logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर ठगी से बचाव, सूखे नशे से दूरी और महिला सशक्तिकरण का बच्चों को पढ़ाया पाठ नौतन के सरस्वती विद्या निकेतन में पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड से लेकर नशे के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय कृत कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौतन के प्रांगण में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध, सूखे नशे की बढ़ती लत और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगापट्टी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें। फर्जी लॉटरी, नौकरी का ऑफर तथा फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर भी बच्चों को सतर्क किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है या कोई संदिग्ध कॉल अथवा मैसेज प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें। उन्होंने बच्चों से खुद जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाने की अपील की। वहीं, नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने युवाओं में बढ़ रही सूखे नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि गांजा, चरस, स्मैक, व्हाइटनर और नशीली टैबलेट जैसे पदार्थ युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने दोस्तों को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने की अपील की। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा और आत्मरक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, छेड़खानी जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल कर पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे साइबर अपराध, नशे और महिला अपराध के खिलाफ खुद जागरूक बनें तथा समाज में भी जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने की, जबकि संचालन कौशलेंद्र राम ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

साइबर ठगी से बचाव, सूखे नशे से दूरी और महिला सशक्तिकरण का बच्चों को पढ़ाया पाठ नौतन के सरस्वती विद्या निकेतन में पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड से लेकर नशे के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय कृत कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौतन के प्रांगण में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध, सूखे नशे की बढ़ती लत और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगापट्टी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें। फर्जी लॉटरी, नौकरी का ऑफर तथा फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर भी बच्चों को सतर्क किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है या कोई संदिग्ध कॉल अथवा मैसेज प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें। उन्होंने बच्चों से खुद जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाने की अपील की। वहीं, नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने युवाओं में बढ़ रही सूखे नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि गांजा, चरस, स्मैक, व्हाइटनर और नशीली टैबलेट जैसे पदार्थ युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने दोस्तों को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने की अपील की। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा और आत्मरक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, छेड़खानी जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल कर पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे साइबर अपराध, नशे और महिला अपराध के खिलाफ खुद जागरूक बनें तथा समाज में भी जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने की, जबकि संचालन कौशलेंद्र राम ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

More news from बिहार and nearby areas
  • साइबर ठगी से बचाव, सूखे नशे से दूरी और महिला सशक्तिकरण का बच्चों को पढ़ाया पाठ नौतन के सरस्वती विद्या निकेतन में पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड से लेकर नशे के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय कृत कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौतन के प्रांगण में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध, सूखे नशे की बढ़ती लत और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगापट्टी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें। फर्जी लॉटरी, नौकरी का ऑफर तथा फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर भी बच्चों को सतर्क किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है या कोई संदिग्ध कॉल अथवा मैसेज प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें। उन्होंने बच्चों से खुद जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाने की अपील की। वहीं, नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने युवाओं में बढ़ रही सूखे नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि गांजा, चरस, स्मैक, व्हाइटनर और नशीली टैबलेट जैसे पदार्थ युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने दोस्तों को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने की अपील की। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा और आत्मरक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, छेड़खानी जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल कर पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे साइबर अपराध, नशे और महिला अपराध के खिलाफ खुद जागरूक बनें तथा समाज में भी जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने की, जबकि संचालन कौशलेंद्र राम ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
    1
    साइबर ठगी से बचाव, सूखे नशे से दूरी और महिला सशक्तिकरण का बच्चों को पढ़ाया पाठ
नौतन के सरस्वती विद्या निकेतन में पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड से लेकर नशे के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक
पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय कृत कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौतन के प्रांगण में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध, सूखे नशे की बढ़ती लत और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योगापट्टी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें। फर्जी लॉटरी, नौकरी का ऑफर तथा फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर भी बच्चों को सतर्क किया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है या कोई संदिग्ध कॉल अथवा मैसेज प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें। उन्होंने बच्चों से खुद जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाने की अपील की।
वहीं, नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने युवाओं में बढ़ रही सूखे नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि गांजा, चरस, स्मैक, व्हाइटनर और नशीली टैबलेट जैसे पदार्थ युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने दोस्तों को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने की अपील की।
महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा और आत्मरक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, छेड़खानी जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल कर पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे साइबर अपराध, नशे और महिला अपराध के खिलाफ खुद जागरूक बनें तथा समाज में भी जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने की, जबकि संचालन कौशलेंद्र राम ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • लौरिया में "चिकित्सा आपके द्वार" अभियान शुरू। 2 September. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। 02.09.2026.
    1
    लौरिया में "चिकित्सा आपके द्वार" अभियान शुरू।  2 September.
जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।  02.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • दो थानों के बिच सहमति नहीं बनने से घंटों तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ मौके पे पहुंचे चनपटिया विधायक। दो थानों के बिच सहमति नहीं बनने से घंटों तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ मौके पे पहुंचे चनपटिया विधायक।
    1
    दो थानों के बिच सहमति नहीं बनने से घंटों तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ मौके पे पहुंचे चनपटिया विधायक।
दो थानों के बिच सहमति नहीं बनने से घंटों तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ मौके पे पहुंचे चनपटिया विधायक।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पांच पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 99.6 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निष्पादन ।। मझौलिया। बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। महोदीपुर, धोकराहा, चनायनबांध, महना गनी और रतनमाला पंचायत के पंचायत भवनों में शिविर लगाकर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन एवं भूमि अपर समाहर्ता शिवम कुमार ने किया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा लेते हुए कर्मियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की जानकारी ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त करीब 99.6 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है। हालांकि, दूसरे सहयोग शिविर में नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर के सफल आयोजन में महोदीपुर पंचायत की मुखिया आशा देवी, चनायनबांध पंचायत की मुखिया गिरजा देवी के पति शिवशंकर यादव, धोकराहा पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट, रतनमाला पंचायत की मुखिया निर्मला तिवारी तथा महना गनी पंचायत के मुखिया अजय राय सहित पंचायत सचिव गौतम कुमार एवं सभी पंचायत कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। अधिकारियों ने शिविर में कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की ।
    4
    पांच पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 99.6 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निष्पादन ।।

मझौलिया। बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों में  सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। महोदीपुर, धोकराहा, चनायनबांध, महना गनी और रतनमाला पंचायत के पंचायत भवनों में शिविर लगाकर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन एवं भूमि अपर समाहर्ता शिवम कुमार ने किया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा लेते हुए कर्मियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की जानकारी ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त करीब 99.6 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है।
हालांकि, दूसरे सहयोग शिविर में नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
शिविर के सफल आयोजन में महोदीपुर पंचायत की मुखिया आशा देवी, चनायनबांध पंचायत की मुखिया गिरजा देवी के पति शिवशंकर यादव, धोकराहा पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट, रतनमाला पंचायत की मुखिया निर्मला तिवारी तथा महना गनी पंचायत के मुखिया अजय राय सहित पंचायत सचिव गौतम कुमार एवं सभी पंचायत कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। अधिकारियों ने शिविर में कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • मंगलपुर के बरियारपुर में मिला अजगर लोगों ने वन विभाग को बुलाकर किया हवाले नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर में मछुआरों को एक विशाल अजगर जाल में फंसा वन विभाग टीम को बुलाकर किया हवाले अजगर को वन विभाग अपने साथ लेकर गई
    1
    मंगलपुर के बरियारपुर में मिला अजगर लोगों ने वन विभाग को बुलाकर किया हवाले
नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर में मछुआरों को एक विशाल अजगर जाल में फंसा वन विभाग टीम को बुलाकर किया हवाले अजगर को वन विभाग अपने साथ लेकर गई
    user_सुग्रीव तिवारी
    सुग्रीव तिवारी
    नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा की दी जानकारी नौतन। कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौतन के परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय सर्किल के इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्य रूप से साइबर क्राइम, सूखा नशा तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर ने छात्र-छात्राओं से साइबर अपराध से सतर्क रहने, नशे से दूर रहने तथा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तथा शिक्षक नंद किशोर प्रसाद यादव, कौशलेंद्र राम, अजय कुमार, शारदा कुमारी, मनीष कुमार चौरसिया, मोहम्मद शमीम, महरेश द्विवेदी, रामचंद्र यादव, रजनीश चौरसिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों को समझने और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी मिली।
    1
    कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा की दी जानकारी
नौतन। कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौतन के परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय सर्किल के इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्य रूप से साइबर क्राइम, सूखा नशा तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर ने छात्र-छात्राओं से साइबर अपराध से सतर्क रहने, नशे से दूर रहने तथा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तथा शिक्षक नंद किशोर प्रसाद यादव, कौशलेंद्र राम, अजय कुमार, शारदा कुमारी, मनीष कुमार चौरसिया, मोहम्मद शमीम, महरेश द्विवेदी, रामचंद्र यादव, रजनीश चौरसिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विद्यालय में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों को समझने और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी मिली।
    user_Jist News Champaran
    Jist News Champaran
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • पोस्टल डिपार्टमेंट ने वितीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपने कर्मियों को किया सम्मानित। इसको लेकर सुगौली में किया गया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।
    1
    पोस्टल डिपार्टमेंट ने वितीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपने कर्मियों को किया सम्मानित।  इसको लेकर सुगौली में किया गया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • मछली के जाल में फंसा 15 फीट का विशाल अजगर, देखने उमड़ी सैकड़ों की भीड़ पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर-6 में बुधवार को उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई, जब मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में मछली की जगह करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर फंस गया। दरअसल, बरियारपुर निवासी बंसी साहनी ने गांव के पास गंडक नदी के तराई क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। सुबह जब वे जाल निकालने पहुंचे, तो जाल का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जाल में मछलियां नहीं, बल्कि एक विशालकाय अजगर बुरी तरह फंसा हुआ था। अजगर की लंबाई करीब 15 फीट और वजन लगभग 25 से 30 किलो बताया जा रहा है। विशाल अजगर को जाल में फंसा देखकर बंसी साहनी ने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और अजगर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची भीड़ के बीच विशाल अजगर को देखने को लेकर लोगों में जबरदस्त कौतूहल देखा गया। कई लोग मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाने लगे, तो कई लोग अजगर की विशालकाय लंबाई देखकर हैरान नजर आए। हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय तत्काल नौतन थाना और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल ग्रामीण अजगर की सुरक्षा में जुटे हुए हैं और वन विभाग की रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से बाहर निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। गंडक नदी के तराई इलाके में पहले भी कई बार जंगली जीवों की मौजूदगी सामने आती रही है। ऐसे में ग्रामीणों से भी अपील है कि इस तरह के वन्यजीव दिखाई देने पर उनके साथ छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। फिलहाल 15 फीट के इस विशाल अजगर ने पूरे बरियारपुर इलाके में कौतूहल और चर्चा का माहौल बना दिया है। अब सबकी नजर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर टिकी है कि आखिर इस विशालकाय अजगर को जाल से किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाता है।
    1
    मछली के जाल में फंसा 15 फीट का विशाल अजगर, देखने उमड़ी सैकड़ों की भीड़
पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर-6 में बुधवार को उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई, जब मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में मछली की जगह करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर फंस गया।
दरअसल, बरियारपुर निवासी बंसी साहनी ने गांव के पास गंडक नदी के तराई क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। सुबह जब वे जाल निकालने पहुंचे, तो जाल का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जाल में मछलियां नहीं, बल्कि एक विशालकाय अजगर बुरी तरह फंसा हुआ था।
अजगर की लंबाई करीब 15 फीट और वजन लगभग 25 से 30 किलो बताया जा रहा है। विशाल अजगर को जाल में फंसा देखकर बंसी साहनी ने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और अजगर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंची भीड़ के बीच विशाल अजगर को देखने को लेकर लोगों में जबरदस्त कौतूहल देखा गया। कई लोग मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाने लगे, तो कई लोग अजगर की विशालकाय लंबाई देखकर हैरान नजर आए।
हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय तत्काल नौतन थाना और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
फिलहाल ग्रामीण अजगर की सुरक्षा में जुटे हुए हैं और वन विभाग की रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से बाहर निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
गंडक नदी के तराई इलाके में पहले भी कई बार जंगली जीवों की मौजूदगी सामने आती रही है। ऐसे में ग्रामीणों से भी अपील है कि इस तरह के वन्यजीव दिखाई देने पर उनके साथ छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
फिलहाल 15 फीट के इस विशाल अजगर ने पूरे बरियारपुर इलाके में कौतूहल और चर्चा का माहौल बना दिया है। अब सबकी नजर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर टिकी है कि आखिर इस विशालकाय अजगर को जाल से किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाता है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.