Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजन जायसवाल के स्वागत में निकली भव्य रैली, कार्यकर्ताओं दिखा जोश पडरौना में राजन जायसवाल का भव्य स्वागत, सुभाष चौक से तिलक चौक तक निकली रैली, गूंजे जयकारे, नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विकास गुप्ता पत्रकार
राजन जायसवाल के स्वागत में निकली भव्य रैली, कार्यकर्ताओं दिखा जोश पडरौना में राजन जायसवाल का भव्य स्वागत, सुभाष चौक से तिलक चौक तक निकली रैली, गूंजे जयकारे, नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजन जायसवाल के स्वागत में निकली भव्य रैली, कार्यकर्ताओं दिखा जोश पडरौना में राजन जायसवाल का भव्य स्वागत, सुभाष चौक से तिलक चौक तक निकली रैली, गूंजे जयकारे, नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण1
- शराब पिलाकर पट्टे की जमीन का बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित ने मांगी कार्रवाई खड्डा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पढ़रहवा गांव में पट्टे की करीब चार कट्ठा जमीन कथित रूप से बहला-फुसलाकर दूसरे व्यक्ति के नाम लिखवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छोटेलाल भारती पुत्र स्व. कांता ने गांव के ही असफाक अंसारी उर्फ लड्डन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छोटेलाल भारती के मुताबिक वह महाराजगंज में मजदूरी करता था। आरोप है कि जमीन लिखवाने से करीब एक सप्ताह पहले असफाक उर्फ लड्डन उसे महाराजगंज से यह कहकर बुलाकर लाया कि उसका भाई लालाजी उसकी जमीन बेच रहा है और उसे रुपये नहीं देगा। पीड़ित का आरोप है कि महाराजगंज से बुलाने के बाद उसे काफी अधिक शराब पिलाई गई और इसके बाद दुदही क्षेत्र की ओर रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां करीब पांच दिनों तक रखा गया। छोटेलाल का कहना है कि इस दौरान उसे घर जाने नहीं दिया गया। पीड़ित के अनुसार, जिस दिन जमीन लिखवाने के लिए तहसील ले जाया जाना था, उस दिन भी उसे शराब पिलाई गई। उसका आरोप है कि तहसील ले जाने से पहले असफाक उर्फ लड्डन उसे अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से नहर की तरफ घुमाने ले गया। कुछ घंटे बाद उसे खड्डा तहसील लाया गया, जहां उसकी पट्टे की करीब चार कट्ठा जमीन खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहा निवासी मोहनलाल चौधरी के नाम लिखवा दी गई। छोटेलाल ने बताया कि इसी दौरान उसके नाम से सिम कार्ड जारी कराया गया, पैन कार्ड बनवाया गया और खड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बैंक खाता खुलवाया गया। आरोप के मुताबिक 29 जुलाई को उसके खाते में 50 हजार रुपये जमा किए गए। 30 जुलाई को 49 हजार रुपये निकालने के बाद उसी दिन दोबारा 50 हजार रुपये जमा किए गए। 31 जुलाई को खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए, जिसे लड्डन द्वारा ले लिया गया।1
- मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव कुशीनगर। दुदही ब्लॉक के अंतर्गत थाना विशुनपुरा ग्राम सभा घुरपट्टी के बांसगांव घरपट्टी निवासी सुखल मुसहर की बुधवार को बांसी नदी के बेरिया घाट पर मछली मारते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह हमेशा की तरह मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। उसके साथ उसके कुछ पड़ोसी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान अचानक सुखल नदी में डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों को आशंका हुई कि वह गहरे पानी में फंस गया है, जिसके चलते वे नदी के अंदर जाने से डर गए। उन्होंने बाहर आकर ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों के पहुंचने तक सुखल नदी में डूब चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से नाव के सहारे काफी प्रयास के बाद सुखल के शव को नदी से बाहर निकाला गया। प्रशासन ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सुखल की मौत के वास्तविक कारण और परिस्थितियों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।1
- कुशीनगर में बीडीओ व ब्लाक प्रमुख दुदही सहित दो अन्य कर्मचारियों पर जालसाजी का आरोप बीडीओ व ब्लाक प्रमुख दुदही सहित दो अन्य कर्मचारियों पर जालसाजी करने का आरोप - जालसाजी कर लगभग 50 लाख से अधिक का सरकारी धन का भुगतान करने का लगा आरोप - निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने सीडीओ से आरोप लगाते हुए किया शिकायत - शपथ पत्रयुक्त शिकायती पत्र में एक दर्ज परियोजनाओ में जालसाजी व फ्राड कर भुगतान करने का है आरोप - ई ग्राम स्वरोजगार पोर्टल व वर्क आईडी में जालसाजी करने का शिकायतकर्ता ने लगाया है आरोप - शपत्र पत्र में बीडीओ,ब्लाक प्रमुख,जेई व प्रधान लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की किया माँग - दुदही मध्य से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य है शिकायतकर्ता कुमरेश कुमार - जिले के दुदही ब्लाक का है मामला ।1
- समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव काजल यादव का कुशीनगर में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना/कुशीनगर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के उपरान्त श्रीमती काजल यादव जी का जनपद कुशीनगर में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर कार्यक्रम स्थल तक फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अपने स्वागत के बाद श्रीमती काजल यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, महिला सभा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- AI वीडियो पर सियासी संग्राम, सपा के वार पर बीजेपी का पलटवार हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। अब समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच AI जनरेटेड वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी ने AI से तैयार एक वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर निशाना साधा। वीडियो को लेकर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सपा लगातार झूठ और दुष्प्रचार के जरिए भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का कहना है कि AI तकनीक के जरिए जनता को गुमराह करने और राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसी सियासी घमासान के बीच योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिंदू समाज समाजवादी पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने सपा की राजनीति और उसके प्रचार अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। फिलहाल AI वीडियो को लेकर बीजेपी और सपा आमने-सामने हैं और चुनाव से पहले यह विवाद यूपी की सियासत में एक नया मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। देखिए, राजेश्वर सिंह ने इस पूरे मामले पर और क्या कुछ कहा...1
- आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक बढ़ोतरी रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के मीटिंग हॉल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के लोगो का अनावरण किया और कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक वितरित किए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ प्रदेश के करीब 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। पहले 13 हजार रुपये तक मानदेय पाने वाले कर्मचारियों को अब 20 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपये तक तथा एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलना चाहिए। पहले कागजों में अधिक वेतन दर्शाकर कर्मचारियों को कम भुगतान किए जाने की शिकायतें आती थीं। अब ऐसी व्यवस्था को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हरेराम शर्मा, सभासद रामेश्वर गोविंद राव, सभासद दिलीप बैश, सभासद मैनुद्दीन, सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।1
- झनटोली गांव में बदहाल हैंडपंप, टूटे चबूतरे और सीढ़ियों से ग्रामीण परेशान कुशीनगर। झनटोली गांव में सार्वजनिक हैंडपंप के आसपास की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप का चबूतरा जगह-जगह से टूट गया है, जबकि पानी भरने के लिए बनी सीढ़ियां भी जर्जर हालत में हैं। हैंडपंप के चारों ओर घास-फूस और झाड़ियां उग आने से समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों को पानी भरने के लिए टूटे चबूतरे और खराब सीढ़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए फिसलने या चोट लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक हैंडपंप रोजमर्रा की जरूरत का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन लंबे समय से इसकी साफ-सफाई और मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया है। इससे लोगों को पानी भरने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से हैंडपंप के टूटे चबूतरे की मरम्मत, सीढ़ियों के सुधार और आसपास साफ-सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मरम्मत और सफाई होने से ग्रामीणों को सुरक्षित एवं आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा।1