logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस की झाड़ियां में लटका मिला युवक का शव स्लोगन आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झाड़ियां में युवक का लटका मिला शव जनपद -मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 Anchor -जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। बीओ-मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने झाड़ियों में शव लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान ग्राम लहटोई निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव काफी देर से झाड़ियों में लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बाइट- मृतक के पिता नरेंद्र कुमार दुबे

22 hrs ago
user_Nafish Ali पत्रकार
Nafish Ali पत्रकार
Photographer करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस की झाड़ियां में लटका मिला युवक का शव स्लोगन आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झाड़ियां में युवक का लटका मिला शव जनपद -मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 Anchor -जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। बीओ-मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। आज सुबह जब

ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने झाड़ियों में शव लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान ग्राम लहटोई निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव काफी देर से झाड़ियों में लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी

से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बाइट- मृतक के पिता नरेंद्र कुमार दुबे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा में चोरों का आतंक प्राथमिक विद्यालय की रसोई का गेट तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी *ब्रेकिंग:-* *चोरों ने बच्चों पर भी नहीं खाया रहम कैसे बनेगा बच्चों के लिए खाना* *आखिर क्यों नहीं थम पा रहा है चोरों का आतंक* *जनपद में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं* *शासन की सख्ती के बाद भी चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही आखिर प्रशासन क्यों आंखे बंद किए है* *सुबह रसोइया के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।* *मामले में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।* *प्राथमिक विद्यालय टोला भूरा में शुक्रवार रात चोरों ने रसोई को निशाना बनाया।* *चोरों ने किचन में लगे लोहे के गेट की चादर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।* *शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रसोइया विद्यालय पहुंचा तो रसोई के गेट की चादर टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दोनों गैस सिलेंडर गायब थे। उसने तत्काल विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य अंजना को घटना की जानकारी दी।* *प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस को भी घटना की लिखित तहरीर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।* *पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरी करने वालों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में भी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।*
    1
    इटावा में चोरों का आतंक प्राथमिक विद्यालय की रसोई का गेट तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी
*ब्रेकिंग:-*
*चोरों ने बच्चों पर भी नहीं खाया रहम कैसे बनेगा बच्चों के लिए खाना*
*आखिर क्यों नहीं थम पा रहा है चोरों का आतंक*
*जनपद में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं*
*शासन की सख्ती के बाद भी चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही आखिर प्रशासन क्यों आंखे बंद किए है*
*सुबह रसोइया के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।*
*मामले में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।*
*प्राथमिक विद्यालय टोला भूरा में शुक्रवार रात चोरों ने रसोई को निशाना बनाया।* 
*चोरों ने किचन में लगे लोहे के गेट की चादर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।*
*शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रसोइया विद्यालय पहुंचा तो रसोई के गेट की चादर टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दोनों गैस सिलेंडर गायब थे। उसने तत्काल विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य अंजना को घटना की जानकारी दी।*
*प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस को भी घटना की लिखित तहरीर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।*
*पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरी करने वालों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में भी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • @परिजनों के आरोप: परिजनों का कहना है कि मौत से ठीक पहले विनीत ने तनाव, बीमारी और छुट्टी न मिलने की बात कही थी। अधिकारियों ने इसे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होना बताय@ लखनऊ में प्रदर्शन: न्याय और जांच की मांग को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने लखनऊ के बुद्धेश्वर के पास हरदोई हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया और विरोध प्रदर्शन किया।
    1
    @परिजनों के आरोप: परिजनों का कहना है कि मौत से ठीक पहले विनीत ने तनाव, बीमारी और छुट्टी न मिलने की बात कही थी। अधिकारियों ने इसे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होना बताय@
लखनऊ में प्रदर्शन: न्याय और जांच की मांग को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने लखनऊ के बुद्धेश्वर के पास हरदोई हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया और विरोध प्रदर्शन किया।
    user_K. Kumar Mathur
    K. Kumar Mathur
    Farmer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपा विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता प्रेमलता, उर्मिला , नीतू, शालिनी, आशा, संगीता , तुलसी देवी, नीलम कुमारी आदि आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने जिलाधिकारी आगरा के नाम दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा उनके सहित कई महिला कैडरों का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानदेय में अवैध धनराशि की मांग की जाती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मानदेय मिलने पर आधी राशि देने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है। प्रेमलता का आरोप है कि एक बैठक के दौरान उनके साथ सभी के सामने अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे 30 हजार रुपये की मांग की गई, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया। महिला कर्मचारी का कहना है कि ऐसा व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं बल्कि अन्य महिला कैडरों के साथ भी किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और गवाह भी प्रस्तुत करेंगी। फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। मामले की जांच अभी होना बाकी है। संबंधित अधिकारी या ब्लॉक मिशन मैनेजर का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। ऐसी ही ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर करें धन्यवाद
    1
    विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपा 
विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता प्रेमलता, उर्मिला , नीतू, शालिनी, आशा, संगीता , तुलसी देवी, नीलम कुमारी आदि आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने जिलाधिकारी आगरा के नाम दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा उनके सहित कई महिला कैडरों का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानदेय में अवैध धनराशि की मांग की जाती है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मानदेय मिलने पर आधी राशि देने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है।
प्रेमलता का आरोप है कि एक बैठक के दौरान उनके साथ सभी के सामने अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे 30 हजार रुपये की मांग की गई, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया।
महिला कर्मचारी का कहना है कि ऐसा व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं बल्कि अन्य महिला कैडरों के साथ भी किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और गवाह भी प्रस्तुत करेंगी।
फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। मामले की जांच अभी होना बाकी है। संबंधित अधिकारी या ब्लॉक मिशन मैनेजर का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
ऐसी ही ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर करें धन्यवाद
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • अल्मोड़ा के युवक ने बना डाली Flying Car! वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आया एक ऐसा मामला जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अल्मोड़ा के रहने वाले रवि तमटा ने अपनी मेहनत, तकनीकी समझ और अनोखे प्रयोग से एक इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर/फ्लाइंग कार जैसा प्रोटोटाइप तैयार करने का दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रवि तमटा को बचपन से ही नई-नई तकनीक और मशीनों में दिलचस्पी रही है। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने इस अनोखे प्रोजेक्ट पर काम किया और अल्मोड़ा के खुले मैदान में इसका टेस्ट ट्रायल किया। वायरल हो रहे वीडियो में यह मशीन जमीन से ऊपर उठती नजर आती है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस प्रयोग की खूब चर्चा हो रही है। आखिर कैसे तैयार की गई यह देसी Flying Car? रवि तमटा ने इसके निर्माण में क्या तकनीक इस्तेमाल की? और क्या यह वाकई भविष्य की Flying Car है या सिर्फ एक experimental prototype? इस वीडियो में जानिए अल्मोड़ा की Flying Car, Ravi Tamta और उनके अनोखे innovation की पूरी कहानी। ⚠️ नोट: वीडियो में दिखाई गई मशीन को आधिकारिक रूप से यात्री-वाहन या प्रमाणित Flying Car मानने से पहले तकनीकी परीक्षण, सुरक्षा मानकों और संबंधित विमानन नियमों की मंजूरी जरूरी होती है। ऐसी ही वायरल, चौंकाने वाली, अनोखी और प्रेरणादायक खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 💬 कमेंट में बताएं—क्या भारत में Flying Car का भविष्य हो सकता है? 📲 वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ Share जरूर करें। #RaviTamta #FlyingCar #FlyingCarIndia #Uttarakhand #Almora #ViralVideo #ElectricFlyingCar #Innovation #ViralNews #GDNewsNetwork
    1
    अल्मोड़ा के युवक ने बना डाली Flying Car! वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आया एक ऐसा मामला जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अल्मोड़ा के रहने वाले रवि तमटा ने अपनी मेहनत, तकनीकी समझ और अनोखे प्रयोग से एक इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर/फ्लाइंग कार जैसा प्रोटोटाइप तैयार करने का दावा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रवि तमटा को बचपन से ही नई-नई तकनीक और मशीनों में दिलचस्पी रही है। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने इस अनोखे प्रोजेक्ट पर काम किया और अल्मोड़ा के खुले मैदान में इसका टेस्ट ट्रायल किया। वायरल हो रहे वीडियो में यह मशीन जमीन से ऊपर उठती नजर आती है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस प्रयोग की खूब चर्चा हो रही है।
आखिर कैसे तैयार की गई यह देसी Flying Car? रवि तमटा ने इसके निर्माण में क्या तकनीक इस्तेमाल की? और क्या यह वाकई भविष्य की Flying Car है या सिर्फ एक experimental prototype?
इस वीडियो में जानिए अल्मोड़ा की Flying Car, Ravi Tamta और उनके अनोखे innovation की पूरी कहानी।
⚠️ नोट: वीडियो में दिखाई गई मशीन को आधिकारिक रूप से यात्री-वाहन या प्रमाणित Flying Car मानने से पहले तकनीकी परीक्षण, सुरक्षा मानकों और संबंधित विमानन नियमों की मंजूरी जरूरी होती है।
ऐसी ही वायरल, चौंकाने वाली, अनोखी और प्रेरणादायक खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe करें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
💬 कमेंट में बताएं—क्या भारत में Flying Car का भविष्य हो सकता है?
📲 वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ Share जरूर करें।
#RaviTamta #FlyingCar #FlyingCarIndia #Uttarakhand #Almora #ViralVideo #ElectricFlyingCar #Innovation #ViralNews #GDNewsNetwork
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *मैनपुरी में कोई कार्रवाई नहीं, वीडियो जिला अधिकारी तक पहुंचे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें
    1
    *मैनपुरी में कोई कार्रवाई नहीं, वीडियो जिला अधिकारी तक पहुंचे*
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Ankush kumar
    1
    Post by Ankush kumar
    user_Ankush kumar
    Ankush kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बात है रूपपुर भरतपुर मौजा भरतपुर की बात है इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है यह वीडियो हमारे मान्य जिला अधिकारी तक पहुंचनी चाहिए
    1
    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बात है रूपपुर भरतपुर मौजा भरतपुर की बात है इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है यह वीडियो हमारे मान्य जिला अधिकारी तक पहुंचनी चाहिए
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले का जलालपुर इलाका इन दिनों एक गंभीर प्रशासनिक और सामाजिक विवाद के केंद्र में आ गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका पर उठे संगीन सवालों ने पूरे जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। ​मुख्य समाचार का विवरण: ​अम्बेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र में हाल में घटी हिंसक घटना के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यधिक संवेदनशील हो गई है। स्थानीय नागरिकों और पीड़ित पक्ष की तरफ से जलालपुर पुलिस पर घोर लापरवाही, पक्षपात तथा कथित तौर पर जातिवादी मानसिकता के तहत काम करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर मिली शिकायतों को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया, जिससे आपराधिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते चले गए। ​मामले की गंभीरता तब और बढ़ जाती है जब पीड़ित पक्ष यह दावा करता है कि जलालपुर पुलिस अगर समय रहते उचित और निष्पक्ष कार्रवाई करती, तो इस खूनी वारदात को होने से आसानी से रोका जा सकता था। स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस की इस निष्क्रियता ने स्थिति को और बिगाड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप दो पक्षों के बीच स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और एक हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। ​इस पूरे घटनाक्रम में न केवल स्थानीय पुलिस स्टेशन की भूमिका सवालों के घेरे में आई है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी जनाक्रोश बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। गरीबों और वंचित तबकों के अधिकारों और संरक्षण का दावा करने वाले क्षेत्रीय सांसद और विधायकों की तरफ से अब तक कोई ठोस हस्तक्षेप या पीड़ितों को न्याय दिलाने की पहल देखने को नहीं मिली है। इस उदासीनता के कारण जनमानस में गहरा असंतोष व्यापत है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर कमजोर और पीड़ितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है। ​फिलहाल इस मामले ने पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर आरोपी पुलिसकर्मियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या दंडात्मक कार्रवाई करते हैं। ​जीडी न्यूज नेटवर्क से पल-पल की निष्पक्ष जानकारियों और जमीनी रिपोर्टों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    1
    उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले का जलालपुर इलाका इन दिनों एक गंभीर प्रशासनिक और सामाजिक विवाद के केंद्र में आ गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका पर उठे संगीन सवालों ने पूरे जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
​मुख्य समाचार का विवरण:
​अम्बेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र में हाल में घटी हिंसक घटना के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यधिक संवेदनशील हो गई है। स्थानीय नागरिकों और पीड़ित पक्ष की तरफ से जलालपुर पुलिस पर घोर लापरवाही, पक्षपात तथा कथित तौर पर जातिवादी मानसिकता के तहत काम करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर मिली शिकायतों को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया, जिससे आपराधिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते चले गए।
​मामले की गंभीरता तब और बढ़ जाती है जब पीड़ित पक्ष यह दावा करता है कि जलालपुर पुलिस अगर समय रहते उचित और निष्पक्ष कार्रवाई करती, तो इस खूनी वारदात को होने से आसानी से रोका जा सकता था। स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस की इस निष्क्रियता ने स्थिति को और बिगाड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप दो पक्षों के बीच स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और एक हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया।
​इस पूरे घटनाक्रम में न केवल स्थानीय पुलिस स्टेशन की भूमिका सवालों के घेरे में आई है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी जनाक्रोश बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। गरीबों और वंचित तबकों के अधिकारों और संरक्षण का दावा करने वाले क्षेत्रीय सांसद और विधायकों की तरफ से अब तक कोई ठोस हस्तक्षेप या पीड़ितों को न्याय दिलाने की पहल देखने को नहीं मिली है। इस उदासीनता के कारण जनमानस में गहरा असंतोष व्यापत है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर कमजोर और पीड़ितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।
​फिलहाल इस मामले ने पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर आरोपी पुलिसकर्मियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या दंडात्मक कार्रवाई करते हैं।
​जीडी न्यूज नेटवर्क से पल-पल की निष्पक्ष जानकारियों और जमीनी रिपोर्टों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.