Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवकली धाम से लौट रहे कांवड़ियों की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर औरैया। सावन में जलाभिषेक कर देवकली धाम से लौट रहे दो कांवड़िए रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दिबियापुर निवासी एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर एवं कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल चिचौली भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
रवि वर्मा
देवकली धाम से लौट रहे कांवड़ियों की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर औरैया। सावन में जलाभिषेक कर देवकली धाम से लौट रहे दो कांवड़िए रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दिबियापुर निवासी एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर एवं कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल चिचौली भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया,सावन के पहले सोमवार पर देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजा मंदिर परिसर औरैया सावन के पहले सोमवार पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से देर शाम तक गूंजता रहा।2
- सूर्या होटल के सामने हाईवे पर लगा तगड़ा जाम, लोग हुए परेशान1
- सावन माह के पावन अवसर पर जालौन जनपद के शिवभक्त युवकों ने बिठूर से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल कावड़ यात्रा निकाली। कई दिनों की कठिन यात्रा के बाद कावड़ियों ने औरैया जनपद के देवकली मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और स्वागत-सत्कार किया गया, जिससे पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।1
- *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी* औरैया 2 अगस्त 2026। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा जनपद के सुप्रसिद्ध प्राचीन शिवालय देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानंद, उप जिलाधिकारी न्यायिक अजय आनंद, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशासी अधिकारी औरैया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सावन के प्रथम सोमवार की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, देवकली महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण औरैया। सावन माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद की सीमा पर कालिंदी तट स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक देवकली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत भारती ने देवकली महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गर्भगृह सहित पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के जलाभिषेक, पूजन-अर्चन तथा आने-जाने के लिए बनाए गए रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती एवं सतत निगरानी के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं तक सही एवं आवश्यक जानकारी पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, ताकि श्रद्धालु निर्धारित रूट का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक एवं दर्शन कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य है कि सावन के प्रथम सोमवार पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सावन के प्रथम सोमवार की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, देवकली महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण औरैया। सावन माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद की सीमा पर कालिंदी तट स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक देवकली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत भारती ने देवकली महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गर्भगृह सहित पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के जलाभिषेक, पूजन-अर्चन तथा आने-जाने के लिए बनाए गए रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती एवं सतत निगरानी के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं तक सही एवं आवश्यक जानकारी पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, ताकि श्रद्धालु निर्धारित रूट का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक एवं दर्शन कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य है कि सावन के प्रथम सोमवार पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।3
- बिठूर प्रस्थान कर रहे प्रथम डाक कांवड यात्रा के सभी भक्तों का समिति द्वारा हृदय से अभिनंदन किया गया* *बिठूर प्रस्थान कर रहे प्रथम डाक कांवड यात्रा के सभी भक्तों का समिति द्वारा हृदय से अभिनंदन किया गया* औरैया ब्यूरो औरैया l भोले बाबा के अनन्य भक्तों ने कावड़ लेकर संकट मोचन मंदिर, औरैया से आज दिनांक 2 अगस्त दिन रविवार को शाम 4 बजे बिठूर गंगा जी को प्रस्थान किया हैं, श्रद्धालु भक्तों का काफिला कल दिनांक 3 अगस्त सोमवार को बिठूर के पावन गंगाजल से देवकली मंदिर, औरैया स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले प्रभु भोलेनाथ का श्रद्धा भाव से सामूहिक जिलाभिषेक किया जाएगा समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आज दिनांक 2 अगस्त- 2026 दिन रविवार को शाम 4 बजे कावड़ लेकर बिठूर प्रस्थान कर रहे धार्मिक आस्था के प्रतीक भोले बाबा के सभी भक्तों का संकट मोचन मंदिर, औरैया पर अंग वस्त्र व पुष्प वर्षा द्वारा हृदय से अभिनंदन कर सभी श्रद्धालुओं की कुशलता पूर्वक वापसी व सुखद यात्रा हेतु बजरंगबली बाबा से मनोकामना की अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), राम आसरे गुप्ता, आचार्य कुलदीप दुबे, आदित्य, लक्ष्यकार दिव्यांशु लक्ष्यकर, शिवम बिश्नोई, मयंक चौरसिया, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, कुलदीप बाबा, राजेंद्र कुमार, आलोक वर्मा, सुधीर, अनिल कुमार व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।2
- औरैया के नगर पालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विज्ञान बस का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान बस में लगे विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोगों को नजदीक से देखा, समझा और विज्ञान के प्रति अपनी रुचि बढ़ाई। प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को विज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया। ऐसी ही ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए कानून की नजर 24 को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें।1
- देवकली धाम से लौट रहे कांवड़ियों की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर औरैया। सावन में जलाभिषेक कर देवकली धाम से लौट रहे दो कांवड़िए रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दिबियापुर निवासी एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर एवं कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल चिचौली भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।1