Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली की शुभकामनाएं संदेश....Happy holi. होली की हार्दिक बधाई
N.k.choudhary
होली की शुभकामनाएं संदेश....Happy holi. होली की हार्दिक बधाई
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका -जिले भर में रविवार देर रात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने विधि-विधान के साथ होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली के उत्सव की शुरुआत की। इधर सोमवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल प्रभावी रहेगा। इसी कारण सोमवार सुबह करीब 6 बजे से शाम 7 बजे तक बांका जिले के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सूतक काल के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाएंगे।1
- मिथुन भाई सच तो कहते है कॉपी करने ▶️ के लिए अक्ल की जरूरत है ▶️ वायरल मिथुन भाई ✔️1
- होली की खुशियां बनी थी मातम, अमरपुर में जहरीली शराब से एक दर्जन से अधिक की हुई थी मौत, कई की गई आंखों की गई थी रोशनी मार्च 2022… होली का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि Bihar के Amarpur में मातम की काली छाया छा गई। होली के दूसरे दिन अमरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों से अचानक एक के बाद एक मौत की खबरें आने लगीं। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाजें पूरे इलाके में दहशत फैला रही थीं।1
- Post by THE LIVE1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर पंचायत सहित गोगचक धोबई, तेघड़ा पढ़भाड़ा, खुदिया, पुरानी बाजार, राजगुरू, लखनपुर और गाजीपुर गांवों में पुलिस टीम ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर विवेक राज, थानाध्यक्ष राज कुमार एवं असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने किया। इंस्पेक्टर विवेक राज ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। हुड़दंग या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और गश्ती बढ़ा दी गई है। उन्होंने आमजनों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।1
- चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के पेलवा गांव में आयोजित शोकसभा सामाजिक जागरूकता का संदेश बन गई। प्राथमिक विद्यालय कसई की 35 वर्षीय शिक्षिका शोभा कुमारी (पति – वीरेंद्र दास) का बीते 20 फरवरी को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।सोमवार 2 मार्च को बांका सांसद गिरधारी यादव अपने समर्थकों के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृत्युभोज की प्रथा का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद आवश्यक धार्मिक कर्मकांड परंपरा अनुसार किए जा सकते हैं, लेकिन मृत्युभोज समाज पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालता है। कई गरीब परिवार सामाजिक दबाव में कर्ज लेकर भोज का आयोजन करते हैं, जिससे वे आर्थिक संकट में फंस जाते हैं।सांसद ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शास्त्र में मृत्युभोज को अनिवार्य नहीं बताया गया है। यदि वही राशि बच्चों की शिक्षा और भविष्य निर्माण में खर्च की जाए तो परिवार का कल्याण होगा। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहल करने का आह्वान किया।सांसद की प्रेरणा से स्वर्गीय शोभा कुमारी के पति वीरेंद्र दास ने मृत्युभोज नहीं करने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी सांसद की बातों का समर्थन करते हुए मृत्युभोज नहीं करने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इसे समाज के लिए सकारात्मक और साहसिक कदम बताया।इस अवसर पर गौरीपुर मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रमोद मंडल, मोहनपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य भूतनाथ यादव, देवघर मेयर प्रत्याशी पिंटू यादव, डॉ. बीपी यादव, सिलजोरी पंचायत के उपमुखिया शिव प्रसाद यादव उर्फ शिबू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- Post by N.k.choudhary1
- रोशन रोहि जेल से बाहर!! और धमकी मिला Ajeet Akela #stageshow #AshishYadav #raushanrohi #StageShowViral #viralvideochallenge #ashishyadavkomarapatharstageshow #AshishYadav #maghisong #yadavjibrand #samaj #maghireels #jamui #singer #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #supportlocalbusiness #supporters #Version #KhesariLalYadav #pawansingh #Sinturana1
- भागलपुर कहलगांव थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के क्रम में एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 7 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान रन्टू मंडल, निवासी पीरपैंती के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नियमित वाहन चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर घबराए हुए नजर आए। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो बैग में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।बरामद गांजा की कुल मात्रा लगभग 7 किलो बताई जा रही है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कॉल डिटेल्स खंगाली जाएगी ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और किस स्थान पर इसकी आपूर्ति की जानी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लगातार चल रहे चेकिंग अभियान से अवैध तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसकी जानकारी रविवार को संध्या 4:00 बजे दी गई।1