मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर टनकपुर में जनसेवा शिविर, जनसमस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर टनकपुर में जनसेवा शिविर, जनसमस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर टनकपुर में जनसेवार्थ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया जाएगा तथा विभिन्न गणमान्यजन मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा केक कटिंग कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान पर्यावरण मित्रों को स्वास्थ्य किट और आंगनबाड़ी बच्चों को खिलौने वितरित किए जाएंगे। नशामुक्त अभियान के तहत युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा सामग्री भी प्रदान की जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महिला स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रहे स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर टनकपुर में जनसेवा शिविर, जनसमस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर टनकपुर में जनसेवा शिविर, जनसमस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर टनकपुर में जनसेवार्थ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया जाएगा तथा विभिन्न गणमान्यजन मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा केक कटिंग कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान पर्यावरण मित्रों को स्वास्थ्य किट और आंगनबाड़ी बच्चों को खिलौने वितरित किए जाएंगे। नशामुक्त अभियान के तहत युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा सामग्री भी प्रदान की जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महिला स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रहे स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
- चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन1
- हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन टनकपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने और हिंदी के महत्व को समझाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।1
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के बनबसा में 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ यूपी का कुख्यात हिस्ट्री सीटर हुआ गिरफ्तार1
- जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। चम्पावत जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर को जनपद के विकास की भावी दिशा एवं जन आकांक्षाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रातः 11 :00बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित कर चम्पावत के सुनियोजित एवं समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चम्पावत जनपद की स्थापना 15 सितम्बर 1997 को जिस भावना और उद्देश्य के साथ की गई थी, उसे ध्यान में रखते हुए जनपद को विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी कि आने वाले वर्षों में चम्पावत के विकास की दिशा क्या हो और जनसामान्य की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप प्रशासन किस प्रकार और प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। इसके साथ ही जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गोष्ठी में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं विचारों को समाहित करते हुए एक दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जो जनपद के भावी एवं सुनियोजित विकास की कार्ययोजना तैयार करने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर चम्पावत को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशासन निरंतर कार्य करेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनपद की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- पिथौरागढ़: CEIR पोर्टल की मदद से बेरीनाग पुलिस ने ढूंढा गुम हुआ मोबाइल, शिकायतकर्ता के चेहरे पर लौटी मुस्कान बेरीनाग (पिथौरागढ़): उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस की तकनीकी सतर्कता से एक बार फिर एक नागरिक का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस मिल गया है। बेरीनाग कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। क्या है पूरा मामला? ग्राम सांगड़ (बेरीनाग) के निवासी सुनील कुमार धानिक का मोबाइल फोन कुछ समय पहले कहीं गुम हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी फोन न मिलने पर उन्होंने बेरीनाग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। CEIR पोर्टल से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरीनाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस की टेक्निकल टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने भारत सरकार के 'CEIR' (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर गुम हुए मोबाइल का विवरण दर्ज कर उस पर लगातार ट्रैकिंग और निगरानी बनाए रखी। तकनीक का सटीक इस्तेमाल रंग लाया और पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल को सकुशल बरामद कर लिया। फोन पाकर जताया पुलिस का आभार मोबाइल बरामदगी के बाद बेरीनाग पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर फोन उसके वास्तविक मालिक सुनील कुमार धानिक के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर शिकायतकर्ता ने खुशी जताते हुए बेरीनाग पुलिस टीम और प्रभारी निरीक्षक का धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस की आमजन से अपील पिथौरागढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का भी मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है, तो वे घबराएं नहीं। तत्काल अपने नजदीकी थाने में जाकर मोबाइल के IMEI नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कराएं, ताकि CEIR पोर्टल के माध्यम से फोन की शीघ्र ट्रैकिंग और बरामदगी की जा सके।1
- स्लग -खटीमा में चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार: नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंकी, नेपाल ले जाकर बेचने की थी तैयारी। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल-ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली खटीमा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा ने बताया कि हमारे द्वारा अपराध पर लगातार कार्रवाई करते हुए 10 से 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, पहेनिया-सैजना रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास चेकिंग के दौरान सुजिया की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।जांच में बाइक स्प्लेण्डर प्लस, रंग काला और बिना नंबर प्लेट की मिली। चेसिस नंबर की जांच करने पर बाइक का पंजीकरण नंबर UK-06-BB-2646 सामने आया, जो ग्राम बानूसी निवासी राजकपूर सिंह के नाम दर्ज थी।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी प्रियांशु राणा ने बाइक को 10 सितंबर की रात बानूसी में वाहन स्वामी के घर के आंगन से चोरी करना स्वीकार किया। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंकने और बाइक को बेचने के लिए नेपाल ले जाने की बात भी सामने आई है।पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।खटीमा पुलिस का कहना है कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। बाइट -नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा1
- एसओजी ने 2.51 लाख की स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस की एसओजी टीम ने 8.39 ग्राम स्मैक के साथ 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 2,51,700 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बेस तिराहे से होटल मैनेजमेंट की ओर जाने वाले पहले मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे एक युवक की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 8.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राहुल उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व. रामचन्द्र, निवासी बेस अस्पताल कैंपस सरकारी आवास, थाना व जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 95/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की भी जांच कर रही है। यहाँ एसओजी टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।1
- पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबरपिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर1