logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फैक्ट्री विरोध के दौरान बवाल — प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव, देखे viral video धार जिले के ग्राम तलावडी फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने पोस्ट कर आंदोलन का किया समर्थन। ग्रामीणों का कहना — जमीन, पर्यावरण और आजीविका के मुद्दों पर पहले सुनवाई जरूरी। मौके पर बढ़ती भीड़ और तनाव के बीच प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।

1 hr ago
user_Golu Mewade
Golu Mewade
Court reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

फैक्ट्री विरोध के दौरान बवाल — प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव, देखे viral video धार जिले के ग्राम तलावडी फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने पोस्ट कर आंदोलन का किया समर्थन। ग्रामीणों का कहना — जमीन, पर्यावरण और आजीविका के मुद्दों पर पहले सुनवाई जरूरी। मौके पर बढ़ती भीड़ और तनाव के बीच प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धार जिले के ग्राम तलावडी फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने पोस्ट कर आंदोलन का किया समर्थन। ग्रामीणों का कहना — जमीन, पर्यावरण और आजीविका के मुद्दों पर पहले सुनवाई जरूरी। मौके पर बढ़ती भीड़ और तनाव के बीच प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।
    1
    धार जिले के ग्राम तलावडी फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने पोस्ट कर आंदोलन का किया समर्थन।
ग्रामीणों का कहना — जमीन, पर्यावरण और आजीविका के मुद्दों पर पहले सुनवाई जरूरी।
मौके पर बढ़ती भीड़ और तनाव के बीच प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *राजपुर शासकीय कार्य में बाधा, जातिसूचक अपमान व धमकी का मामला दर्ज* बड़वानी जिले के राजपुर नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राजा दीगे के साथ 17 फरवरी 2026 को पंचायतवाड़ी में पानी सप्लाई के दौरान रईस शेख ने बाधा डाली, जातिसूचक अपमान किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भादंसं की धारा 296(ए), 351(3) तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने पीड़ित का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करेगी।
    1
    *राजपुर शासकीय कार्य में बाधा, जातिसूचक अपमान व धमकी का मामला दर्ज*
बड़वानी जिले के राजपुर नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राजा दीगे के साथ 17 फरवरी 2026 को पंचायतवाड़ी में पानी सप्लाई के दौरान रईस शेख ने बाधा डाली, जातिसूचक अपमान किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भादंसं की धारा 296(ए), 351(3) तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने पीड़ित का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करेगी।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय बड़वानी के सावरिया रेसिडेंसी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय युवक भूपेंद्र बंडोले फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। भूपेंद्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पीजी कॉलेज में अध्ययनरत था। वह स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार बताया जा रहा है। घटना के समय उसकी मां और पिता एक शादी समारोह में गए हुए थे। उसके पिता बालकुआ के शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार में दो बहनें हैं, जिनमें से एक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। भूपेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेडिंग का कार्य भी करता था और हाल ही में कंप्यूटर का नया सीपीयू भी खरीदा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय बड़वानी के सावरिया रेसिडेंसी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय युवक भूपेंद्र बंडोले फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
भूपेंद्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पीजी कॉलेज में अध्ययनरत था। वह स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार बताया जा रहा है। घटना के समय उसकी मां और पिता एक शादी समारोह में गए हुए थे। उसके पिता बालकुआ के शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं।
परिवार में दो बहनें हैं, जिनमें से एक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। भूपेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेडिंग का कार्य भी करता था और हाल ही में कंप्यूटर का नया सीपीयू भी खरीदा था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बड़वानी, 18 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ​शहर में विगत दिनों हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बड़वानी पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत बिसेन और उनकी टीम ने रात्रि सुरक्षा अभियान के तहत नवलपुरा एवं सावरिया धाम कॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक सहयोग से अपराधों पर लगाम लगाना है। ​सुरक्षा के लिए पुलिस के 6 बड़े सुझाव ​जनसंवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रहवासियों से सीधे चर्चा की और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए: ​CCTV और चौकीदार: हर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कॉलोनी स्तर पर सामूहिक रूप से रात्रि चौकीदार रखने की सलाह दी गई। ​डिजिटल कनेक्टिविटी: कॉलोनी का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें संबंधित बीट पुलिस अधिकारी को जोड़ने को कहा गया ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तुरंत हो सके। ​सूने मकानों पर सावधानी: लंबे समय के लिए बाहर जाने पर घर में नकदी या कीमती आभूषण न छोड़ने की अपील की गई। ​वेरिफिकेशन अनिवार्य: किराएदारों, घरेलू नौकरों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाने में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। ​संदिग्धों की सूचना तत्काल देने की अपील ​थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग से ही चोरी जैसी वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस के इस सार्थक प्रयास की रहवासियों ने सराहना की है और सुरक्षा नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया है।
    4
    बड़वानी, 18 फरवरी 2026।
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)
​शहर में विगत दिनों हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बड़वानी पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत बिसेन और उनकी टीम ने रात्रि सुरक्षा अभियान के तहत नवलपुरा एवं सावरिया धाम कॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक सहयोग से अपराधों पर लगाम लगाना है।
​सुरक्षा के लिए पुलिस के 6 बड़े सुझाव
​जनसंवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रहवासियों से सीधे चर्चा की और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए:
​CCTV और चौकीदार: हर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कॉलोनी स्तर पर सामूहिक रूप से रात्रि चौकीदार रखने की सलाह दी गई।
​डिजिटल कनेक्टिविटी: कॉलोनी का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें संबंधित बीट पुलिस अधिकारी को जोड़ने को कहा गया ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तुरंत हो सके।
​सूने मकानों पर सावधानी: लंबे समय के लिए बाहर जाने पर घर में नकदी या कीमती आभूषण न छोड़ने की अपील की गई।
​वेरिफिकेशन अनिवार्य: किराएदारों, घरेलू नौकरों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाने में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
​संदिग्धों की सूचना तत्काल देने की अपील
​थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग से ही चोरी जैसी वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस के इस सार्थक प्रयास की रहवासियों ने सराहना की है और सुरक्षा नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया है।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 'क्या करोगे जानकर, जो हो गया वो हो गया', गर्लफ्रेंड के मर्डर पर पूछा सवाल तो बेशर्मी से हंसा हत्यारा। इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पीयूष धामनोटिया नाम के युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मीडिया के सामने बेशर्मी से हंसता हुआ नज़र आया. मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मीडिया से बात कर रहा है और बेशर्मी से हंस रहा है, जैसे उसे इस हत्या का कोई पछतावा ही न हो. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पीयूष धामनोटिया है.
    1
    'क्या करोगे जानकर, जो हो गया वो हो गया', गर्लफ्रेंड के मर्डर पर पूछा सवाल तो बेशर्मी से हंसा हत्यारा।
इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पीयूष धामनोटिया नाम के युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मीडिया के सामने बेशर्मी से हंसता हुआ नज़र आया.
मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मीडिया से बात कर रहा है और बेशर्मी से हंस रहा है, जैसे उसे इस हत्या का कोई पछतावा ही न हो. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पीयूष धामनोटिया है.
    user_Alka Parmar
    Alka Parmar
    Dhar,indore,Mp news Dhar•
    15 hrs ago
  • Post by रामकरण पटेल पाटीदार
    2
    Post by रामकरण पटेल पाटीदार
    user_रामकरण पटेल पाटीदार
    रामकरण पटेल पाटीदार
    Environmental Protection Organization धार, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • विश्व पर्यटक नगरी मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की निकली बारात भक्त डीजे और ढोल पर झूमते नजर आए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई बाबा की बारात में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य पालकी के साथ भक्त डीजे ढोल ताशे पर झूमते हुवे चल रहे थे साथ ही मांडू के युवा के द्वारा अखाड़ा भी घुमाया जा रहा था वहीं भव्य झाकियां में मां पार्वती जी ओर ओर बाबा भोले नाथ की मनमोहक की प्रसूति हो रही थी बाबा मंडपेश्वर महादेव का मांडू में भक्तों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही सुबह से ही मांडू के मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर मंडपेश्वर मंदिर सेवा समिति के द्वारा सुबह से ही भक्तों को फरियाली ओर दूध वितरण क्या गया वही शाम होते ही नगर में भव्य बारात निकाली गई वही बारात मंडपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे मांडू नगर भ्रमण के बाद वापस मंडपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बात भव्य आरती की गई मंडपेश्वर महादेव समिति के विकास बिट्टू श्रीवास ने बताया कि लगातार 15 वर्ष से बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली जाती है जिसमें मांडू के साथ साथ मांडू से लगे क्षेत्र के भक्त भी बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात में शामिल होते हैं वहीं हमारी मंडपेश्वर महादेव समिति के द्वारा सुबह से ही फरियाल ओर ठंडाई दूध वितरण क्या जाता है वही इस मौके पर पूरे मांडू नगर ओर मांडू पुलिस प्रशासन का सहयोग हमारे साथ बना रहता है
    4
    विश्व पर्यटक नगरी मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की निकली बारात 
भक्त डीजे और ढोल पर झूमते नजर आए 
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई बाबा की बारात में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य पालकी के साथ भक्त डीजे ढोल ताशे पर झूमते हुवे चल रहे थे साथ ही मांडू के युवा  के द्वारा अखाड़ा  भी घुमाया जा रहा था वहीं भव्य झाकियां में मां पार्वती जी ओर ओर बाबा भोले नाथ की मनमोहक की प्रसूति हो रही थी बाबा मंडपेश्वर महादेव का मांडू में भक्तों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही सुबह से ही मांडू के मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर मंडपेश्वर मंदिर सेवा समिति के द्वारा  सुबह से ही भक्तों को फरियाली ओर दूध वितरण क्या गया वही शाम होते ही नगर में भव्य बारात निकाली गई वही  बारात  मंडपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे मांडू नगर भ्रमण के बाद वापस मंडपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बात भव्य आरती की गई  मंडपेश्वर महादेव समिति के विकास बिट्टू श्रीवास ने बताया कि  लगातार 15 वर्ष से बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली जाती है जिसमें मांडू के साथ साथ मांडू से लगे क्षेत्र के भक्त भी  बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात में शामिल होते हैं वहीं हमारी  मंडपेश्वर महादेव समिति के द्वारा सुबह से ही फरियाल ओर ठंडाई  दूध वितरण क्या जाता है वही इस मौके पर पूरे मांडू नगर  ओर मांडू पुलिस प्रशासन का सहयोग  हमारे साथ बना रहता है
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Social Media Manager धार, धार, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बड़वानी। जिले के समीपस्थ ग्राम पिपलुद में एक शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। भांजे की शादी में मेहंदी की रस्म के दौरान स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के मामा घनश्याम यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव ग्राम वझरा में अपने भांजे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, मेहंदी कार्यक्रम के दौरान वे अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी डांस कर रहे थे। परिवारजन और रिश्तेदार भी जश्न में शामिल थे। इसी दौरान अचानक घनश्याम यादव की तबीयत बिगड़ गई और वे स्टेज पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने संभालने की कोशिश की, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले शहनाई और संगीत की गूंज थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घनश्याम यादव को मौत से कुछ सेकंड पहले अपनी पत्नी के साथ हंसते और डांस करते हुए देखा जा सकता है। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक का पार्थिव शरीर गृहग्राम लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया
    1
    बड़वानी। जिले के समीपस्थ ग्राम पिपलुद में एक शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। भांजे की शादी में मेहंदी की रस्म के दौरान स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के मामा घनश्याम यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव ग्राम वझरा में अपने भांजे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, मेहंदी कार्यक्रम के दौरान वे अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी डांस कर रहे थे। परिवारजन और रिश्तेदार भी जश्न में शामिल थे।
इसी दौरान अचानक घनश्याम यादव की तबीयत बिगड़ गई और वे स्टेज पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने संभालने की कोशिश की, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले शहनाई और संगीत की गूंज थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घनश्याम यादव को मौत से कुछ सेकंड पहले अपनी पत्नी के साथ हंसते और डांस करते हुए देखा जा सकता है। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक का पार्थिव शरीर गृहग्राम लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.