Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपा नेता ज़फर अमीन डक्कू को हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की प्रतिक्रिया
EN Daily National
सपा नेता ज़फर अमीन डक्कू को हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की प्रतिक्रिया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- गोरखपुर* किशोर को बंधक बनाकर नदी में फेंकने की धमकी देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,ई-रिक्शा बरामद गोरखपुर।जनपद के थाना सिकरीगंज पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को जबरन अगवा कर बंधक बनाने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है।पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन बालिग और एक नाबालिग (बाल अपचारी) सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार व हिरासत में लिया है।घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम हरदतपुर निवासी श्रीमती गायत्री देवी ने थाना सिकरीगंज में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया कि पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते 31 अगस्त 2026 को उनके 15 वर्षीय बेटे किशन को मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने जबरन एक ई-रिक्शा में बैठा लिया।आरोपी उसे झौआ नदी के किनारे ले गए, जहां उसे रस्सी से बांधकर नदी में फेंकने की धमकी दी गई।हालांकि, पीड़ित किशोर किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ और पुलिस अधीक्षक (SP) दक्षिणी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने इस मामले पर कड़ा एक्शन लिया। 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।पुलिस ने तीन मुख्य अभियुक्तों समसुद्दीन (30 वर्ष), आस मोहम्मद (20 वर्ष),और जाबिर अली (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।वहीं,घटना में शामिल एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक (SI) बैजनाथ बिन्द, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल दिनेश कुमार, संदीप प्रजापति, आकाश और रामकेश प्रजापति की मुख्य भूमिका रही। बाइट-दीपांशी राठौर सीओ खजनी1
- सिद्धार्थनगर में दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत:महिला-बच्चे समेत 3 गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थनगर में नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बाइकों पर सवार महिला और 12 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल एक मोटरसाइकिल नेपाली और दूसरी भारतीय थी। नेपाली बाइक पर चालक के अलावा एक व्यक्ति सवार था। वहीं, भारतीय बाइक पर चालक के साथ करीब 12 वर्षीय बच्चा और एक महिला सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेपाली बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नेपाली बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति और भारतीय बाइक पर सवार महिला व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर खून के निशान के साथ मृतकों और घायलों के जूते व अन्य सामान भी पड़े मिले। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- गोरखपुर में मिला अज्ञात युवक का श*व,इलाके में स*नस*नी पुलिस ने कब्जे में ली बॉ*डी, पहचान में जुटी.. गोरखपुर में मिला अज्ञात युवक का श*व,इलाके में स*नस*नी पुलिस ने कब्जे में ली बॉ*डी, पहचान में जुटी..1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को नारियल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- ग्राम भरवलिया थाना कंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश ग्राम सभा भरवलिया काली माता मंदिर के जस्ट सामने पानी भर के कारण आने जाने वाले को तकलीफ होता है जो कि इसका कोई देखभाल नहीं कर पा रहा है बच्चे स्कूल भी जाते हैं तो पानी में हल्के जाते हैं जो कि इसका कोई निगरानी है नहीं कर रहा है ग्राम भरवलिया थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश4
- ज़फर अमीन डक्कू के हिरासत के बाद कि पहली प्रतिक्रिया1
- गोरखपुर में जमीन विवाद में सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू हिरासत में, महानगर अध्यक्ष फरार गोरखपुर में जमीन विवाद के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जफर अमीन उर्फ डक्कू को राजघाट पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला का है, जहां जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने जफर अमीन डक्कू, सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, जफर अमीन डक्कू का पक्ष है कि विवादित जमीन उनके नाम है और उनके पास उसके दस्तावेज मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जमीन के वास्तविक स्वामित्व का निर्धारण राजस्व अभिलेखों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद किया जाएगा। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जमीन के वास्तविक स्वामित्व और स्थिति का पता राजस्व अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद चलेगा। पुलिस को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।1
- आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक बढ़ोतरी रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के मीटिंग हॉल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के लोगो का अनावरण किया और कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक वितरित किए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ प्रदेश के करीब 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। पहले 13 हजार रुपये तक मानदेय पाने वाले कर्मचारियों को अब 20 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपये तक तथा एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलना चाहिए। पहले कागजों में अधिक वेतन दर्शाकर कर्मचारियों को कम भुगतान किए जाने की शिकायतें आती थीं। अब ऐसी व्यवस्था को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हरेराम शर्मा, सभासद रामेश्वर गोविंद राव, सभासद दिलीप बैश, सभासद मैनुद्दीन, सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।1
- दिल्ली: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने एक नाबालिग लड़की के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला, जिसके साथ कथित तौर पर 4 अगस्त को एक स्लीपर बस में गैंगरेप हुआ था। दिल्ली: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने एक नाबालिग लड़की के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला, जिसके साथ कथित तौर पर 4 अगस्त को एक स्लीपर बस में गैंगरेप हुआ था।1