*डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने दिव्यांग अनमोल को दी ट्राईसाइकिल* *दिव्यांग अनमोल को ट्राई साइकिल, मां को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के दिए निर्देश* *दिव्यांग अनमोल को मिला सहारा, ट्राई साइकिल के साथ शौचालय की भी सौगात* बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा ने विकास खंड बांसडीह के ग्राम पंचायत पिठाईच निवासी दिव्यांग अनमोल राजभर से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। 13 वर्षीय अनमोल कक्षा चार में पढ़ाई करता है और दोनों पैरों से दिव्यांग है। परियोजना निदेशक ने अनमोल की माता पूनम राजभर से उसकी दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली। पूनम राजभर ने बताया कि अनमोल बचपन से ही दिव्यांग है। उसके उपचार और ऑपरेशन के लिए एक बार वाराणसी ले जाकर चिकित्सकों को दिखाया गया था, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। इस दौरान पूनम राजभर ने परिवार के लिए शौचालय की मांग परियोजना निदेशक के समक्ष रखी। इस पर कल्पना मिश्रा ने तत्काल आधार कार्ड उपलब्ध कराने को कहा और संबंधित सचिव को शौचालय के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर तत्काल शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अधिकारियों को पूनम राजभर को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के भी निर्देश दिए, ताकि परिवार को आजीविका से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा ने दिव्यांग अनमोल राजभर को अपने हाथों से ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल पाकर अनमोल और उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई। परियोजना निदेशक ने अनमोल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के लिए संचालित सभी पात्र सुविधाओं का लाभ उन्हें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

- काशी और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर भृगु कॉरिडोर विकसित होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में इसकी घोषणा की थी। अब इस परियोजना के शिलान्यास के साथ इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महर्षि भृगु मंदिर का नव निर्माण अयोध्या के राम मंदिर में इस्तेमाल किए गए पत्थरों की तर्ज पर कराया जाएगा। उन्होंने भृगु कॉरिडोर को काशी और विंध्याचल कॉरिडोर से भी बेहतर और भव्य बनाने का दावा किया। इस परियोजना का उद्देश्य बलिया को सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि देश और दुनिया के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।1
- बागी बलिया के लाल विवेक यादव की शानदार एंट्री! 🇮🇳 दुबहर क्षेत्र के रामपुर टीढ़ी गांव निवासी विवेक कुमार यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जिले का मान बढ़ाया है। पहली बार वर्दी पहनकर गृह जनपद पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से लेकर भृगु मंदिर तक लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हर तरफ भारत माता की जय और विवेक के सम्मान में नारे गूंजते रहे। विवेक के पिता यूपी पुलिस में रहे हैं। पिता का जो सपना अधूरा रह गया था, उसे बेटे ने कंधों पर सितारे सजाकर पूरा कर दिखाया। 🇮🇳 युवाओं को विवेक का संदेश भी प्रेरणादायक है— “शिकायतें छोड़ो, खुद पर काम करो... मंजिल जरूर मिलेगी।” ❤️ बलिया के इस जांबाज बेटे को दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳 #VivekYadav #Lieutenant #IndianArmy #Ballia #बलिया #जयहिंद #IndianArmyPride1
- मोहल्ला बड्ढा में जलजमाव और खुली नालियों से बढ़ी परेशानी मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, धुआं मशीन व दवा छिड़काव की मांग सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मैदान परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण मैदान के लेवल से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही रुक जाता है। जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही धुआं मशीन चलाने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके। इसके अलावा मोहल्ले में नाली की कई पटिया खुली हुई हैं, जिससे राहगीरों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खुली नालियों और बढ़ते मच्छरों के कारण विशेष परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, खुली नालियों पर पटिया लगवाने तथा मैदान परिसर में लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग की है।1
- 🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe1
- सहयोग शिविर बना सहारा, ग्यासपुर में जमाबंदी की गड़बड़ी तुरंत ठीक सिसवन/ग्यासपुर। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्यासपुर शिविर में राजेन्द्र यादव ने जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कागजात देखते ही मौके पर ही जमाबंदी ठीक करा दी। पीड़ित ने कहा, अब महीनों नहीं, मिनटों में हो रहा है काम।1
- पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।1
- जगदीशपुर का गोल्डेन फ्रैक्चर क्लीनिक जगदीशपुर में क्यों है मशहूर आइए जानते हैं -1
- बलिया जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची सैकड़ो महिला अपने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय1