शिक्षक की हैवानियत कक्षा सात के छात्र को बेरहमी से पीटा गुप्तांग पर मारी लात हालत गम्भीर शिकारपुर : नगर के मौहल्ला अंबेडकर नगर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक स्कूल शिक्षक पर कक्षा सात के एक नाबालिग छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने और गम्भीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा है आरोपी शिक्षक पर छात्र के गुप्तांग पर लात मारने का भी आरोप है जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला अंबेडकर नगर के निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के ही शम्भूनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है घटना के दिन रितिक अपनी कक्षा में पढ़ रहा था और उस समय अध्यापक गणित पढ़ा रहे थे पीड़ित परिवार का आरोप है कि अध्यापक द्वारा पढ़ाया जा रहा विषय बच्चे की समझ में नहीं आया मासूम रितिक ने इस बात का जिक्र स्कूल के ही किसी अन्य अध्यापक से कर दिया यह बात जब सम्बन्धित शिक्षक को पता चली तो आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर छात्र के साथ मारपीट की गम्भीर रूप से चोटिल होने के कारण बच्चे को असहनीय पीड़ा हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरन्त स्कूल पहुंचे और बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर आरोपी शिक्षक की शिकायत की आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पीड़ित पक्ष को सहयोग देने के बजाय शिक्षक का पक्ष लिया और कहीं भी शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी ।
शिक्षक की हैवानियत कक्षा सात के छात्र को बेरहमी से पीटा गुप्तांग पर मारी लात हालत गम्भीर शिकारपुर : नगर के मौहल्ला अंबेडकर नगर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक स्कूल शिक्षक पर कक्षा सात के एक नाबालिग छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने और गम्भीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा है आरोपी शिक्षक पर छात्र के गुप्तांग पर लात मारने का भी आरोप है जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला अंबेडकर नगर के निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के ही शम्भूनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है घटना के दिन रितिक अपनी कक्षा में पढ़ रहा था और उस समय अध्यापक गणित पढ़ा रहे थे पीड़ित परिवार का आरोप है कि अध्यापक द्वारा पढ़ाया जा रहा विषय बच्चे की समझ में नहीं आया मासूम रितिक ने इस बात का जिक्र स्कूल के ही किसी अन्य अध्यापक से कर दिया यह बात जब सम्बन्धित शिक्षक को पता चली तो आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर छात्र के साथ मारपीट की गम्भीर रूप से चोटिल होने के कारण बच्चे को असहनीय पीड़ा हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरन्त स्कूल पहुंचे और बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर आरोपी शिक्षक की शिकायत की आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पीड़ित पक्ष को सहयोग देने के बजाय शिक्षक का पक्ष लिया और कहीं भी शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी ।
- कल्याण सिंह अस्पताल की ओपीडी के कमरा नम्बर 15 में तैनात जूनियर डॉक्टर ने पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार बुलन्दशहर : कल्याण सिंह अस्पताल की ओपीडी के कमरा नम्बर 15 में तैनात जूनियर डॉक्टर ने पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार पत्रकार हितेश शर्मा अपने भाई का मेडिकल बनवाने पहुंचे जहां नहीं मिले सीनियर डॉक्टर जूनियर डॉक्टर ने किसी मीटिंग में जाने का दिया हवाला जूनियर डॉक्टर द्वारा मेडिकल नहीं बनाने व गार्ड द्वारा भागने की दी धमकी हितेश शर्मा द्वारा अन्य पत्रकारों के साथ मिलकर प्राचार्य कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज को जूनियर डॉक्टर के विरुद्ध दिया शिकायती पत्र प्राचार्य द्वारा जांच कर कार्यीवाही का दिया आश्वासन ।3
- हैदराबाद मुक्ति दिवस पर डी.बी.वी.एस. महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान एवं प्रस्तुतीकरण आयोजित डी.बी.वी.एस. महाविद्यालय में दिनांक 17 सितंबर 2026 को हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता के पश्चात हैदराबाद के भारतीय संघ में एकीकरण तथा इस ऐतिहासिक घटना से जुड़े प्रमुख पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जी. के. सिंह जी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. नरेश चंद शर्मा, श्री नितिन शर्मा एवं श्री नितिन कुमार सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. नरेश चंद शर्मा ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हैदराबाद के भारतीय संघ में विलय से संबंधित ऐतिहासिक परिस्थितियों तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में इस घटना की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त श्री नितिन शर्मा ने भी अपने व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को हैदराबाद मुक्ति दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उसके विभिन्न महत्वपूर्ण पक्षों से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को इतिहास की घटनाओं को केवल तिथियों के रूप में न देखकर उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं राष्ट्रीय संदर्भ में समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। बी ए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी दिव्य गौतम ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के विषय पर एक सारगर्भित प्रस्तुतीकरण (Presentation) प्रस्तुत किया तथा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों एवं घटनाक्रम की जानकारी विद्यार्थियों के समक्ष रखी। उनके प्रस्तुतीकरण ने कार्यक्रम को और अधिक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक बनाया। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों के अध्ययन के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व को समझने का संदेश दिया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना, राष्ट्रीय एकता एवं देश के इतिहास के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- यूपी दिनभर 15 बड़ी खबरें मोदी के बर्थडे पर योगी ने साड़ियां बाटी यूपी दिनभर 15 बड़ी खबरें मोदी के बर्थडे पर योगी ने साड़ियां बाटी,एप्पल मैनेजर की सिपाही ने हत्या की थी,सपाइयों पुलिस ने गिरकर पीटा1
- एक गरीब परिवार को झेलनी पड़ी, ग्राम प्रधान और प्रसाशन की मार सिकंद्राबाद: लाडलाबांस गाँव के प्रधान को 1 लाख की रंगदारी ना देने पर, नहीं बनने दिया गया गरीब ग्रामीण का मकान शिकायत होने के वावजूद भी - दबंग ग्राम प्रधान पर नहीं हुई कार्यवाही1
- विधायक मीनाक्षी सिंह ने जटिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर जताई नाराजगी बुलंदशहर। खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया अस्पताल में विधायक मीनाक्षी सिंह ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां सामने आने पर विधायक ने नाराजगी जताई। सिटी स्कैन केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने सीएमओ बुलंदशहर से फोन पर वार्ता कर कमियों की जानकारी दी तथा एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।1
- *मनचलों ने की फौजी कीभतीजी से छेड़छाड़ पत्रकार अभिषेक प्रजापति औरंगाबाद बुलंदशहर: थाना खानपुर क्षेत्र के ढकरोली प्याऊ का मामला बताया जा रहा है की फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ की फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है4
- शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप, गुप्तांग पर मारी लात कक्षा सात के छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से की पिटाई, गुप्तांग पर लात मारने का आरोप - हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर शिकारपुर : शिकारपुर नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर से एक नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा सात के छात्र ने शिक्षक पर बेरहमी से मारपीट करने और गुप्तांग पर लात मारने का आरोप लगाया है। चोट लगने के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकारपुर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय रितिक अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उस दौरान चरण सिंह नाम के शिक्षक गणित पढ़ा रहे थे। आरोप है कि पढ़ाया जा रहा विषय समझ में नहीं आने पर छात्र ने स्कूल के ही किसी अन्य शिक्षक से इसका जिक्र कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इसकी जानकारी संबंधित शिक्षक को होने पर वह नाराज हो गए और छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा और गुप्तांग पर भी लात मारी। गंभीर चोट लगने के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई और उसे तेज दर्द होने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और छात्र को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी मामले की शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसका पक्ष लिया तथा शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।2
- शिक्षक की हैवानियत कक्षा सात के छात्र को बेरहमी से पीटा गुप्तांग पर मारी लात हालत गम्भीर शिकारपुर : नगर के मौहल्ला अंबेडकर नगर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक स्कूल शिक्षक पर कक्षा सात के एक नाबालिग छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने और गम्भीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा है आरोपी शिक्षक पर छात्र के गुप्तांग पर लात मारने का भी आरोप है जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला अंबेडकर नगर के निवासी अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल ठेकेदार का नाबालिग पुत्र रितिक नगर के ही शम्भूनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है घटना के दिन रितिक अपनी कक्षा में पढ़ रहा था और उस समय अध्यापक गणित पढ़ा रहे थे पीड़ित परिवार का आरोप है कि अध्यापक द्वारा पढ़ाया जा रहा विषय बच्चे की समझ में नहीं आया मासूम रितिक ने इस बात का जिक्र स्कूल के ही किसी अन्य अध्यापक से कर दिया यह बात जब सम्बन्धित शिक्षक को पता चली तो आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर छात्र के साथ मारपीट की गम्भीर रूप से चोटिल होने के कारण बच्चे को असहनीय पीड़ा हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरन्त स्कूल पहुंचे और बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर आरोपी शिक्षक की शिकायत की आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पीड़ित पक्ष को सहयोग देने के बजाय शिक्षक का पक्ष लिया और कहीं भी शिकायत करने पर कथित रूप से धमकी दी ।1