Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंगल बड़हरा के टोला खुथवा में रोस्टर के तहत चली सफाई जाम नालियां हुईं साफ महराजगंज विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा जंगल बरहरा के टोला खुथवा में गुरुवार सुबह को रोस्टर के तहत सफाई कर्मियों की टीम ने सफाई अभियान चलाया।टीम ने गांव की जाम नालियों से मिट्टी निकालकर उन्हें साफ किया। बरसात के मौसम में नालियां जाम होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी थी। बीडीओ के आदेश पर रोस्टर लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि नियमित सफाई से जलजमाव की समस्या खत्म होगी और गांव में स्वच्छता बनी रहेगी
Kartikey pandey

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पनियरा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पनियरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामसेवक पुत्र चौथी निषाद (21 वर्ष) निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया, लाली टोला, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार, कांस्टेबल राजेश गौड़ और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।1
- महराजगंज में आस्था और परंपरा का दिखा अनूठा संगम, महिलाओं ने कुश की पूजा कर पुत्रों के दीर्घायु की मांगी कामना महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में आज धार्मिक आस्था और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही गांवों के बाहर और विभिन्न मार्गों पर महिलाओं के जत्थे हाथों में पूजा की सजी हुई थालियां लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों की ओर जाते दिखाई दिए। महिलाओं की पूजा थालियों में महुआ का पत्ता, तिन्नी का चावल, दही, गुड़, हल्दी, चंदन, रोली, अगरबत्ती, कपूर सहित कई प्रकार की पूजन सामग्रियां रखी हुई थीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर पहुंचकर कुश की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धार्मिक मान्यताओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं से जुड़े इस विशेष पूजन को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। पिपरा रसूलपुर के साथ ही आसपास के अन्य गांवों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस धार्मिक परंपरा में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और मंदिरों की ओर जाती महिलाओं के समूह ग्रामीण संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे। क्षेत्र में आज का यह दृश्य एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि आधुनिक दौर में भी गांवों की धार्मिक परंपराएं और लोक आस्थाएं पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत हैं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर अपने परिवार और विशेष रूप से पुत्रों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।1
- महराजगंज में नहर पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का खतरा | ग्रामीणों ने प्रशासन से की मरम्मत की मांग महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के सवरेजी गांव जाने वाले नहर पुल की टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- नौतनवा के निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने का आरोप, अस्पताल ने बताया मरीज की हालत गंभीर थी नौतनवा। खनुआ तिराहा के पास तहसील रोड स्थित अनन्या अस्पताल में मंगलवार रात इलाज के दौरान 36 वर्षीय विनोद की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रात करीब 10 से 11:30 बजे तक सड़क जाम कर दी। मृतक के पिता ओमप्रकाश का आरोप है कि सांस फूलने पर विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंजेक्शन लगाने के बाद उसके नाक और मुंह से खून आने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल के डॉ. अमित चौधरी ने लापरवाही के आरोप से अलग पक्ष रखते हुए कहा कि विनोद की हालत पहले से ही नाजुक थी। जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया गया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- ग्राम भरवलिया थाना कंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश ग्राम सभा भरवलिया काली माता मंदिर के जस्ट सामने पानी भर के कारण आने जाने वाले को तकलीफ होता है जो कि इसका कोई देखभाल नहीं कर पा रहा है बच्चे स्कूल भी जाते हैं तो पानी में हल्के जाते हैं जो कि इसका कोई निगरानी है नहीं कर रहा है ग्राम भरवलिया थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश4
- 30 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वैगनआर जब्त फरेंदा (महराजगंज)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरेंदा पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक वैगनआर कार से 30 पेटी बंटी-बबली अवैध शराब बरामद की। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेन्द्र पुत्र अदालत (24) निवासी भगवतनगर परसिया टोला वदालितपुर और बृजेश पुत्र शिवमूरत (26) निवासी भैया फरेंदा के रूप में हुई है। दोनों आरोपित शराब को कार में रखकर परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब और वैगनआर कार (UP56AJ2022) को कब्जे में लेने के बाद दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 247/2026 में धारा 60(1) व 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, सौरभ पटेल सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- निर्माण कार्य ध्वस्त करने का आरोप, पीड़ित ने दबंगों पर लगाया साजिश और उत्पीड़न का आरोप! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कैम्पियरगंज, गोरखपुर 🚨 निर्माण कार्य ध्वस्त करने का आरोप, पीड़ित ने दबंगों पर लगाया साजिश और उत्पीड़न का आरोप! कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर-10 चम्पा देवी नगर कुशहवा में भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित अमरेश विश्वकर्मा ने कुछ लोगों पर एकजुट होकर निर्माणाधीन कार्य को तोड़ने, निर्माण सामग्री को नुकसान पहुंचाने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कैम्पियरगंज थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ मामले में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। #BreakingNews #Campierganj #Gorakhpur #LandDispute #ConstructionDispute #PoliceInvestigation #UPNews #GorakhpurNews #CampierganjNews #PublicMaharajganjNews #Breaking #उत्तरप्रदेश #गोरखपुर #कैम्पियरगंज #ब्रेकिंगन्यूज़1
- ### ठूठीबारी में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत ### ठूठीबारी में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुद्धिराम सड़क के पास मौजूद थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची ठूठीबारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह के अनुसार, अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।1