logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय पर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना..... प्रयागराज, 27 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली 20,000 से अधिक टीजीटी-पीजीटी पदों की आगामी भर्ती 2026 को पुरानी नियमावली के तहत कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का उग्र आंदोलन आज दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय परिसर में जारी रहा। नई पात्रता शर्तों से प्रभावित करीब 200 से 300 अभ्यर्थी पुलिस की बहुस्तरीय बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा तोड़कर निदेशालय परिसर के अंदर दाखिल हो गए, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि शासन द्वारा 16 सितंबर 2025 को लागू की गई नई नियमावली के चलते पिछले कई वर्षों से तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो रहे हैं। इतने कम समय में नई योग्यता और पात्रता मानदंडों को पूरा करना अधिकांश प्रतियोगियों के लिए संभव नहीं है। आंदोलनकारियों की स्पष्ट मांग है कि आगामी भर्ती के विज्ञापन को जारी करने से पहले उसमें संशोधन किया जाए और पूर्व में तैयारी कर रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी नियमावली के अनुसार एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे पहले हुए लंबे आंदोलन और 19 दिन के आमरण अनशन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर की ओर से पुरानी नियमावली बहाल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद विभाग ने बिना नियमों में सुधार किए नई नियमावली के तहत टीजीटी भर्ती का नोटिस जारी कर दिया। छात्र अब केवल ठोस और लिखित शासनादेश मिलने पर ही धरना समाप्त करने की बात कह रहे हैं। अभ्यर्थियों ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से अपील की है कि वे स्वयं धरनास्थल पर आकर छात्रों से सीधे बातचीत करें ताकि इस गतिरोध का तत्काल कोई न्यायपूर्ण समाधान निकल सके। वर्तमान में शिक्षा निदेशालय परिसर के भीतर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन स्तर से कोई स्पष्ट और लिखित निर्णय नहीं आता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना और घेराव अनवरत जारी रहेगा।

3 hrs ago
user_Mohd. Haroon
Mohd. Haroon
Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय पर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना..... प्रयागराज, 27 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली 20,000 से अधिक टीजीटी-पीजीटी पदों की आगामी भर्ती 2026 को पुरानी नियमावली के तहत कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का उग्र आंदोलन आज दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय परिसर में जारी रहा। नई पात्रता शर्तों से प्रभावित करीब 200 से 300 अभ्यर्थी पुलिस की बहुस्तरीय बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा तोड़कर निदेशालय परिसर के अंदर दाखिल हो गए, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि शासन द्वारा 16 सितंबर 2025 को लागू की गई नई नियमावली के चलते पिछले कई वर्षों से तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो रहे हैं। इतने कम समय में नई योग्यता और पात्रता मानदंडों को पूरा करना अधिकांश प्रतियोगियों के लिए संभव नहीं है। आंदोलनकारियों की स्पष्ट मांग है कि आगामी भर्ती के विज्ञापन को जारी करने से पहले उसमें संशोधन किया जाए और पूर्व में तैयारी कर रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी नियमावली के अनुसार एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे पहले हुए लंबे आंदोलन और 19 दिन के आमरण अनशन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर की ओर से पुरानी नियमावली बहाल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद विभाग ने बिना नियमों में सुधार किए नई नियमावली के तहत टीजीटी भर्ती का नोटिस जारी कर दिया। छात्र अब केवल ठोस और लिखित शासनादेश मिलने पर ही धरना समाप्त करने की बात कह रहे हैं। अभ्यर्थियों ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से अपील की है कि वे स्वयं धरनास्थल पर आकर छात्रों से सीधे बातचीत करें ताकि इस गतिरोध का तत्काल कोई न्यायपूर्ण समाधान निकल सके। वर्तमान में शिक्षा निदेशालय परिसर के भीतर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन स्तर से कोई स्पष्ट और लिखित निर्णय नहीं आता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना और घेराव अनवरत जारी रहेगा।
    1
    प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय पर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना.....
प्रयागराज, 27 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली 20,000 से अधिक टीजीटी-पीजीटी पदों की आगामी भर्ती 2026 को पुरानी नियमावली के तहत कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का उग्र आंदोलन आज दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय परिसर में जारी रहा। नई पात्रता शर्तों से प्रभावित करीब 200 से 300 अभ्यर्थी पुलिस की बहुस्तरीय बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा तोड़कर निदेशालय परिसर के अंदर दाखिल हो गए, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि शासन द्वारा 16 सितंबर 2025 को लागू की गई नई नियमावली के चलते पिछले कई वर्षों से तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो रहे हैं। इतने कम समय में नई योग्यता और पात्रता मानदंडों को पूरा करना अधिकांश प्रतियोगियों के लिए संभव नहीं है। आंदोलनकारियों की स्पष्ट मांग है कि आगामी भर्ती के विज्ञापन को जारी करने से पहले उसमें संशोधन किया जाए और पूर्व में तैयारी कर रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी नियमावली के अनुसार एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे पहले हुए लंबे आंदोलन और 19 दिन के आमरण अनशन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर की ओर से पुरानी नियमावली बहाल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद विभाग ने बिना नियमों में सुधार किए नई नियमावली के तहत टीजीटी भर्ती का नोटिस जारी कर दिया। छात्र अब केवल ठोस और लिखित शासनादेश मिलने पर ही धरना समाप्त करने की बात कह रहे हैं। अभ्यर्थियों ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से अपील की है कि वे स्वयं धरनास्थल पर आकर छात्रों से सीधे बातचीत करें ताकि इस गतिरोध का तत्काल कोई न्यायपूर्ण समाधान निकल सके।
वर्तमान में शिक्षा निदेशालय परिसर के भीतर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन स्तर से कोई स्पष्ट और लिखित निर्णय नहीं आता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना और घेराव अनवरत जारी रहेगा।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Available for Sale Locality : सिरोखर Area (dimensions) : तीन विघा Expected Price : 48,00,000 Property Type : Agricultural / Farm Land सिंचाई वाली और भी जमीन किसी भी तरह की संपर्क करें
    1
    Available for Sale
Locality : सिरोखर
Area (dimensions) : तीन विघा
Expected Price : 48,00,000
Property Type : Agricultural / Farm Land
सिंचाई वाली और भी जमीन किसी भी तरह की संपर्क करें
    user_Ad Awadhesh Kumar
    Ad Awadhesh Kumar
    Lawyer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • *देश में मोदी, प्रदेश में योगी और मेजा विधानसभा में बीना मिश्रा* *259 मेजा विधानसभा: बीना मिश्रा को लेकर महिलाओं में उत्साह* *मेजा, प्रयागराज।* 259 मेजा विधानसभा क्षेत्र में बीना मिश्रा के नाम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं में चर्चा है - देश में मोदी, प्रदेश में योगी और मेजा विधानसभा में बीना मिश्रा। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि बीना मिश्रा शिक्षित, सरल स्वभाव की और जनहित में हमेशा सक्रिय रहने वाली नेता हैं। वे महिलाओं की समस्याओं को बारीकी से समझती हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। महिलाओं ने कहा कि यदि बीना मिश्रा को मौका मिलता है तो मेजा में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को नई गति मिलेगी। कई महिलाओं ने उन्हें अपना आदर्श बताते हुए खुला समर्थन देने की बात कही। *देश में मोदी, प्रदेश में योगी और मेजा विधानसभा में बीना मिश्रा* *259 मेजा विधानसभा: बीना मिश्रा को लेकर महिलाओं में उत्साह* *मेजा, प्रयागराज।* 259 मेजा विधानसभा क्षेत्र में बीना मिश्रा के नाम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं में चर्चा है - देश में मोदी, प्रदेश में योगी और मेजा विधानसभा में बीना मिश्रा। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि बीना मिश्रा शिक्षित, सरल स्वभाव की और जनहित में हमेशा सक्रिय रहने वाली नेता हैं। वे महिलाओं की समस्याओं को बारीकी से समझती हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। महिलाओं ने कहा कि यदि बीना मिश्रा को मौका मिलता है तो मेजा में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को नई गति मिलेगी। कई महिलाओं ने उन्हें अपना आदर्श बताते हुए खुला समर्थन देने की बात कही।
    1
    *देश में मोदी, प्रदेश में योगी और मेजा विधानसभा में बीना मिश्रा*

*259 मेजा विधानसभा: बीना मिश्रा को लेकर महिलाओं में उत्साह*

*मेजा, प्रयागराज।* 259 मेजा विधानसभा क्षेत्र में बीना मिश्रा के नाम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं में चर्चा है - देश में मोदी, प्रदेश में योगी और मेजा विधानसभा में बीना मिश्रा।

क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि बीना मिश्रा शिक्षित, सरल स्वभाव की और जनहित में हमेशा सक्रिय रहने वाली नेता हैं। वे महिलाओं की समस्याओं को बारीकी से समझती हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं।

महिलाओं ने कहा कि यदि बीना मिश्रा को मौका मिलता है तो मेजा में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को नई गति मिलेगी। कई महिलाओं ने उन्हें अपना आदर्श बताते हुए खुला समर्थन देने की बात कही।

    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढ़िया साहब द्वारा ज्वैलर्स, बैंक के अधिकारियों तथा आंगड़िया पेढ़ी के कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें लगभग 300 व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे। दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढ़िया साहब द्वारा ज्वैलर्स, बैंक के अधिकारियों तथा आंगड़िया पेढ़ी के कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें लगभग 300 व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे।
    1
    दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढ़िया साहब द्वारा ज्वैलर्स, बैंक के अधिकारियों तथा आंगड़िया पेढ़ी के कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें लगभग 300 व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    user_दिलीप कुमार यादव पत्रकार
    दिलीप कुमार यादव पत्रकार
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • शिव धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा ग्राम सभा चामू सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर प्रसंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां, कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना प्रयागराज ग्राम सभा चामू में सोमवार को आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के वरमाला प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला की शुरुआत राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के दृश्य से हुई। विभिन्न राज्यों के राजा शिव धनुष उठाने पहुंचे, लेकिन सभी असफल रहे। अंत में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रीराम और सीता के वरमाला प्रसंग का मंचन हुआ। रावण-बाणासुर संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला के प्रमुख आकर्षण रहे। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद और सजीव अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। पूरे आयोजन के दौरान रामलीला मैदान में भक्तिमय माहौल बना रहा। राम की भूमिका रिव्याशू सिंह, लक्ष्मण की विष्णु केसरवानी, सीता की आदित्य तिवारी, बाणासुर की देवेंद्र सिंह, रावण की अवधेश तिवारी और परशुराम की भूमिका प्रकाश तिवारी ने निभाई। गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, रामजी वर्मा, रामबली सिंह और आरपी सिंह ने भी मंचन में भूमिका निभाई। व्यास की भूमिका रमेश चंद्र केसरवानी ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजू मिश्रा ने किया।
    1
    शिव धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा ग्राम सभा चामू  
सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर प्रसंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां, कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना
प्रयागराज
ग्राम सभा चामू में सोमवार को आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के वरमाला प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
लीला की शुरुआत राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के दृश्य से हुई। विभिन्न राज्यों के राजा शिव धनुष उठाने पहुंचे, लेकिन सभी असफल रहे। अंत में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रीराम और सीता के वरमाला प्रसंग का मंचन हुआ।
रावण-बाणासुर संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला के प्रमुख आकर्षण रहे। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद और सजीव अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। पूरे आयोजन के दौरान रामलीला मैदान में भक्तिमय माहौल बना रहा।
राम की भूमिका रिव्याशू सिंह, लक्ष्मण की विष्णु केसरवानी, सीता की आदित्य तिवारी, बाणासुर की देवेंद्र सिंह, रावण की अवधेश तिवारी और परशुराम की भूमिका प्रकाश तिवारी ने निभाई। गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, रामजी वर्मा, रामबली सिंह और आरपी सिंह ने भी मंचन में भूमिका निभाई। व्यास की भूमिका रमेश चंद्र केसरवानी ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजू मिश्रा ने किया।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सैनिक कॉलोनी में भव्य श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में दी जा रही आहुतियां सैनिक कॉलोनी में भव्य श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में दी जा रही आहुतियां प्रयागराज। सैनिक कॉलोनी स्थित भैरो बाबा मंदिर के समीप मसुरियादीन गुप्ता प्रांगण में इन दिनों धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है। पूज्य कथावाचक श्री प्रयाग नंदन मृदुल जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्री रविंदर सिंह एवं श्रीमती सुषमा सिंह ने यजमान पद का दायित्व संभालते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। कथावाचक श्री प्रयाग नंदन मृदुल जी महाराज की गरिमामयी मौजूदगी में पंडितों एवं आचार्यों द्वारा विधि-विधान से यज्ञकुंड में आहुतियां दिलवाई जा रही हैं। महायज्ञ के पावन अवसर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर आहुतियां दे रहे हैं तथा महाराज जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर है।
    2
    सैनिक कॉलोनी में भव्य श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में दी जा रही आहुतियां
सैनिक कॉलोनी में भव्य श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में दी जा रही आहुतियां
प्रयागराज। सैनिक कॉलोनी स्थित भैरो बाबा मंदिर के समीप मसुरियादीन गुप्ता प्रांगण में इन दिनों धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है। पूज्य कथावाचक श्री प्रयाग नंदन मृदुल जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न कराया जा रहा है।
महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्री रविंदर सिंह एवं श्रीमती सुषमा सिंह ने यजमान पद का दायित्व संभालते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।
कथावाचक श्री प्रयाग नंदन मृदुल जी महाराज की गरिमामयी मौजूदगी में पंडितों एवं आचार्यों द्वारा विधि-विधान से यज्ञकुंड में आहुतियां दिलवाई जा रही हैं। महायज्ञ के पावन अवसर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर आहुतियां दे रहे हैं तथा महाराज जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर है।
    user_Alok Kumar sen
    Alok Kumar sen
    Insurance Agent इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #प्रयागराज *देश में इंसानियत का संदेश आम करने के लिए रक्तदान का आयोजन किया गया* प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में *दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिवीजन गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन* के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह ब्लड डोनेशन मुहिम मोहम्मद खालिद अत्तारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग कर रक्त दान किया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद खालिद अत्तारी ने बताया कि प्रयागराज जिले का यह सालाना तीसरा ब्लड डोनेशन कैंप है जो आज संपन्न हुआ। इस मौके पर gnrf के डिस्ट्रीक मैनेजर मोहम्मद खालिद ने कहा कि हम सबको चाहिए कि दूसरों की मदद का जज़्बा लेकर काम करें। यदि आपके रक्त दान से अगर किसी को जीवन मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य का काम होगा। इस कैंप में अशरफ अली अत्तारी, नज़र नवाज अत्तरी, हाफिज इमरान ,नफीस अतारी, नायब अत्तारी, वसीम अत्तारी सय्यद जबीर अली ,आदि लोगों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से यह उपदेश दिया गया कि ब्लड डोनेशन करे और ज़िंदगी बचाइए। इस कैंप की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है। *प्रयागराज से जाबिर अली की रिपोर्ट* #प्रयागराज *देश में इंसानियत का संदेश आम करने के लिए रक्तदान का आयोजन किया गया* प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में *दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिवीजन गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन* के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह ब्लड डोनेशन मुहिम मोहम्मद खालिद अत्तारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग कर रक्त दान किया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद खालिद अत्तारी ने बताया कि प्रयागराज जिले का यह सालाना तीसरा ब्लड डोनेशन कैंप है जो आज संपन्न हुआ। इस मौके पर gnrf के डिस्ट्रीक मैनेजर मोहम्मद खालिद ने कहा कि हम सबको चाहिए कि दूसरों की मदद का जज़्बा लेकर काम करें। यदि आपके रक्त दान से अगर किसी को जीवन मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य का काम होगा। इस कैंप में अशरफ अली अत्तारी, नज़र नवाज अत्तरी, हाफिज इमरान ,नफीस अतारी, नायब अत्तारी, वसीम अत्तारी सय्यद जबीर अली ,आदि लोगों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से यह उपदेश दिया गया कि ब्लड डोनेशन करे और ज़िंदगी बचाइए। इस कैंप की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है। *प्रयागराज से जाबिर अली की रिपोर्ट*
    1
    #प्रयागराज

*देश में इंसानियत का संदेश आम करने के लिए रक्तदान का आयोजन किया गया*

प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में *दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिवीजन गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन* के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह ब्लड डोनेशन मुहिम मोहम्मद खालिद अत्तारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग कर रक्त दान किया।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद खालिद अत्तारी ने बताया कि प्रयागराज जिले का यह सालाना तीसरा ब्लड डोनेशन कैंप है जो आज संपन्न हुआ। 

इस मौके पर gnrf के डिस्ट्रीक मैनेजर मोहम्मद खालिद ने कहा कि हम सबको चाहिए कि दूसरों की मदद का जज़्बा लेकर काम करें। यदि आपके रक्त दान से अगर किसी को जीवन मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य का काम होगा।

इस कैंप में अशरफ अली अत्तारी, नज़र नवाज अत्तरी, हाफिज इमरान ,नफीस अतारी, नायब  अत्तारी, वसीम अत्तारी   सय्यद  जबीर अली ,आदि लोगों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से यह उपदेश दिया गया कि ब्लड डोनेशन करे  और ज़िंदगी बचाइए। इस कैंप की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है।

*प्रयागराज से जाबिर अली की रिपोर्ट*

    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *नौबस्ता के तिहरे हत्याकांड के विरोध में नागरिक सड़क पर उतरे, जोरदार प्रदर्शन* *पत्रकार इमरान खान* लखनऊ। कार पार्किंग के विवाद में कल दिनदहाड़े सहादतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता-ब्राहमणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध में मृतकों के परिजन व क्षेत्रीय नागरिक सड़क पर उतर आए हैं और मंसूर नगर में मेन रोड को जाम कर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं। प्रर्दशन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी गई है कि पुलिस कमिश्नर ने सहादतगंज इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज कश्मीरी मोहल्ला व एक उपनिरीक्षक को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। *नौबस्ता के तिहरे हत्याकांड के विरोध में नागरिक सड़क पर उतरे, जोरदार प्रदर्शन* *पत्रकार इमरान खान* लखनऊ। कार पार्किंग के विवाद में कल दिनदहाड़े सहादतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता-ब्राहमणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध में मृतकों के परिजन व क्षेत्रीय नागरिक सड़क पर उतर आए हैं और मंसूर नगर में मेन रोड को जाम कर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं। प्रर्दशन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी गई है कि पुलिस कमिश्नर ने सहादतगंज इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज कश्मीरी मोहल्ला व एक उपनिरीक्षक को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है।
    1
    *नौबस्ता के तिहरे हत्याकांड के विरोध में नागरिक सड़क पर उतरे, जोरदार प्रदर्शन*

*पत्रकार इमरान खान*

   लखनऊ। कार पार्किंग के विवाद में कल दिनदहाड़े सहादतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता-ब्राहमणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध में मृतकों के परिजन व क्षेत्रीय नागरिक सड़क पर उतर आए हैं और मंसूर नगर में मेन रोड को जाम कर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं। प्रर्दशन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।  प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी गई है कि पुलिस कमिश्नर ने सहादतगंज इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज कश्मीरी मोहल्ला व एक उपनिरीक्षक को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है।
*नौबस्ता के तिहरे हत्याकांड के विरोध में नागरिक सड़क पर उतरे, जोरदार प्रदर्शन*
*पत्रकार इमरान खान*
लखनऊ। कार पार्किंग के विवाद में कल दिनदहाड़े सहादतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता-ब्राहमणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध में मृतकों के परिजन व क्षेत्रीय नागरिक सड़क पर उतर आए हैं और मंसूर नगर में मेन रोड को जाम कर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं। प्रर्दशन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।  प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी गई है कि पुलिस कमिश्नर ने सहादतगंज इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज कश्मीरी मोहल्ला व एक उपनिरीक्षक को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.