होली को लेकर तारापुर में भव्य फ्लैग मार्च, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर पंचायत सहित गोगचक धोबई, तेघड़ा पढ़भाड़ा, खुदिया, पुरानी बाजार, राजगुरू, लखनपुर और गाजीपुर गांवों में पुलिस टीम ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर विवेक राज, थानाध्यक्ष राज कुमार एवं असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने किया। इंस्पेक्टर विवेक राज ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। हुड़दंग या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और गश्ती बढ़ा दी गई है। उन्होंने आमजनों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

- Post by THE LIVE1
- तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार लोहरसारी गली के पास एक युवक द्वारा नशे की हालत में शोर-शराबा किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गस्ती पदाधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई तथा चिकित्सीय पुष्टि के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने युवक के शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी स्व. शंकर साह के 24 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- टेटिया बंबर। होली के शुभ अवसर पर भुना पंचायत के कलई गांव स्थित दक्षिणेश्वर कालिका मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रंगोत्सव मनाया। सुबह से ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी, जहां मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजन के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से फाग गीत गाए। ढोल और झाल की थाप पर गूंजते पारंपरिक होली गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमित झा, ऋषभ पाठक, शंभू नाथ पाठक, वार्ड सदस्य अंजनी पाठक सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।1
- भागलपुर जिले के Sultanganj में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। होली के अवसर पर सुलतानगंज बायपास से कृष्णागढ़ चौक तक सघन फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार जी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, अफवाह या किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की गई। 📍 प्रवेश कुमार, सुलतानगंज की रिपोर्ट #Holi2026 #Sultanganj #BhagalpurPolice #BiharPolice #FlagMarch #LawAndOrder #FestivalSecurity1
- https://www.instagram.com/reel/DUdIZMaCd0c/?igsh=eTI3cmw4aXl4emls1
- एक ऐसी प्रेम कहानी जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। जहां धार्मिक कार्यक्रम की झांकी में निभाया गया किरदार असल जिंदगी का हमसफर बन गया। मामला है अमरपुर शहर के महमदपुर मोहल्ले का, “मंच पर लक्ष्मण… असल जिंदगी में दूल्हा!” “सीता संग प्रेम की जीत, जाति की दीवार ढही!” “अजब- प्रेम की गजब कहानी!” “झांकी से शुरू हुआ प्यार सोशल मीडिया पर यह प्रेम कहानी भी तेजी से वायरल हो रही है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग कमेंट कर रहे हैं:1
- Post by N.k.choudhary1
- Post by THE LIVE1