logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UP ki ek mahila jo ki panjab ke bhatinda me government hospital me bharti hai jo ki sahi se ilaj na hone ke karan 15 din se bharti hai mahila aur uski health me kuch bhi sudhar nhi ho raha hai mera ek hi gujarish hai sarkar se ki sabhi marijo ka sahi se ilaj kre

1 day ago
user_Neeraj Kumar
Neeraj Kumar
Farmer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

UP ki ek mahila jo ki panjab ke bhatinda me government hospital me bharti hai jo ki sahi se ilaj na hone ke karan 15 din se bharti hai mahila aur uski health me kuch bhi sudhar nhi ho raha hai mera ek hi gujarish hai sarkar se ki sabhi marijo ka sahi se ilaj kre

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुबेर टीला के शिव मंदिर में पूजन-अर्चन, दर्शन को उमड़े रामभक्त । श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कुबेर टीला स्थित शिवलिंग और मुख्य मंदिर के ईशान कोण में स्थित शिव मंदिर में भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। सुबह से ही अयोध्या नगरी ‘जय श्रीराम’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजती रही। सरयू तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कांवड़ियों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया। सरयू तट से नागेश्वरनाथ मंदिर होते हुए राम जन्मभूमि परिसर की ओर श्रद्धालुओं का निरंतर प्रवाह बना रहा। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। राम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। परिसर के दोनों शिवलिंगों के साथ नंदी महाराज और कच्छप का भी विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा।
    1
    कुबेर टीला के शिव मंदिर में पूजन-अर्चन, दर्शन को उमड़े रामभक्त
। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कुबेर टीला स्थित शिवलिंग और मुख्य मंदिर के ईशान कोण में स्थित शिव मंदिर में भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
सुबह से ही अयोध्या नगरी ‘जय श्रीराम’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजती रही। सरयू तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कांवड़ियों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया। सरयू तट से नागेश्वरनाथ मंदिर होते हुए राम जन्मभूमि परिसर की ओर श्रद्धालुओं का निरंतर प्रवाह बना रहा।
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। राम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। परिसर के दोनों शिवलिंगों के साथ नंदी महाराज और कच्छप का भी विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर में घर में घुसे चोर, सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते 85 हजार की नगदी व लाखों के जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ और बक्सों का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवरात समेत 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर गांव निवासी मयंक कटियार ने बताया कि रविवार शाम खाना खाने के बाद उनकी मां उषा देवी, बहन शिखा और भाई शंशाक गर्मी के कारण घर के बाहर सोने चले गए, जबकि वह घर की छत पर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित गिरे पड़े मकान की ओर से पहुंचे और दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। इसके बाद चोर कमरे में रखी सेफ और बक्सों से सोने-चांदी के जेवरात व 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। मयंक के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे उठने पर कमरे का दरवाजा और सेफ खुली पड़ी मिली। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
    1
    मुजफ्फरपुर में घर में घुसे चोर, सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते 85 हजार की नगदी व लाखों के जेवरात किए पार
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ और बक्सों का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवरात समेत 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मुजफ्फरपुर गांव निवासी मयंक कटियार ने बताया कि रविवार शाम खाना खाने के बाद उनकी मां उषा देवी, बहन शिखा और भाई शंशाक गर्मी के कारण घर के बाहर सोने चले गए, जबकि वह घर की छत पर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित गिरे पड़े मकान की ओर से पहुंचे और दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। इसके बाद चोर कमरे में रखी सेफ और बक्सों से सोने-चांदी के जेवरात व 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।
मयंक के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे उठने पर कमरे का दरवाजा और सेफ खुली पड़ी मिली। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप संदलपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहनीपुर में पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति बिना किसी सार्वजनिक घोषणा के कर दी गई, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक रूप से पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और न ही ग्रामीणों को प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुशील कुमार ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों की नजरें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और नियमों के पालन की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो।
    1
    साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप
साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप
संदलपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहनीपुर में पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति बिना किसी सार्वजनिक घोषणा के कर दी गई, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक रूप से पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और न ही ग्रामीणों को प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुशील कुमार ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल ग्रामीणों की नजरें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और नियमों के पालन की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खोजाफूल में जहरीला कीड़ा सामने आने से बाइक अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी ज्योति पत्नी गोविंद सोमवार शाम करीब चार बजे अपने बेटे आर्यन के साथ बाइक से सिकंदरा बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पहुंचीं, तभी अचानक सामने से एक जहरीला कीड़ा निकल आया। उसे देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी ज्योति देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
    1
    खोजाफूल में जहरीला कीड़ा सामने आने से बाइक अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी ज्योति पत्नी गोविंद सोमवार शाम करीब चार बजे अपने बेटे आर्यन के साथ बाइक से सिकंदरा बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पहुंचीं, तभी अचानक सामने से एक जहरीला कीड़ा निकल आया। उसे देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी ज्योति देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में पशु बाजार से लौट रहे एक किसान ने आधा दर्जन लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। किसान महताब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया। महताब आलम ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को राजपुर की पशु बाजार में चार भैंसें बेचने आए थे। भैंसें न बिकने पर वह लोडर से घर वापस जा रहे थे। रमऊ-सिलहौला गांव के पास सड़क पर कुछ लोगों ने अपनी बाइकें आड़ी-तिरछी लगाकर लोडर को रोक लिया। किसान के अनुसार, इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। पीड़ित किसान ने इन लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक ने बताया कि उनके संगठन को सूचना मिली थी कि एक वाहन में चार पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है, जिससे वे चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने भी पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। एक पक्ष ने रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पशु क्रूरता की शिकायत की है। पुलिस दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच कर रही है और पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    3
    बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप

राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत
बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप
राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत
कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में पशु बाजार से लौट रहे एक किसान ने आधा दर्जन लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। किसान महताब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया।
महताब आलम ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को राजपुर की पशु बाजार में चार भैंसें बेचने आए थे। भैंसें न बिकने पर वह लोडर से घर वापस जा रहे थे। रमऊ-सिलहौला गांव के पास सड़क पर कुछ लोगों ने अपनी बाइकें आड़ी-तिरछी लगाकर लोडर को रोक लिया।
किसान के अनुसार, इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। पीड़ित किसान ने इन लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस बीच, हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक ने बताया कि उनके संगठन को सूचना मिली थी कि एक वाहन में चार पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है, जिससे वे चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने भी पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। एक पक्ष ने रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पशु क्रूरता की शिकायत की है। पुलिस दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच कर रही है और पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी! 🚨 औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी! औरैया में गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मु0अ0सं0 140/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी हारून, इमरान खान और लवकुश कुशवाहा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। थाना अजीतमल पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में धारा 84 BNSS के तहत कुर्की/मुनादी की कार्रवाई कराई। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए आरोपियों को न्यायालय/कानून के समक्ष हाजिर होने की चेतावनी दी। अब सवाल ये है कि— आखिर कब तक कानून से भागेंगे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी? न्यायालय की सख्ती के बाद क्या अब आरोपी खुद कानून के सामने सरेंडर करेंगे? फिलहाल अजीतमल पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    3
    औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन

गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी!
🚨 औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन
गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी!
औरैया में गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है।
मु0अ0सं0 140/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी हारून, इमरान खान और लवकुश कुशवाहा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई।
थाना अजीतमल पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में धारा 84 BNSS के तहत कुर्की/मुनादी की कार्रवाई कराई।
पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए आरोपियों को न्यायालय/कानून के समक्ष हाजिर होने की चेतावनी दी।
अब सवाल ये है कि—
आखिर कब तक कानून से भागेंगे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी?
न्यायालय की सख्ती के बाद क्या अब आरोपी खुद कानून के सामने सरेंडर करेंगे?
फिलहाल अजीतमल पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस और शातिर चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार कल्याणपुर थाना पुलिस ने हाल ही में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एल्डिगो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी प्रशान्त मिश्रा उर्फ मंगल (25 वर्ष, निवासी औरैया) घायल हो गया। उसका साथी आशू ठाकुर (22 वर्ष, निवासी कानपुर देहात) भी मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 28 जुलाई और 4 अगस्त को छीनी गई 2 सोने की चेन और ₹3,720 नकद बरामद हुए हैं। घायल अपराधी प्रशान्त मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी कल्याणपुर भेजा गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    2
    पुलिस और शातिर चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
कल्याणपुर थाना पुलिस ने हाल ही में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
एल्डिगो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी प्रशान्त मिश्रा उर्फ मंगल (25 वर्ष, निवासी औरैया) घायल हो गया। उसका साथी आशू ठाकुर (22 वर्ष, निवासी कानपुर देहात) भी मौके से पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से 28 जुलाई और 4 अगस्त को छीनी गई 2 सोने की चेन और ₹3,720 नकद बरामद हुए हैं।
घायल अपराधी प्रशान्त मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी कल्याणपुर भेजा गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.