Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 10वीं के मैथ्स प्रश्न पत्र पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर मोबाइल में YouTube वीडियो खुल रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद CBSE परीक्षा प्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं।
Ram Mishra
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 10वीं के मैथ्स प्रश्न पत्र पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर मोबाइल में YouTube वीडियो खुल रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद CBSE परीक्षा प्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान में हुई गलती के मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक विदेशी महिला के 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए। थानाप्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि स्लोवाकिया रिपब्लिक की वैज्ञानिक निकोला नोस्कोवा आईआईटी दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भारत आई थीं। फ्लाइट कैंसिल होने पर वह दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए टैक्सी से आ रही थीं। टैक्सी का किराया 3 हजार रुपये था, लेकिन ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त 27 हजार रुपये 24 घंटे में वापस दिलवा दिए। महिला ने पुलिस का आभार जताया।1
- (कोटपूतली-बहरोड़) बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। इसी कड़ी में आज स्थानीय युवाओं नवीन सैनी द्वारा लगातार जारी दंडवत यात्रा के पांचवें चरण का विधिवत शुभारंभ किया गया। भक्ति और अनुशासन का संगम यह यात्रा स्टेट हाईवे से होते हुए रुंध हनुमान मंदिर तक पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के प्रमुख मंदिर महंतों ने यात्रा स्थल पर पहुँचकर दोनों श्रद्धालुओं के संकल्प की सराहना की और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। युवाओं ने संभाली सुरक्षा की कमान हाईवे पर यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवाओं की टोली ने यातायात प्रबंधन में सहयोग कर संकल्प यात्रा को सुगम बनाया और पुण्य के भागी बने। कठिन तपस्या से प्रशासन को जगाने का प्रयास अपनी अटूट आस्था और गौ-सेवा के संकल्प के साथ युवा साथियों ने मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पांचवीं दंडवत यात्रा शुरू की। भीषण गर्मी और शारीरिक कष्ट की परवाह किए बिना, युवा जमीन पर लेटकर (दंडवत) इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार का ध्यान दो प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित करना है: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना। बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में एक व्यवस्थित सरकारी गौशाला का निर्माण करना। युवा शक्ति का दिखा जोश आज की यात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान "गौमाता की जय" और "गौशाला निर्माण हमारा अधिकार" जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मुहिम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जब तक नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका यह शांतिपूर्ण संघर्ष और तपस्या जारी रहेगी। जनता का मिल रहा भारी समर्थन इस मुहिम को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने इस मुहिम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। "यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश को छत दिलाने और हमारी संस्कृति के संरक्षण की एक पुकार है।4
- दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास ओल्ड राव के सामने स्थित सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिनमें से 7 की मौत हुई मौत परिजनों ने लगाए बड़े आरोप सुनिए....1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- सिमरू की ढाणी खोर्रा2
- खौफ में बसवा: एक के बाद एक वारदातों से दहला इलाका, अब ढाणी में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव। पुलिस की विफलता या अपराधियों के बुलंद हौसले? बसवा में फिर मिली लाश, आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाए कार्यशैली पर सवाल। दौसा में बेलगाम अपराधी: महिला की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास, कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली। बसवा (दौसा)। बसवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला ग्राम सबडावली की वीरपाला ढाणी का है, जहां बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने महिला की पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को बुरी तरह जला दिया है, वहीं शरीर पर चोट के निशान संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। *घटना का विवरण* बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने वीरपाला ढाणी के पास एक अधजला शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बसवा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के हाथ-पैरों पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले महिला के साथ बर्बरता की गई होगी। पुलिस प्रशासन पर उठते सवाल क्षेत्र में आए दिन हो रही लूट, चोरी और अब हत्या जैसी संगीन वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। आरोपियों की धरपकड़ न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। *राजनीतिक गर्माहट* गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। हाल ही में दौसा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बांदीकुई पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। अधिकारी का कथन: > "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही टीमें गठित की जाएगी । जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।" > — पुलिस प्रशासन, बसवा1
- Post by Ram Mishra1
- कोटपुतली के पास पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराया खाली कोटपुतल में स्थित एक पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार दोपहर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज करीब 12:35 बजे पोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सभी ग्राहकों और स्टाफ को बाहर निकलवा दिया और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी और थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करवा दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लोगों को कार्यालय से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।1
- राजस्थान विधानसभा में पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि दी1