Shuru
Apke Nagar Ki App…
विदेशी महिला की मदद को आगे आई जयपुर पुलिस, 24 घंटे में वापस दिलाए 27 हजार। जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान में हुई गलती के मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक विदेशी महिला के 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए। थानाप्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि स्लोवाकिया रिपब्लिक की वैज्ञानिक निकोला नोस्कोवा आईआईटी दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भारत आई थीं। फ्लाइट कैंसिल होने पर वह दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए टैक्सी से आ रही थीं। टैक्सी का किराया 3 हजार रुपये था, लेकिन ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त 27 हजार रुपये 24 घंटे में वापस दिलवा दिए। महिला ने पुलिस का आभार जताया।
एस एस मिडिया अलवर
विदेशी महिला की मदद को आगे आई जयपुर पुलिस, 24 घंटे में वापस दिलाए 27 हजार। जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान में हुई गलती के मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक विदेशी महिला के 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए। थानाप्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि स्लोवाकिया रिपब्लिक की वैज्ञानिक निकोला नोस्कोवा आईआईटी दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भारत आई थीं। फ्लाइट कैंसिल होने पर वह दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए टैक्सी से आ रही थीं। टैक्सी का किराया 3 हजार रुपये था, लेकिन ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त 27 हजार रुपये 24 घंटे में वापस दिलवा दिए। महिला ने पुलिस का आभार जताया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बिहार के बेगूसराय में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के काफिले के सामने कुछ लोगों ने UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया, जिसमें लोगों ने UGC से संबंधित फैसलों के खिलाफ आवाज़ उठाई और सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं। समर्थकों का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध जनता का अधिकार है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बताया है। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।1
- बिजनौर के धामपुर से जहां रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस बुक कराने के करीब 25 दिन बाद भी डिलीवरी न मिलने और घरेलू सिलेंडर पर लगभग 60 रुपये की वृद्धि से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी को लेकर कई उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंच गए और विरोध जताते हुए कालाबाजारी की आशंका भी व्यक्त की। उपभोक्ता अदनान अहमद, दीपू शर्मा, सूर्य कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार और मोहित सहित अन्य लोगों ने एजेंसी संचालिका डिम्पल गुप्ता से व्यवस्था सुधारने की मांग की। उनका कहना था कि सिलेंडर समय पर न मिलने से घरों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एजेंसी पर बढ़ते हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और संबंधित समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया बाइट डिंपल गुप्ता संचालिका वेंकटेश्वर गैस एजेंसी धामपुर4
- Post by Voice of Labour1
- Post by Ram Mishra1
- Post by Raj Kumar Chaturvedi2
- बांदीकुई।।बसवा थाना क्षेत्र के सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 55 वर्षीय महिला तीन दिन पहले रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी।सूचना मिलने पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया- महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है।घर से 25 किलोमीटर दूर मिला शव।महिला रविवार सुबह अपने घर से लापता हुई थीं, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बांदीकुई थाने में दर्ज कराई गई थी। महिला का शव उसके घर से करीब 25 किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला इतनी दूर कैसे पहुंची।मामले की सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह महिला के गायब होने के बाद उन्होंने तुरंत बांदीकुई पुलिस को सूचना दी थी और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद शव मिलने से परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जसोल: राजस्थान के चर्चित जसोल परिवार से जुड़ी एक खबर इन दिनों चर्चा में है। खबरों और स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, यह सवाल उठ रहा है कि क्या मानवेंद्र सिंह ने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि इस बारे में अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसी बीच एक और मामला सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह की मां को घर के अंदर आने से रोक दिया गया, जिसके बाद परिवार के अंदर मतभेद की चर्चा तेज हो गई है। इस घटना को लेकर जसोल क्षेत्र और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के अंदर चल रहे विवाद की वजह से यह स्थिति बनी है, लेकिन असली कारण क्या है, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।1