Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के बांकीपुर की जनता जनसुराज का समर्थन कर रही है। यहाँ के लोग जनसुराज के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।
जनसत्ता NEWS@
बिहार के बांकीपुर की जनता जनसुराज का समर्थन कर रही है। यहाँ के लोग जनसुराज के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के खेड़ाय गांव में नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर को सील कर दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के आदेश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ मिलकर सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया और तस्कर के घर को सील कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बीते 17 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खेड़ाय गांव में छापेमारी की थी। कन्हैया साह के घर से पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम गांजा, गांजा पैक करने वाली 155 पीस प्लास्टिक, गांजा तौलने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन, पैसे गिनने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एक चार्जर, भूरे रंग का सेलो टेप और 1 लाख 92 हजार 910 रुपये नकद बरामद किए थे। इस छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी कन्हैया साह को गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। अब इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए एसडीओ के आदेश पर तस्कर के घर को सील कर दिया गया है।1
- सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के घटैला गांव में सोमवार की अहले सुबह 6 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान घटैला निवासी तिलेश्वर गोंड के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता और मुखिया अमरनाथ राम तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने इस दुखद घटना की जानकारी असांव थाना प्रभारी और आंदर अंचलाधिकारी को दी है। मृतक के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो पुत्र और एक पुत्री अभी अविवाहित हैं।1
- सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत बहुआरा कादिर में बकरे का होलसेल बाजार है। इस बाजार में हर नस्ल के बकरे उचित और सस्ते दामों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बकरे खरीदने या अन्य जानकारी के लिए लोग स्क्रीन पर दिए गए नंबर पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।1
- गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर एनएच के पास हरखौली ढाला मोड़ पर कार्रवाई के दौरान रोबिन सिंह को पकड़ा गया। इसके बाद, उसकी निशानदेही पर हरखौली गांव में छापेमारी कर सनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। सनोज कुमार के घर की तलाशी लेने पर वहां से एक देशी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हथियार तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए सोनू कुमार का नाम बताया है।1
- बिहार के सारण में शहीद पंकज यादव जी के घर पर खेसारी लाल यादव जी पहुंचे हैं।1
- बिहार के बांकीपुर की जनता जनसुराज का समर्थन कर रही है। यहाँ के लोग जनसुराज के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।1
- बिहार के गोपालगंज में असली हीरो माने जाने वाले एसपी विनय तिवारी जी आज फिर अचानक अपनी मोटरसाइकिल से बाहर निकले। एसपी विनय तिवारी जी को अचानक इस तरह मोटरसाइकिल पर जाते देख लोग उन्हें बस देखते ही रह गए।1
- नेपाल के जल ग्रहण इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी बैराज के 22 फाटक खोल दिए गए हैं।1