logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीओ आफिस से स्टेशन चौराहा तक दोनों ओर लगेगा 1370 मीटर इंटरलॉक विधायक रोमी साहनी ने किया शुभारंभ पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के सीओ आफिस से स्टेशन चौराहा तक रोड के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 1370 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कर पहली ईंट रखकर किया। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विधिवत पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई है, जबकि 7 फरवरी शनिवार से पूरे विस्तार के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क के दोनों ओर पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डिवाइडर युक्त यह मार्ग काफी संकरा होने के कारण आए दिन जाम और वाहनों के आपसी साइड लेने में दिक्कत होती थी। इंटरलॉकिंग लगने से सड़क चौड़ी व सुगम हो जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। कार्य का शुभारंभ होते ही क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे पलिया नगर के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए विधायक रोमी साहनी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग का आभार व्यक्त किया।

7 hrs ago
user_Rajisthan Media
Rajisthan Media
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सीओ आफिस से स्टेशन चौराहा तक दोनों ओर लगेगा 1370 मीटर इंटरलॉक विधायक रोमी साहनी ने किया शुभारंभ पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के सीओ आफिस से स्टेशन चौराहा तक रोड के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 1370 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कर पहली ईंट रखकर किया। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विधिवत पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई है, जबकि 7 फरवरी शनिवार से पूरे विस्तार के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क के दोनों ओर पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डिवाइडर युक्त यह मार्ग काफी संकरा होने के कारण आए दिन जाम और वाहनों के आपसी साइड लेने में दिक्कत होती थी। इंटरलॉकिंग लगने से सड़क चौड़ी व सुगम हो जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। कार्य का शुभारंभ होते ही क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे पलिया नगर के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए विधायक रोमी साहनी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग का आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज शुक्रवार को रात करीब 10 बजे के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया और सड़कों पर कोहरे की हल्की से मध्यम धुंध नजर आने लगी। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में नमी बढ़ने से ठंड का असर भी तेज महसूस किया गया। सड़कों पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
    1
    आज शुक्रवार को रात करीब 10 बजे के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया और सड़कों पर कोहरे की हल्की से मध्यम धुंध नजर आने लगी। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में नमी बढ़ने से ठंड का असर भी तेज महसूस किया गया। सड़कों पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थारू ग्राम छेदिया पश्चिम निवासी मुंशी राम को बाघ ने बनाया निवाला पलियाकलां -खीरी। आदिवासी जनजाति के थारूग्राम निवासी 35 वर्षीय युवक को बाघ नें उस समय अपना निवाला बना लिया ज़ब वह फूस काटने जंगल गये हुये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार थारू ग्राम छेदिया पश्चिम निवासी मुंशी राम 35 वर्ष शुक्रवार को दोपहर बाद फूस काटने के लिए पड़ोस के जंगल में गये हुये थे,जहां किसी बाघ ने उसे अपना निवाला बनाकर मौत के घाट उतार दिया। उसके देर तक न दिखने पर साथियों ने जब तलाश की, तो उसका अधखाया शव कुछ दूर पड़ा मिला, जिसे वे किसी तरह उठाकर बाहर लाए और वन विभाग, पुलिस तथा गांव में सूचना दी। इस पर उसके घर में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाकर मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने में जुटी हुई थी।
    1
    थारू ग्राम छेदिया पश्चिम निवासी मुंशी राम को बाघ ने बनाया निवाला
पलियाकलां -खीरी। आदिवासी जनजाति के थारूग्राम निवासी 35 वर्षीय युवक को बाघ नें उस समय अपना निवाला बना लिया ज़ब वह फूस काटने जंगल गये हुये थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थारू ग्राम छेदिया पश्चिम निवासी मुंशी राम 35 वर्ष
शुक्रवार को दोपहर बाद फूस काटने के लिए पड़ोस के जंगल में गये हुये थे,जहां  किसी बाघ ने उसे अपना निवाला बनाकर मौत के घाट उतार दिया। उसके देर तक न दिखने पर साथियों ने जब तलाश की, तो उसका अधखाया शव कुछ दूर पड़ा मिला, जिसे वे किसी तरह उठाकर बाहर लाए और वन विभाग, पुलिस तथा गांव में सूचना दी। 
इस पर उसके घर में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाकर मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने में जुटी हुई थी।
    user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ओयल खीरी नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाया। इसी क्रम में खीरी थाना प्रभारी निराला के नेतृत्व में देर शाम पैदल गस्त की गई। यह गस्त ओयल स्थित लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग पर शाम 7 बजे शुरू हुई। पुलिस टीम ने इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गस्त दलबल के साथ थाना प्रभारी निराला के साथ चौकी प्रभारी पटेल राठी,जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अजय कुमार,बनिका पिकेट चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरीलाल, गवेंद्रपाल कुशवाहा, दिलीप कुमार यादव, लोकेश कुमार,आशीष यादव,दीपक कुमार, शुभम श्रीवास्तव और अंगद यादव अदि पुलिसकर्मी शामिल थे!
    2
    ओयल खीरी नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाया। इसी क्रम में खीरी थाना प्रभारी निराला के नेतृत्व में देर शाम पैदल गस्त की गई।
यह गस्त ओयल स्थित लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग पर शाम 7 बजे शुरू हुई। पुलिस टीम ने इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
गस्त दलबल के साथ थाना प्रभारी निराला के साथ चौकी प्रभारी पटेल राठी,जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अजय कुमार,बनिका पिकेट चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरीलाल, गवेंद्रपाल कुशवाहा, दिलीप कुमार यादव, लोकेश कुमार,आशीष यादव,दीपक कुमार, शुभम श्रीवास्तव और अंगद यादव अदि पुलिसकर्मी शामिल थे!
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • समय से पहले कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश पलियाकलां-खीरी। पलिया तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डाॅ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने तथा त्रुटियों का तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। बैठक में एसआईआर से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों, ऑनलाइन अपडेट एवं फील्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर तहसील के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    समय से पहले कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
पलियाकलां-खीरी। पलिया तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डाॅ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने तथा त्रुटियों का तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्य के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। बैठक में एसआईआर से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों, ऑनलाइन अपडेट एवं फील्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर तहसील के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Rajisthan Media
    Rajisthan Media
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर मार्ग की सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत द्वारा करीब एक वर्ष पहले बनाई गई यह सड़क अब कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की सतह से बजरी निकल आई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। अब बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधर रही।
    1
    खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर मार्ग की सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत द्वारा करीब एक वर्ष पहले बनाई गई यह सड़क अब कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की सतह से बजरी निकल आई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। अब बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधर रही।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    पत्रकार लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एक साल में ही जवाब दे गई कस्बा खीरी–ओयल ट्रामा सेंटर सड़क, उखड़ी परतें और गड्ढों से लोग परेशान लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाली सड़क एक साल के भीतर ही कई जगह से उखड़ चुकी है। सड़क की ऊपरी परत टूटने से बजरी बाहर आ गई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन संबंधित विभागों ने शिकायतों पर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह है कि बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह मार्ग ओयल ट्रामा सेंटर तक जाता है, जहां गंभीर मरीजों की आवाजाही बनी रहती है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और मरीजों को भी जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए।
    1
    एक साल में ही जवाब दे गई कस्बा खीरी–ओयल ट्रामा सेंटर सड़क, उखड़ी परतें और गड्ढों से लोग परेशान
लखीमपुर खीरी।
कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाली सड़क एक साल के भीतर ही कई जगह से उखड़ चुकी है। सड़क की ऊपरी परत टूटने से बजरी बाहर आ गई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन संबंधित विभागों ने शिकायतों पर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह है कि बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह मार्ग ओयल ट्रामा सेंटर तक जाता है, जहां गंभीर मरीजों की आवाजाही बनी रहती है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और मरीजों को भी जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    8 hrs ago
  • भीरा अपडेट भीरा के निवासी सुमित गुप्ता ने कुछ लोगो के प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया । जिसको बांके गंज हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था जहाँ पर उसे डाक्टरो ने मृति घोषित कर दिया । जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
    1
    भीरा अपडेट 
भीरा के निवासी सुमित गुप्ता ने कुछ लोगो के प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया ।
जिसको बांके गंज हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था जहाँ पर उसे डाक्टरो ने मृति घोषित कर दिया । जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी :आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कस्बा खीरी में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं शाही किले पर आयोजित होने वाले उर्स को लेकर भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
    1
    लखीमपुर खीरी :आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कस्बा खीरी में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं शाही किले पर आयोजित होने वाले उर्स को लेकर भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.