logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपा विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता प्रेमलता, उर्मिला , नीतू, शालिनी, आशा, संगीता , तुलसी देवी, नीलम कुमारी आदि आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने जिलाधिकारी आगरा के नाम दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा उनके सहित कई महिला कैडरों का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानदेय में अवैध धनराशि की मांग की जाती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मानदेय मिलने पर आधी राशि देने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है। प्रेमलता का आरोप है कि एक बैठक के दौरान उनके साथ सभी के सामने अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे 30 हजार रुपये की मांग की गई, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया। महिला कर्मचारी का कहना है कि ऐसा व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं बल्कि अन्य महिला कैडरों के साथ भी किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और गवाह भी प्रस्तुत करेंगी। फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। मामले की जांच अभी होना बाकी है। संबंधित अधिकारी या ब्लॉक मिशन मैनेजर का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। ऐसी ही ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर करें धन्यवाद

20 hrs ago
user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
इटावा एक्सप्रेस etawah express
पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
20 hrs ago

विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपा विकास खंड जैतपुर कला में कार्यरत एक महिला एफ एल सी आर पी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता प्रेमलता, उर्मिला , नीतू, शालिनी, आशा, संगीता , तुलसी देवी, नीलम कुमारी आदि आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने जिलाधिकारी आगरा के नाम दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा उनके सहित कई महिला कैडरों का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानदेय में अवैध धनराशि की मांग की जाती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मानदेय मिलने पर आधी राशि देने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है। प्रेमलता का आरोप है कि एक बैठक के दौरान उनके साथ सभी के सामने अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे 30 हजार रुपये की मांग की गई, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया। महिला कर्मचारी का कहना है कि ऐसा व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं बल्कि अन्य महिला कैडरों के साथ भी किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और गवाह भी प्रस्तुत करेंगी। फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। मामले की जांच अभी होना बाकी है। संबंधित अधिकारी या ब्लॉक मिशन मैनेजर का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। ऐसी ही ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर करें धन्यवाद

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सीजेएम के खिलाफ शिकायत के बाद दर्ज अपराध की विवेचना रोकने की मांग भिंड। जिला अधिवक्ता संघ भिंड के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना देहात में दर्ज अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना वरिष्ठ न्यायालय से दिशा-निर्देश मिलने तक रोकने की मांग की है। अध्यक्ष विनीत मिश्रा नें बताया कि सीजेएम श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव और जेएमएफसी श्रीमती मुनमुन सिंह शर्मा के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दर्ज अपराध को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि सीजेएम के रूप में पदस्थ श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव तथा तत्कालीन बाबू सुवीर जोशी के संबंध में भ्रष्टाचार एवं दलाली से जुड़ी शिकायतें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पूर्व में की जा चुकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हीं शिकायतों से क्षुब्ध होकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ बिना जांच के अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने घटना से स्वयं तथा अन्य अधिवक्ताओं का कोई संबंध नहीं होने की बात कही है।अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने आशंका जताई कि मामले की फरियादी न्यायिक अधिकारी होने के कारण विवेचना प्रभावित हो सकती है तथा पुलिस पर दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी पत्र दिया गया है।आवेदन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश अथवा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण तक अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना रोक दी जाए। अधिवक्ता संघ द्वारा इस संबंध में ठहराव प्रस्ताव पारित किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।
    1
    सीजेएम के खिलाफ शिकायत के बाद दर्ज अपराध की विवेचना रोकने की मांग
भिंड। जिला अधिवक्ता संघ भिंड के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना देहात में दर्ज अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना वरिष्ठ न्यायालय से दिशा-निर्देश मिलने तक रोकने की मांग की है। अध्यक्ष विनीत मिश्रा नें बताया कि सीजेएम श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव और जेएमएफसी श्रीमती मुनमुन सिंह शर्मा के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दर्ज अपराध को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि सीजेएम के रूप में पदस्थ श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव तथा तत्कालीन बाबू सुवीर जोशी के संबंध में भ्रष्टाचार एवं दलाली से जुड़ी शिकायतें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पूर्व में की जा चुकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हीं शिकायतों से क्षुब्ध होकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ बिना जांच के अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने घटना से स्वयं तथा अन्य अधिवक्ताओं का कोई संबंध नहीं होने की बात कही है।अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने आशंका जताई कि मामले की फरियादी न्यायिक अधिकारी होने के कारण विवेचना प्रभावित हो सकती है तथा पुलिस पर दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी पत्र दिया गया है।आवेदन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश अथवा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण तक अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना रोक दी जाए। अधिवक्ता संघ द्वारा इस संबंध में ठहराव प्रस्ताव पारित किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रयागराज से सैफई तक साइकिल से निकली पीडीए कांवड़ यात्रा, औरैया में सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को जनपद औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल से प्रयागराज संगम का गंगाजल लेकर निकले युवा साथी सैफई में श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। यात्रा के औरैया पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे स्थित जय माता दी होटल पर फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के युवा साथी कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव (मास्टर) प्रयागराज संगम से गंगाजल भरकर श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल सैफई पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरैया की ओर से सभी युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस उत्साह और संघर्ष की भावना से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह आशा करते हैं कि वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का युवाओं का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की भी यही इच्छा है और समाजवादी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी मजबूती से काम करेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने कहा कि प्रयागराज से गंगाजल लेकर युवा साथी सैफई के लिए निकले हैं। उनका यह संघर्ष और उत्साह आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं की सक्रियता संगठन को नई ऊर्जा देती है। पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने स्वागत के दौरान कहा कि औरैया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह को देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, एडवोकेट उपेंद्र भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    प्रयागराज से सैफई तक साइकिल से निकली पीडीए कांवड़ यात्रा, औरैया में सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को जनपद औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल से प्रयागराज संगम का गंगाजल लेकर निकले युवा साथी सैफई में श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। यात्रा के औरैया पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे स्थित जय माता दी होटल पर फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के युवा साथी कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव (मास्टर) प्रयागराज संगम से गंगाजल भरकर श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल सैफई पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरैया की ओर से सभी युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस उत्साह और संघर्ष की भावना से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह आशा करते हैं कि वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का युवाओं का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की भी यही इच्छा है और समाजवादी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी मजबूती से काम करेंगे।
सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने कहा कि प्रयागराज से गंगाजल लेकर युवा साथी सैफई के लिए निकले हैं। उनका यह संघर्ष और उत्साह आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं की सक्रियता संगठन को नई ऊर्जा देती है।
पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने स्वागत के दौरान कहा कि औरैया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह को देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया।
इस दौरान महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, एडवोकेट उपेंद्र भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह, प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से एक-दूजे को माला पहनाकर लिए साथ फेरे, युवती ने वीडियो वायरल कर बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से शादी का किया दावा, युवती ने वीडियो में परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, अपने भाई पर दोनों को जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, युवती ने कहा किसी भी अनहोनी के माता-पिता और भाई होंगे जिम्मेदार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के एक ही समाज के हैं दोनों निवासी।
    2
    ब्रेकिंग जालौन
जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल,
युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह,
प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी,
प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से एक-दूजे को माला पहनाकर लिए साथ फेरे,
युवती ने वीडियो वायरल कर बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से शादी का किया दावा,
युवती ने वीडियो में परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, अपने भाई पर दोनों को जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप,
युवती ने कहा किसी भी अनहोनी के माता-पिता और भाई होंगे जिम्मेदार,
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के एक ही समाज के हैं दोनों निवासी।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    22 hrs ago
  • 🚨 कांवड़ यात्रा अपडेट हरिद्वार में मॉडिफाइड बाइक लेकर गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों पर पुलिस सख्त है। नियम तोड़ने वाली बाइकों को मौके पर ही सीज किया जा रहा है।
    1
    🚨 कांवड़ यात्रा अपडेट
हरिद्वार में मॉडिफाइड बाइक लेकर गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों पर पुलिस सख्त है। नियम तोड़ने वाली बाइकों को मौके पर ही सीज किया जा रहा है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही, कहा इसी स्याही से लिखेंगे इंकलाब रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया। घटना के बाद नेहा बोरा ने कहा कि उनके ऊपर फेंकी गई स्याही उन्हें रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा, “इसी स्याही से हम इंकलाब लिखेंगे। नेहा ने कहा कि झारखंड के छात्र अभी भी एकजुट होकर अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिशों के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी छात्रों के मुद्दों और उनके जीवन से जुड़े सवालों को गंभीरता से नहीं लेते थे, उन्हें अब छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की ताकत दिखाई दे रही है।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। नेहा बोरा ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन तमाम छात्रों की है जो अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध और दबाव के बावजूद छात्र पीछे हटने वाले नहीं हैं।
    1
    रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही, कहा इसी स्याही से लिखेंगे इंकलाब 
रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया। घटना के बाद नेहा बोरा ने कहा कि उनके ऊपर फेंकी गई स्याही उन्हें रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा, “इसी स्याही से हम इंकलाब लिखेंगे। नेहा ने कहा कि झारखंड के छात्र अभी भी एकजुट होकर अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिशों के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी छात्रों के मुद्दों और उनके जीवन से जुड़े सवालों को गंभीरता से नहीं लेते थे, उन्हें अब छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की ताकत दिखाई दे रही है।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। नेहा बोरा ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन तमाम छात्रों की है जो अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध और दबाव के बावजूद छात्र पीछे हटने वाले नहीं हैं।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • lot of youngsters are proudly saying... First in my bloodline to build a rocket, a chip and a drone. 7:31 PM lot of youngsters are proudly saying... First in my bloodline to build a rocket, a chip and a drone. 7:31 PM
    1
    lot of youngsters are proudly saying... First in my bloodline to build a rocket, a chip and a drone.

7:31 PM
lot of youngsters are proudly saying... First in my bloodline to build a rocket, a chip and a drone.
7:31 PM
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगरा लखनऊ एक्सप्रेस की झाड़ियां में लटका मिला युवक का शव स्लोगन आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झाड़ियां में युवक का लटका मिला शव जनपद -मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 Anchor -जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। बीओ-मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने झाड़ियों में शव लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान ग्राम लहटोई निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव काफी देर से झाड़ियों में लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बाइट- मृतक के पिता नरेंद्र कुमार दुबे
    3
    आगरा लखनऊ एक्सप्रेस की झाड़ियां में लटका मिला युवक का शव 
स्लोगन आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झाड़ियां में युवक का लटका मिला शव
जनपद -मैनपुरी
रिपोर्टर -नफीस अली
मो-9897500102
Anchor -जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।
बीओ-मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव लटका मिला है। आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने झाड़ियों में शव लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान ग्राम लहटोई निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव काफी देर से झाड़ियों में लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
बाइट- मृतक के पिता नरेंद्र कुमार दुबे
    user_Nafish Ali पत्रकार
    Nafish Ali पत्रकार
    Photographer करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.