Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम भरवलिया थाना कंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश ग्राम सभा भरवलिया काली माता मंदिर के जस्ट सामने पानी भर के कारण आने जाने वाले को तकलीफ होता है जो कि इसका कोई देखभाल नहीं कर पा रहा है बच्चे स्कूल भी जाते हैं तो पानी में हल्के जाते हैं जो कि इसका कोई निगरानी है नहीं कर रहा है ग्राम भरवलिया थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश
Ashok kumar
ग्राम भरवलिया थाना कंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश ग्राम सभा भरवलिया काली माता मंदिर के जस्ट सामने पानी भर के कारण आने जाने वाले को तकलीफ होता है जो कि इसका कोई देखभाल नहीं कर पा रहा है बच्चे स्कूल भी जाते हैं तो पानी में हल्के जाते हैं जो कि इसका कोई निगरानी है नहीं कर रहा है ग्राम भरवलिया थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सपा नेता ज़फर अमीन डक्कू को हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की प्रतिक्रिया1
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा,60 साल पूरी कर चुकी महिलाएं, परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा,इन दस्तावेजों की होगी जरूर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की वरिष्ठ महिला नागरिकों को बड़ी सौगात दी है।29 तारीख से शुरू हुई 'लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना' के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को बस यात्रा में पूरी तरह से छूट दी जा रही है।इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाएं उत्तर प्रदेश में कहीं भी, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी सामान्य श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।परिवहन विभाग की ओर से सभी बस कंडक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं और दैनिक आधार पर इसकी निगरानी की जा रही है।यात्रा के लिए महिलाओं को केवल अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक पहचान पत्र कंडक्टर को दिखाना अनिवार्य होगा। लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना के शुरू होने से प्रदेश भर की बुजुर्ग महिलाओं में उत्साह है।उत्तर प्रदेश की नागरिकता रखने वाली 60 साल या उससे ऊपर की महिलाओं को यात्रा के दौरान सिर्फ अपना कोई एक मान्य दस्तावेज—जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड—साथ रखना होगा।कंडक्टर को यह पहचान पत्र दिखाते ही उन्हें मुफ्त सफर की सुविधा मिल जाएगी।परिवहन विभाग के अनुसार,आने वाले समय में इस व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए एक विशेष 'डिजिटल कार्ड' भी जारी करने की तैयारी चल रही है।जैसे ही शासन की ओर से निर्देश प्राप्त होंगे, इसे लागू कर दिया जाएगा।अगर गोरखपुर क्षेत्र की बात करें, तो यहाँ भी योजना का लाभ उठाकर महिलाओं की यात्रा सुगम हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन आंकड़ों की निगरानी की जा रही है, जहाँ कल के आंकड़ों के अनुसार 505 महिला यात्रियों ने इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाया।प्रदेश के अन्य जिलों से भी ऐसे ही सकारात्मक आंकड़े सामने आ रहे हैं और अब तक योजना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। बाइट-लव कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर।1
- पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण, जवानों को अनुशासन का पाठ महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया। सीओ ने उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बेहद जरूरी है। सीओ ने जवानों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखना रहा।1
- गोरखपुर MR होम से भागे 3 युवक पकड़ाए, बताई भागने की वजह राजघाट स्थित राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह से मंगलवार देर रात भागे चार संवासियों में से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है। रवि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिला, जबकि बबलू और सोमारू आश्रय गृह के आसपास ही घूमते मिले। चौथे संवासी आजम उर्फ आलम की तलाश जारी है। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में कहा, हम स्वस्थ हैं, अब आश्रय गृह में नहीं रहना चाहते। अधिकारियों से कई बार कहा, लेकिन वापस नहीं भेजा गया, इसलिए भागना पड़ा। मंगलवार दी देर रात भागने से पहले युवकों ने एमआर होम में 16 सीसीटीवी और 8 फीट ऊंची दीवार के बावजूद चारों ने मेन गेट के कैमरे का तार काट दिया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड यादव के सोने का फायदा उठाकर मेन गेट से फरार हो गए। एमआर होम में 48 संवासी रहते हैं, सुरक्षा में 3 गार्ड 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनात हैं। भागने वालों में रवि (22), आजम (19), बबलू (23) को 4 मई 2014 को लखनऊ बाल सुधार गृह से भेजा गया था, जबकि सोमारू (19) जून 2025 में आया था। बाहर दुकान चलाने वाले दुकानदार के मुताबिक रवि तेज-तर्रार है, उसी ने भागने की योजना बनाई होगी।1
- महराजगंज में आस्था और परंपरा का दिखा अनूठा संगम, महिलाओं ने कुश की पूजा कर पुत्रों के दीर्घायु की मांगी कामना महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में आज धार्मिक आस्था और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही गांवों के बाहर और विभिन्न मार्गों पर महिलाओं के जत्थे हाथों में पूजा की सजी हुई थालियां लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों की ओर जाते दिखाई दिए। महिलाओं की पूजा थालियों में महुआ का पत्ता, तिन्नी का चावल, दही, गुड़, हल्दी, चंदन, रोली, अगरबत्ती, कपूर सहित कई प्रकार की पूजन सामग्रियां रखी हुई थीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर पहुंचकर कुश की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धार्मिक मान्यताओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं से जुड़े इस विशेष पूजन को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। पिपरा रसूलपुर के साथ ही आसपास के अन्य गांवों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस धार्मिक परंपरा में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और मंदिरों की ओर जाती महिलाओं के समूह ग्रामीण संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे। क्षेत्र में आज का यह दृश्य एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि आधुनिक दौर में भी गांवों की धार्मिक परंपराएं और लोक आस्थाएं पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत हैं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर अपने परिवार और विशेष रूप से पुत्रों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।1
- महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News1
- संतकबीरनगर- देश सेवा कर लौटे कैप्टन प्रेम कुमार यादव, ग्राम अनई में हुआ भव्य स्वागत। भारतीय सेना में वर्षों तक देश की सेवा कर सेवानिवृत्त होकर घर लौटे कैप्टन प्रेम कुमार यादव का ग्राम अनई में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लादकर कैप्टन का अभिनंदन किया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्गों ने उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कैप्टन प्रेम कुमार यादव ने कहा कि सेना का अनुशासन और देशभक्ति ही जीवन की असली पूंजी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सेना में भर्ती होकर देश सेवा का आह्वान किया। ग्रामीणों ने कहा कि कैप्टन ने गांव का नाम रोशन किया है, उन पर पूरे गांव को गर्व है।1
- ज़फर अमीन डक्कू के हिरासत के बाद कि पहली प्रतिक्रिया1
- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पनियरा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पनियरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामसेवक पुत्र चौथी निषाद (21 वर्ष) निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया, लाली टोला, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार, कांस्टेबल राजेश गौड़ और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।1