logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत: खाकी के सामने कानून की धज्जियां, दबंगों ने ट्रक चालक को बेल्टों से बेरहमी से पीटा ​पीलीभीत (थाना बरखेड़ा): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की बीच सड़क पर बेल्ट, लात और घूंसों से जमकर पिटाई की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही।

6 hrs ago
user_अमित दीक्षित
अमित दीक्षित
Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

पीलीभीत: खाकी के सामने कानून की धज्जियां, दबंगों ने ट्रक चालक को बेल्टों से बेरहमी से पीटा ​पीलीभीत (थाना बरखेड़ा): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की बीच सड़क पर बेल्ट, लात और घूंसों से जमकर पिटाई की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 केअंतर्गत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 01/ पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु सूचना
    1
    निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009
केअंतर्गत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 01/ पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु सूचना
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरिया मोड़ पर बीती देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। नेपाल से यात्रियों को लेकर आ रही एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। आवारा पशु बने हादसे का कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक के सामने अचानक कुछ आवारा पशु आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन: शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। त्वरित कार्रवाई: पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हताहत: इस दुर्घटना में मासूम शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उपचार: सभी 23 घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में शोक की लहर देर रात हुए इस हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की मौत और बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने से गजरौला क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरिया मोड़ पर बीती देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। नेपाल से यात्रियों को लेकर आ रही एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
आवारा पशु बने हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक के सामने अचानक कुछ आवारा पशु आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन: शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।
त्वरित कार्रवाई: पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हताहत: इस दुर्घटना में मासूम शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
उपचार: सभी 23 घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्र में शोक की लहर
देर रात हुए इस हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की मौत और बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने से गजरौला क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_अमित दीक्षित
    अमित दीक्षित
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर : जलालाबाद क्षेत्र में बोलेरो पलटी, एक गंभीर घायल
    2
    शाहजहांपुर : जलालाबाद क्षेत्र में बोलेरो पलटी, एक गंभीर घायल
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने तहसील जलालाबाद के जिला उपाध्यक्ष प्रभात राय को गाली गलौज वाली वीडियो डालने वाली सीमा भाभी पर कार्रवाई की मांग के लिए ज्ञापन सोपा जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा की रहने वाली सोशल मीडिया,युट्यूबर, इंस्टाग्राम पर गाली गलौज वाली सीमा भाभी द्वारा एक गाली गलौज वाली वीडियो बनाकर सोशल मीडिया सीमा भाभी नाम की आई डी पर डाली गई
    1
    भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने तहसील जलालाबाद के जिला उपाध्यक्ष प्रभात राय को गाली गलौज वाली वीडियो डालने वाली सीमा भाभी पर कार्रवाई की मांग के लिए ज्ञापन सोपा 
जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा की रहने वाली सोशल मीडिया,युट्यूबर, इंस्टाग्राम पर गाली गलौज वाली सीमा भाभी द्वारा एक गाली गलौज वाली वीडियो बनाकर सोशल मीडिया सीमा भाभी नाम की आई डी पर डाली गई
    user_अलक्षेन्द्र सिंह 9454096393
    अलक्षेन्द्र सिंह 9454096393
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 09 फरवरी। तिलहर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी अक्षय कदम को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार , टीम ने बीते शनिवार को अक्षय कदम को महाराष्ट्र के जनपद सातारा के एक बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय कराड के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। पुलिस टीम सोमवार को उसे साथ लेकर शाहजहांपुर पहुंची। गौरतलब हो कि अक्षय कदम और उसके साथियों ने बीते 19 दिसम्बर को नगरीय मोड़ स्थित भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल में घुस कर उनके साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद से अक्षय कदम फरार चल रहा था।
    3
    शाहजहांपुर, 09 फरवरी। तिलहर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी अक्षय कदम को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस के अनुसार , टीम ने बीते शनिवार को अक्षय कदम को महाराष्ट्र के जनपद सातारा के एक बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय कराड के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। पुलिस टीम सोमवार को उसे साथ लेकर शाहजहांपुर पहुंची। 
गौरतलब हो कि अक्षय कदम और उसके साथियों ने बीते 19 दिसम्बर को नगरीय मोड़ स्थित भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल में घुस कर उनके साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद से अक्षय कदम फरार चल रहा था।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मैरिज लॉन मालिक ने कारीगर को बनाया बंधक, पीटकर हाथ तोड़ा शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में एक मैरिज लॉन मालिक द्वारा कारीगर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि लॉन मालिक ने कारीगर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और लोहे की रॉड से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया।
    1
    मैरिज लॉन मालिक ने कारीगर को बनाया बंधक, पीटकर हाथ तोड़ा
शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में एक मैरिज लॉन मालिक द्वारा कारीगर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि लॉन मालिक ने कारीगर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और लोहे की रॉड से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तिलक चढ़ाने जा रहे भाई समेत दो की मौत शाहजहांपुर में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, 15 फरवरी को जानी थी बारात
    2
    तिलक चढ़ाने जा रहे भाई समेत दो की मौत
शाहजहांपुर में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, 15 फरवरी को जानी थी बारात
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लाट साहब जुलूस में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: 👉डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर कसी व्यवस्था की लगाम शाहजहांपुर, 09 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के दौरान निकलने वाले ऐतिहासिक बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक पूरे जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित क्षेत्राधिकारी, जुलूस आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए ढीले एवं लटके तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित ढंग से कवर कराने तथा जुलूस मार्ग में अवरोध पैदा करने वाली अस्थायी एवं स्थायी बाधाओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरकर मार्ग को सुगम बनाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा जुलूस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
    2
    लाट साहब जुलूस में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: 
👉डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर कसी व्यवस्था की लगाम
शाहजहांपुर, 09 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के दौरान निकलने वाले ऐतिहासिक बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक पूरे जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित क्षेत्राधिकारी, जुलूस आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए ढीले एवं लटके तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित ढंग से कवर कराने तथा जुलूस मार्ग में अवरोध पैदा करने वाली अस्थायी एवं स्थायी बाधाओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरकर मार्ग को सुगम बनाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा जुलूस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.