आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक बढ़ोतरी रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के मीटिंग हॉल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के लोगो का अनावरण किया और कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक वितरित किए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ प्रदेश के करीब 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। पहले 13 हजार रुपये तक मानदेय पाने वाले कर्मचारियों को अब 20 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपये तक तथा एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलना चाहिए। पहले कागजों में अधिक वेतन दर्शाकर कर्मचारियों को कम भुगतान किए जाने की शिकायतें आती थीं। अब ऐसी व्यवस्था को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हरेराम शर्मा, सभासद रामेश्वर गोविंद राव, सभासद दिलीप बैश, सभासद मैनुद्दीन, सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।
आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक बढ़ोतरी रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के मीटिंग हॉल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के लोगो का अनावरण किया और कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक वितरित किए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ प्रदेश के करीब 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। पहले 13 हजार रुपये तक मानदेय पाने वाले कर्मचारियों को अब 20 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपये तक तथा एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलना चाहिए। पहले कागजों में अधिक वेतन दर्शाकर कर्मचारियों को कम भुगतान किए जाने की शिकायतें आती थीं। अब ऐसी व्यवस्था को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हरेराम शर्मा, सभासद रामेश्वर गोविंद राव, सभासद दिलीप बैश, सभासद मैनुद्दीन, सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।
- आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक बढ़ोतरी रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के मीटिंग हॉल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के लोगो का अनावरण किया और कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक वितरित किए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ प्रदेश के करीब 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। पहले 13 हजार रुपये तक मानदेय पाने वाले कर्मचारियों को अब 20 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपये तक तथा एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलना चाहिए। पहले कागजों में अधिक वेतन दर्शाकर कर्मचारियों को कम भुगतान किए जाने की शिकायतें आती थीं। अब ऐसी व्यवस्था को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हरेराम शर्मा, सभासद रामेश्वर गोविंद राव, सभासद दिलीप बैश, सभासद मैनुद्दीन, सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।1
- राजन जायसवाल के स्वागत में निकली भव्य रैली, कार्यकर्ताओं दिखा जोश पडरौना में राजन जायसवाल का भव्य स्वागत, सुभाष चौक से तिलक चौक तक निकली रैली, गूंजे जयकारे, नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण1
- पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण, जवानों को अनुशासन का पाठ महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया। सीओ ने उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बेहद जरूरी है। सीओ ने जवानों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखना रहा।1
- महराजगंज में आस्था और परंपरा का दिखा अनूठा संगम, महिलाओं ने कुश की पूजा कर पुत्रों के दीर्घायु की मांगी कामना महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में आज धार्मिक आस्था और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही गांवों के बाहर और विभिन्न मार्गों पर महिलाओं के जत्थे हाथों में पूजा की सजी हुई थालियां लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों की ओर जाते दिखाई दिए। महिलाओं की पूजा थालियों में महुआ का पत्ता, तिन्नी का चावल, दही, गुड़, हल्दी, चंदन, रोली, अगरबत्ती, कपूर सहित कई प्रकार की पूजन सामग्रियां रखी हुई थीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर पहुंचकर कुश की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धार्मिक मान्यताओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं से जुड़े इस विशेष पूजन को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। पिपरा रसूलपुर के साथ ही आसपास के अन्य गांवों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस धार्मिक परंपरा में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और मंदिरों की ओर जाती महिलाओं के समूह ग्रामीण संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे। क्षेत्र में आज का यह दृश्य एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि आधुनिक दौर में भी गांवों की धार्मिक परंपराएं और लोक आस्थाएं पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत हैं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर अपने परिवार और विशेष रूप से पुत्रों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।1
- शराब पिलाकर पट्टे की जमीन का बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित ने मांगी कार्रवाई खड्डा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पढ़रहवा गांव में पट्टे की करीब चार कट्ठा जमीन कथित रूप से बहला-फुसलाकर दूसरे व्यक्ति के नाम लिखवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छोटेलाल भारती पुत्र स्व. कांता ने गांव के ही असफाक अंसारी उर्फ लड्डन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छोटेलाल भारती के मुताबिक वह महाराजगंज में मजदूरी करता था। आरोप है कि जमीन लिखवाने से करीब एक सप्ताह पहले असफाक उर्फ लड्डन उसे महाराजगंज से यह कहकर बुलाकर लाया कि उसका भाई लालाजी उसकी जमीन बेच रहा है और उसे रुपये नहीं देगा। पीड़ित का आरोप है कि महाराजगंज से बुलाने के बाद उसे काफी अधिक शराब पिलाई गई और इसके बाद दुदही क्षेत्र की ओर रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां करीब पांच दिनों तक रखा गया। छोटेलाल का कहना है कि इस दौरान उसे घर जाने नहीं दिया गया। पीड़ित के अनुसार, जिस दिन जमीन लिखवाने के लिए तहसील ले जाया जाना था, उस दिन भी उसे शराब पिलाई गई। उसका आरोप है कि तहसील ले जाने से पहले असफाक उर्फ लड्डन उसे अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से नहर की तरफ घुमाने ले गया। कुछ घंटे बाद उसे खड्डा तहसील लाया गया, जहां उसकी पट्टे की करीब चार कट्ठा जमीन खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहा निवासी मोहनलाल चौधरी के नाम लिखवा दी गई। छोटेलाल ने बताया कि इसी दौरान उसके नाम से सिम कार्ड जारी कराया गया, पैन कार्ड बनवाया गया और खड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बैंक खाता खुलवाया गया। आरोप के मुताबिक 29 जुलाई को उसके खाते में 50 हजार रुपये जमा किए गए। 30 जुलाई को 49 हजार रुपये निकालने के बाद उसी दिन दोबारा 50 हजार रुपये जमा किए गए। 31 जुलाई को खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए, जिसे लड्डन द्वारा ले लिया गया।1
- गंडक उफान पर, नहरें सूखी; धान की सिंचाई को तरसे किसान, पानी छोड़ने पर विभाग ने जताया खतरा1
- वर्षों से खराब पड़ा इंडियामार्का हैंडपंप, झाड़ियों में घिरा फर्श सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा गिदहा-धनहा में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया इंडियामार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। देखरेख के अभाव में हैंडपंप के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। इसके नीचे बना फर्श भी मिट्टी में दब गया है। गंदगी और झाड़ियों के कारण हैंडपंप तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर काफी समय पहले हैंडपंप लगाया गया था। कुछ समय तक इससे आसपास के लोगों को पेयजल मिलता रहा, लेकिन खराब होने के बाद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। धीरे-धीरे हैंडपंप के आसपास झाड़ियां बढ़ती गईं और फर्श भी मिट्टी में दब गया। वर्तमान में यह स्थान साफ-सफाई के अभाव में बदहाल नजर आ रहा है। मरम्मत नहीं होने से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैंडपंपों की समय-समय पर जांच और मरम्मत होनी चाहिए। लंबे समय से खराब हैंडपंप के कारण लोगों को पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में पेयजल की जरूरत बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरकारी धन से लगाए गए पेयजल संसाधनों के रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है। यदि हैंडपंप लंबे समय से खराब है तो संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत की ओर से अब तक इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई। लोगों ने हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था की जांच कराने की भी मांग की है। हालांकि, इस मामले में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच और सफाई की मांग ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर हैंडपंप की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। साथ ही आसपास उगी झाड़ियों और गंदगी की सफाई कराने की बात कही है। लोगों का कहना है कि तकनीकी खराबी दूर कर हैंडपंप को जल्द चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को दोबारा सार्वजनिक पेयजल की सुविधा मिल सके।1
- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पनियरा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पनियरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामसेवक पुत्र चौथी निषाद (21 वर्ष) निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया, लाली टोला, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार, कांस्टेबल राजेश गौड़ और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।1