांत्वना जनपद अलीगढ़ स्थित ज्ञान गैस्ट हाउस में स्वर्गीय श्री मूलचन्द्र ठेकेदार जी के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, परिचितों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी क्रम में पिन्टू भईया, जिला कार्यकारिणी सदस्य (भाजपा) भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय मूलचन्द्र ठेकेदार जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्य को पगड़ी पहनाकर अपनी संवेदना प्रकट की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। कार्यक्रम के दौरान परिवार, रिश्तेदारों और उपस्थित लोगों के बीच दिवंगत मूलचन्द्र ठेकेदार जी के जीवन और उनके सामाजिक संबंधों को लेकर भी चर्चा होती रही। उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पिन्टू भईया ने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा रहना और उन्हें संबल देना ही सच्ची संवेदना है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें। त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय मूलचन्द्र ठेकेदार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- *मनचलों ने की फौजी कीभतीजी से छेड़छाड़ पत्रकार अभिषेक प्रजापति औरंगाबाद बुलंदशहर: थाना खानपुर क्षेत्र के ढकरोली प्याऊ का मामला बताया जा रहा है की फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ की फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है4
- कृभको द्वारा ग्राम गिनोरा नगली स्थित ठाकुर योगेंद्र सिंह राघव उर्फ योगी के आहाते में तहसील स्याना जनपद बुलंदशहर में एक सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें निम्न अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया मुख्य अतिथि चौधरी मांगेराम त्यागी जी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक विशिष्ट अथिति रामकुमार यादव(जिला कृषि अधिकारी, बुलंदशहर) विशिष्ट अतिथि योगेश कुमार(अपर जिला सहकारी अधिकारी, सियाना, बुलंदशहर) 4 ठा. शैलेन्द्र सिंह आर्य (जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक,बुलंदशहर) 5 नरेन्द्र सिंह(वरि.क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कृभको, बुलंदशहर) 6 ओमप्रकाश सिंह (विषय वस्तु विशेषज्ञ ,कृषि)) 7 रितिक चौधरी( प्रभारी ,कृषक भारती सेवा केन्द्र, शेखपुर गढ़वा) के साथ लगभग-225 किसानों के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में नरेन्द्र सिंह वरि. क्षेत्रीय प्रतिनिधि,कृभको, बुलंदशहर द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं सोल के साथ स्वागत किया गया। साथ ही सभी किसानों को कृभको की कार्य योजना एवं कृभको हमेशा से किसानों को उत्तम गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। कृभको उत्पादों माइकोराजा, जिंक, तरल जैव उर्वरक, प्रमाणित गेहूं बीज, कम्पोस्ट इत्यादि के बारे में जानकारी के साथ कृभको द्वारा कृषक भारती सेवा केंद्र के माध्यम से रबी सीजन में अनुदानित गेहूं बीज, जिंक, तरह जैव उर्वरक बिक्री की जाएगी इसकी भी जानकारी दी। साथ ही कृभको द्वारा मिट्टी की जांच निशुल्क करायी जाती है इस संबंध में भी जानकारी दी गयी। ओ पी सिंह द्वारा सभी किसानों को जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम को देखते हुए किसानों को जैविक उर्वरकों के साथ संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने हेतु पौधों के आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में जानकारी एवं पर्यावरण के बारे में भी जानकारी साझा की गई। जिला कृषि अधिकारी महोदय द्वारा सभी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, संतुलित उर्वरक प्रयोग करने , फार्मर रजिस्ट्री कराने के साथ किसानों को पराली न जलाने की सलाह दी गई। *अपर जिला सहकारी अधिकारी* महोदय द्वारा किसान हित मे सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई। मुख्य अतिथि द्वारा सहकारिता ही देश और किसान की खुशहाली का असली आधार है। भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के हकों के लिए लड़ती आई है, लेकिन आंदोलन के साथ-साथ किसानों को जागरूक होना भी जरूरी है। आज के समय में किसानों को गुटबाजी छोड़कर सहकारी समितियों को मजबूत करना होगा। जब हमारी समितियां मजबूत होंगी, तो कोई भी बिचौलिया हमारे अन्नदाताओं का शोषण नहीं कर पाएगा। कृषि में बढ़ती लागत को कम करने के लिए हमें सामूहिक खेती और सहकारिता के मॉडल को अपनाना होगा इस संबंध में जानकारी के कृभको कार्यक्रम की बहुत ही सराहना व्यक्त की गई एवं कृभको सेवा केन्द्र से किसानों को जुड़ने के साथ अनुदानित उर्वरकों का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु अनुरोध किया गया। *कार्यक्रम के अंत मे श्री शैलेन्द्र सिंह आर्या* जी द्वारा सभी किसानों का धन्यवाद व्यक्त किया गया । एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को छायादार पौधों को कृभको द्वारा निशुल्क वितरण किया गया।1
- शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप, गुप्तांग पर मारी लात कक्षा सात के छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से की पिटाई, गुप्तांग पर लात मारने का आरोप - हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर शिकारपुर : शिकारपुर नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर से एक नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा सात के छात्र ने शिक्षक पर बेरहमी से मारपीट करने और गुप्तांग पर लात मारने का आरोप लगाया है। चोट लगने के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकारपुर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय रितिक अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उस दौरान चरण सिंह नाम के शिक्षक गणित पढ़ा रहे थे। आरोप है कि पढ़ाया जा रहा विषय समझ में नहीं आने पर छात्र ने स्कूल के ही किसी अन्य शिक्षक से इसका जिक्र कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इसकी जानकारी संबंधित शिक्षक को होने पर वह नाराज हो गए और छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा और गुप्तांग पर भी लात मारी। गंभीर चोट लगने के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई और उसे तेज दर्द होने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और छात्र को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी मामले की शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसका पक्ष लिया तथा शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।2
- शिक्षक की हैवानियत कक्षा सात के छात्र को बेरहमी से पीटा गुप्तांग पर मारी लात हालत गम्भीर शिकारपुर : नगर के मौहल्ला अंबेडकर नगर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक स्कूल शिक्षक पर कक्षा सात के एक नाबालिग छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने और गम्भीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा है आरोपी शिक्षक पर छात्र के गुप्तांग पर लात मारने का भी आरोप है जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला अंबेडकर नगर के निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के ही शम्भूनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है घटना के दिन रितिक अपनी कक्षा में पढ़ रहा था और उस समय अध्यापक गणित पढ़ा रहे थे पीड़ित परिवार का आरोप है कि अध्यापक द्वारा पढ़ाया जा रहा विषय बच्चे की समझ में नहीं आया मासूम रितिक ने इस बात का जिक्र स्कूल के ही किसी अन्य अध्यापक से कर दिया यह बात जब सम्बन्धित शिक्षक को पता चली तो आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर छात्र के साथ मारपीट की गम्भीर रूप से चोटिल होने के कारण बच्चे को असहनीय पीड़ा हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरन्त स्कूल पहुंचे और बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर आरोपी शिक्षक की शिकायत की आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पीड़ित पक्ष को सहयोग देने के बजाय शिक्षक का पक्ष लिया और कहीं भी शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी ।1