Shuru
Apke Nagar Ki App…
जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया #जामताड़ा #रेलवे जयनगर पुरी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया #जामताड़ा #रेलवे
Yogesh Kumar
जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया #जामताड़ा #रेलवे जयनगर पुरी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया #जामताड़ा #रेलवे
More news from झारखंड and nearby areas
- जयनगर पुरी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया #जामताड़ा #रेलवे1
- Post by Anil Singh1
- निरसा तिलतोड़िया ग्राम में एक बार फिर भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। क्षेत्रवासियों के कल्याण और आध्यात्मिक शांति के उद्देश्य से तिलतोड़िया मैदान में आगामी 6 अप्रैल से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजनकर्ता गौरंगों गोराई ने एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष कथा वाचन के लिए पवित्र नगरी वृन्दावन से प्रख्यात कथावाचक व्यास श्री गौर दास जी महाराज पधार रहे हैं। उनके श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 6 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कलश यात्रा के पश्चात उसी दिन से कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 5 बजे से तिलतोड़िया मैदान में उपस्थित होकर व्यास जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर सकेंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ का समापन 12 अप्रैल को होगा। कथा के विश्राम के बाद उसी दिन संध्या में एक विशाल भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था रहेगी। गौरंगों गोराई ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष तिलतोड़िया मैदान में पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया जाता है और पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। अंत में आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन कथा और कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्य पिंटू पटनायक, तिलक राय चौधरी, परिमल कर्मकार, सपन महतो, सुरेश रविदास, जगन्नाथ धीवर, विक्की राज चौधरी, खोखन राय चौधरी, आस्तिक महतो, विशाल बाउरी, यादव बाध्यकर, गणेश रविदास, कन्हाई रविदास, कालाचंद रविदास, राधाकांत दत्त, रूपातन रविदास, तपन महतो, रासु रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।8
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड के ग्राम कारुडीह में बलवा जोरिया पर पुल निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास शुक्रवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया।शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री हफ़ीजुल हसन के प्रतिनिधि सब्बीर हसन सहित कई जनप्रतिधि व गण्यमान्य लोग शामिल हुए ओर पुल निर्माण कार्य का आधारशिला नारियल फोड़कर किया।1
- मधुपुर शहर में लगातार बढ़ती यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन ने गंभीर पहल की है। इसी क्रम में शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने कार्यालय कक्ष में किया। बैठक में शहर में बढ़ रहे वाहनों की संख्या और सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण से उत्पन्न जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने ने बताया कि रोजाना लगने वाले जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।बैठक का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम जनता को राहत पहुंचाना है। एसडीओ ने सभी उपस्थित लोगों से समस्या समाधान करने में सहयोग करने की अपील की है।मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन,उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज,सीओ यामुन रविदास,बीडियो अजय कुमार दास,कार्यपालक दण्डाधिकारी विनय पाण्डेय,एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद,कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कु,वार्ड पार्षद,ट्रांसपोर्ट संचालक समेत गणमान्य लोग मौजुद रहे।3
- झारखंड के हजारीबाग से शर्मनाक और दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है । प्रेमी के साथ मिलकर मां ने तांत्रिक के कहने पर अपनी बेटी के साथ जो कुकृत्य किया वह शर्मनाक ही नहीं दिल को दहला देने वाली घटना है 👉 आज अंधविश्वास के चक्कर में लोग फंसकर कैसी-कैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं - संपादक ।1
- Post by Niraj Kumar1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बाघमारा के इंदिरा चौक में सड़क पर बना गड्ढा एवं उसपर जमा पानी इस चौक के माथे पर काला धब्बा के समान हो गया है. बताते चले की बाघमारा के इंदिरा चौक में ट्रांसफार्मर के नीचे बना नाला जाम होने के बाद पहले एक छोटा गड्ढा बना, अब यह गड्ढा दिन प्रति दिन बड़ा बनता जा रहा है. बरसात होने पर यह छोटा मोटा तालाब का रूप ले लेता है. बताते हैं की इस मार्ग से गुजरने के दौरान कई बाईक सवार यहाँ बने गड्ढे में गिर चुके हैं. लोगो के अनुसार यहाँ सड़क का निर्माण करने वाले संवेदक ने किस तकनीक का प्रयोग किया की सड़क पर गड्ढा बन गया अब यहाँ पानी भी जमने लगा है. बताते चले की इस मार्ग से सरकारी अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों का भी आना -जाना होता है परन्तु किसी ने भी इसकी सुधि नहीं ली जिस कारण यह सड़क पिछले कई माह से यह दर्द झेलने को विवश है.1