Shuru
Apke Nagar Ki App…
खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर मार्ग की सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है, खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर मार्ग की सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत द्वारा करीब एक वर्ष पहले बनाई गई यह सड़क अब कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की सतह से बजरी निकल आई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। अब बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधर रही।
NJ BHARAT NEWS
खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर मार्ग की सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है, खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर मार्ग की सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत द्वारा करीब एक वर्ष पहले बनाई गई यह सड़क अब कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की सतह से बजरी निकल आई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। अब बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधर रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज शुक्रवार को रात करीब 10 बजे के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया और सड़कों पर कोहरे की हल्की से मध्यम धुंध नजर आने लगी। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में नमी बढ़ने से ठंड का असर भी तेज महसूस किया गया। सड़कों पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ रही है।1
- थारू ग्राम छेदिया पश्चिम निवासी मुंशी राम को बाघ ने बनाया निवाला पलियाकलां -खीरी। आदिवासी जनजाति के थारूग्राम निवासी 35 वर्षीय युवक को बाघ नें उस समय अपना निवाला बना लिया ज़ब वह फूस काटने जंगल गये हुये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार थारू ग्राम छेदिया पश्चिम निवासी मुंशी राम 35 वर्ष शुक्रवार को दोपहर बाद फूस काटने के लिए पड़ोस के जंगल में गये हुये थे,जहां किसी बाघ ने उसे अपना निवाला बनाकर मौत के घाट उतार दिया। उसके देर तक न दिखने पर साथियों ने जब तलाश की, तो उसका अधखाया शव कुछ दूर पड़ा मिला, जिसे वे किसी तरह उठाकर बाहर लाए और वन विभाग, पुलिस तथा गांव में सूचना दी। इस पर उसके घर में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाकर मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने में जुटी हुई थी।1
- ओयल खीरी नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाया। इसी क्रम में खीरी थाना प्रभारी निराला के नेतृत्व में देर शाम पैदल गस्त की गई। यह गस्त ओयल स्थित लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग पर शाम 7 बजे शुरू हुई। पुलिस टीम ने इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गस्त दलबल के साथ थाना प्रभारी निराला के साथ चौकी प्रभारी पटेल राठी,जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अजय कुमार,बनिका पिकेट चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरीलाल, गवेंद्रपाल कुशवाहा, दिलीप कुमार यादव, लोकेश कुमार,आशीष यादव,दीपक कुमार, शुभम श्रीवास्तव और अंगद यादव अदि पुलिसकर्मी शामिल थे!2
- समय से पहले कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश पलियाकलां-खीरी। पलिया तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डाॅ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने तथा त्रुटियों का तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। बैठक में एसआईआर से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों, ऑनलाइन अपडेट एवं फील्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर तहसील के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर मार्ग की सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत द्वारा करीब एक वर्ष पहले बनाई गई यह सड़क अब कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की सतह से बजरी निकल आई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। अब बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधर रही।1
- एक साल में ही जवाब दे गई कस्बा खीरी–ओयल ट्रामा सेंटर सड़क, उखड़ी परतें और गड्ढों से लोग परेशान लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाली सड़क एक साल के भीतर ही कई जगह से उखड़ चुकी है। सड़क की ऊपरी परत टूटने से बजरी बाहर आ गई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन संबंधित विभागों ने शिकायतों पर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह है कि बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह मार्ग ओयल ट्रामा सेंटर तक जाता है, जहां गंभीर मरीजों की आवाजाही बनी रहती है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और मरीजों को भी जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए।1
- भीरा अपडेट भीरा के निवासी सुमित गुप्ता ने कुछ लोगो के प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया । जिसको बांके गंज हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था जहाँ पर उसे डाक्टरो ने मृति घोषित कर दिया । जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।1
- लखीमपुर खीरी :आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कस्बा खीरी में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं शाही किले पर आयोजित होने वाले उर्स को लेकर भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।1