दुबरी टाइगर रिजर्व में रात्रि प्रवास के बाद सांसद राजेश मिश्रा ने सुनीं जनसमस्याएं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जांची गुणवत्ता टाइगर स्टेट के गौरव दुबरी को राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सांसद ने जताया संकल्प. विंध्य बलराम न्यूज. कुसमी/सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद राजेश मिश्रा ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान धौहनी विधानसभा अंतर्गत कुसमी ब्लॉक के दुबरी क्षेत्र में रात्रि प्रवास किया। सुबह उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए। जनता दरबार के उपरांत सांसद ने दुबरी कला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने दूरस्थ अंचल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) द्वारा समर्पण भाव से दी जा रही सेवाओं की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सांसद ने संजय टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी किया और प्रकृति प्रेमियों से यहाँ आने की अपील की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट के रूप में देशभर में विख्यात है और दुबरी टाइगर रिजर्व ऐतिहासिक व प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहाँ लगभग 70 बाघ मौजूद हैं और कई बार एक साथ 8–9 बाघों का समूह भी देखने को मिलता है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि दुबरी टाइगर रिजर्व के पर्यटन विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
दुबरी टाइगर रिजर्व में रात्रि प्रवास के बाद सांसद राजेश मिश्रा ने सुनीं जनसमस्याएं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जांची गुणवत्ता टाइगर स्टेट के गौरव दुबरी को राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सांसद ने जताया संकल्प. विंध्य बलराम न्यूज. कुसमी/सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद राजेश मिश्रा ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान धौहनी विधानसभा अंतर्गत कुसमी ब्लॉक के दुबरी क्षेत्र में रात्रि प्रवास किया। सुबह उन्होंने स्थानीय नागरिकों
के साथ जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए। जनता दरबार के उपरांत सांसद ने दुबरी कला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने दूरस्थ अंचल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) द्वारा समर्पण
भाव से दी जा रही सेवाओं की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सांसद ने संजय टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी किया और प्रकृति प्रेमियों से यहाँ आने की अपील की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट
के रूप में देशभर में विख्यात है और दुबरी टाइगर रिजर्व ऐतिहासिक व प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहाँ लगभग 70 बाघ मौजूद हैं और कई बार एक साथ 8–9 बाघों का समूह भी देखने को मिलता है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि दुबरी टाइगर रिजर्व के पर्यटन विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
- दुबरी टाइगर रिजर्व में रात्रि प्रवास के बाद सांसद राजेश मिश्रा ने सुनीं जनसमस्याएं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जांची गुणवत्ता टाइगर स्टेट के गौरव दुबरी को राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सांसद ने जताया संकल्प. विंध्य बलराम न्यूज. कुसमी/सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद राजेश मिश्रा ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान धौहनी विधानसभा अंतर्गत कुसमी ब्लॉक के दुबरी क्षेत्र में रात्रि प्रवास किया। सुबह उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए। जनता दरबार के उपरांत सांसद ने दुबरी कला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने दूरस्थ अंचल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) द्वारा समर्पण भाव से दी जा रही सेवाओं की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सांसद ने संजय टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी किया और प्रकृति प्रेमियों से यहाँ आने की अपील की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट के रूप में देशभर में विख्यात है और दुबरी टाइगर रिजर्व ऐतिहासिक व प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहाँ लगभग 70 बाघ मौजूद हैं और कई बार एक साथ 8–9 बाघों का समूह भी देखने को मिलता है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि दुबरी टाइगर रिजर्व के पर्यटन विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।4
- सिंगरौली के देवसर में निर्माण मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष पाठक के नशे की हालत में भटकने की खबरें सामने आई हैं। उनके इस अनुचित आचरण से संगठन की गरिमा और सामाजिक छवि पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पदाधिकारी का ऐसा व्यवहार मजदूर हितों को नुकसान पहुंचा सकता है।1
- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थानीय लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिसे 'ज़हर' बताया जा रहा है। कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। अब मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।1
- Post by Bablu,Namdev1
- रीवा के गुढ़ स्थित कुल्लू गाँव में सीआरपीएफ के एएसआई कमलेश पाठक को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। भोपाल में लंबी बीमारी के बाद उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई; जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनिकवार गांव में एक शादी समारोह के दौरान महिलाओं से अभद्रता और दबंगई के आरोप के बाद दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- शहडोल के सामतपुर गेहूं उपार्जन केंद्र पर कलेक्टर ने अचानक निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बारिश से बचाव, पर्याप्त परिवहन और किसानों के लिए सुविधाओं को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से 23 मई तक स्लॉट बुक कराने की अपील भी की।1
- सिंगरौली के देवसर तहसील के खैराबड़ा गाँव में बरसों से चला आ रहा रास्ता विवाद आखिरकार सुलझ गया। तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुँचकर आपसी समझाइश और सीमांकन से दोनों पक्षों में सहमति बनवाई। इस पहल के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन की जमकर सराहना की है।1