जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी रूपरेखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी गोष्ठी, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चम्पावत के सुनियोजित विकास की बनेगी कार्ययोजना: जिलाधिकारी। चम्पावत जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर को जनपद के विकास की भावी दिशा एवं जन आकांक्षाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रातः 11 :00बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित कर चम्पावत के सुनियोजित एवं समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चम्पावत जनपद की स्थापना 15 सितम्बर 1997 को जिस भावना और उद्देश्य के साथ की गई थी, उसे ध्यान में रखते हुए जनपद को विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी कि आने वाले वर्षों में चम्पावत के विकास की दिशा क्या हो और जनसामान्य की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप प्रशासन किस प्रकार और प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। इसके साथ ही जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गोष्ठी में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं विचारों को समाहित करते हुए एक दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जो जनपद के भावी एवं सुनियोजित विकास की कार्ययोजना तैयार करने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर चम्पावत को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशासन निरंतर कार्य करेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनपद की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- बापरू में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभका हुआ भव्य आयोजनः बापरू में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभका हुआ भव्य आयोजनः1
- कोट भ्रामरी मेला 2026 का पोस्टर विमोचन, 17 से 19 सितंबर तक गूंजेगी मां नंदाष्टमी की आस्था | सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रण कोट भ्रामरी मेला 2026 का पोस्टर विमोचन, 17 से 19 सितंबर तक गूंजेगी मां नंदाष्टमी की आस्था | सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रण1
- नैनीताल में तेज बारिश: सड़कें पानी से भरीं, नैनी झील के गेट खोले गए नैनीताल: शहर में सोमवार दोपहर को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 1 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक बहुत तेज बारिश हुई। इस मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले उफान पर आने के कारण प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया।बढ़ते पानी को देखते हुए सिंचाई विभाग ने झील के सभी गेट खोल दिए और 18 इंच पानी बाहर छोड़ा गया। डेढ़ घंटे में यहाँ 50 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन स्कूली बच्चों और आम जनता को आने-जाने में परेशानी हुई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।1
- नैनीताल में बरस रहा जबरदस्त पानी। सड़के बनी तलैया। नाले उफान पर। नैनीताल में बरस रहा जबरदस्त पानी। सड़के बनी तलैया। नाले उफान पर।3
- किच्छा ब्रेकिंग: नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बड़ा डैमेज कंट्रोल! CM धामी के हस्तक्षेप के बाद कैलाशी नरेंद्र टाकुली भी समर्थन में? सियासी समीकरण बदलने के संकेत! किच्छा ब्रेकिंग: नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बड़ा डैमेज कंट्रोल! CM धामी के हस्तक्षेप के बाद कैलाशी नरेंद्र टाकुली भी समर्थन में? सियासी समीकरण बदलने के संकेत!1
- अमरिया में सपा की पीडीए पंचायत और जनसंवाद, संविधान-लोकतंत्र और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा1
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम चम्पावत, 14 सितंबर 2026 (सूवि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने को कहा। यदि किसी अपरिहार्य परिस्थिति में शिकायत को फोर्स क्लोज करना आवश्यक हो तो उसका स्पष्ट एवं उचित कारण दर्ज करने के साथ शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए। शिकायतों के निस्तारण में तथ्यों और आवश्यक साक्ष्यों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। 20 शिकायतें अभी लंबित बैठक में बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 शिकायतें लंबित हैं। इनमें पुलिस विभाग, उत्तराखंड जल संस्थान और राजस्व विभाग की 3-3, प्राथमिक शिक्षा एवं कृषि विभाग की 2-2 शिकायतें शामिल हैं। इसके अलावा उरेडा, उत्तराखंड यातायात पुलिस, परिवहन, पर्यटन, नगर पालिका, माध्यमिक शिक्षा और सिंचाई विभाग की एक-एक शिकायत लंबित है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत बंद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समय पर समाधान होने से आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों या हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर पर भी नियमित रूप से जनसमस्याओं की समीक्षा करने को कहा गया। बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, परियोजना निदेशक अजय सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आरपी डोभाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कोट भ्रामरी मेला 2026 के लिए सभी श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण, 17 से 19 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन #BhavnaVerma #KotBhramariMela2026 #MaaNandashtami #KotBhramari #Bageshwar #Uttarakhand #Kumaon #Garhwal #MeraHakNews नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कोट भ्रामरी मेला 2026 के लिए सभी श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण, 17 से 19 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन #BhavnaVerma #KotBhramariMela2026 #MaaNandashtami #KotBhramari #Bageshwar #Uttarakhand #Kumaon #Garhwal #MeraHakNews1
- 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें1