नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने बढ़ाए सतर्कता : सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन समय सीमा की बैठक के दौरान सीईओ श्री जैन ने योजनाओं अभियानों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश नर्मदापुरम/मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन ने समय-सीमा की बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन में डी ग्रेड में आने वाले विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में “संकल्प से समाधान” अभियान की समीक्षा करते हुए सीईओ श्री जैन ने निर्देशित किया कि अभियान अवधि में शत-प्रतिशत शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकासखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री जैन ने एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त एसडीएम को टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सिवनी मालवा को विशेष रूप से निर्देशित किया कि सुव्यवस्थित कार्य योजना बनाकर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सीईओ ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अमले को सख्त निर्देश दिए कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए। जिन क्षेत्रों में कटाई का प्रतिशत कम है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए फसल अवशेष प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 1 से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाले शाला “प्रवेश उत्सव” की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए सीईओ श्री जैन ने सभी विकासखंडों में स्कूलों में प्रवेश उत्सव आयोजित करने हेतु अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए निर्देशित किया कि अधिकारी स्वयं विद्यालयों में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों को किफायती दामों में पुस्तके उपलब्ध करवाते हुए उन्हे लाभान्वित किए जाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत एन्यूमेरेटर एवं सुपरवाइजर की सूची निर्धारित पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश संबंधित तहसीलदार, सीएमओ एवं एसडीएम को दिए गए। साथ ही 1 अप्रैल से 22 अप्रैल के मध्य उनके प्रशिक्षण हेतु बैच बनाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान एडीएम श्री अनिल जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने बढ़ाए सतर्कता : सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन समय सीमा की बैठक के दौरान सीईओ श्री जैन ने योजनाओं अभियानों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश नर्मदापुरम/मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन ने समय-सीमा की बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन में डी ग्रेड में आने वाले विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में “संकल्प से समाधान” अभियान की समीक्षा करते हुए सीईओ श्री जैन ने निर्देशित किया कि अभियान अवधि में शत-प्रतिशत शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकासखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री जैन ने एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त एसडीएम को टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सिवनी मालवा को विशेष रूप से निर्देशित किया कि सुव्यवस्थित कार्य योजना बनाकर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिले में नरवाई जलाने
की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सीईओ ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अमले को सख्त निर्देश दिए कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए। जिन क्षेत्रों में कटाई का प्रतिशत कम है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए फसल अवशेष प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 1 से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाले शाला “प्रवेश उत्सव” की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए सीईओ श्री जैन ने सभी विकासखंडों में स्कूलों में प्रवेश उत्सव आयोजित करने हेतु अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए निर्देशित किया कि अधिकारी स्वयं विद्यालयों में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों को किफायती दामों में पुस्तके उपलब्ध करवाते हुए उन्हे लाभान्वित किए जाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत एन्यूमेरेटर एवं सुपरवाइजर की सूची निर्धारित पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश संबंधित तहसीलदार, सीएमओ एवं एसडीएम को दिए गए। साथ ही 1 अप्रैल से 22 अप्रैल के मध्य उनके प्रशिक्षण हेतु बैच बनाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान एडीएम श्री अनिल जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
- बनखेड़ी। अभिव्यक्ति ग्रुप बनखेड़ी द्वारा बुधवार को यूपीएससी में चयनित आयुष स्वामी का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य उमेश साहू ने कहा कि आयुष की मेहनत और लगन ने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों में रहकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष स्वामी ने देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होकर अपना सपना साकार किया है। विशेष बात यह रही कि उन्होंने फाइनल इंटरव्यू में 210 अंक प्राप्त कर देशभर में टॉप-5 में स्थान हासिल किया। ग्रुप के सदस्यों ने आयुष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1
- सोहागपुर पुलिस ने ग्राम लाँघा बम्होरी से 2 युवकों से 21328 रुपये की अवैध शराब की जप्त अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लांघा बमोरी निवासी दो युवकों पवन कुशवाहा और संतोष नागवंशी के कब्जे से कुल 21,328 रुपए कीमत की अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुशवाहा के कब्जे से प्लेन शराब के 18 पाव, मसाला शराब के 19 पाव, अंग्रेजी शराब (वोडका) के 4 पाव तथा आइकोनिक व्हाइट अंग्रेजी शराब की 3 बोतलें जप्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 6,288 रुपए बताई गई है। वहीं संतोष नागवंशी के कब्जे से इंपीरियल ब्लू की 3 बोतल, ब्लेंडर प्राइड की 2 बोतल, ऑफिसर चॉइस की 1 बोतल, आरएस (रॉयल स्टैग) की 1 बोतल, मैकडॉवेल नंबर 1 की 1 बोतल, मैकडॉवेल के 16 क्वार्टर तथा इंपीरियल ब्लू के 6 क्वार्टर जप्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 15,040 रुपए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by PS24NEWS2
- सतना। मझगवां वन परिक्षेत्र के धारकुंडी जंगल में मंगलवार रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब धारकुंडी आश्रम से मानिकपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक तेंदुआ करीब एक घंटे तक सड़क पर बैठा रहा। तेंदुए के अचानक सामने आ जाने से राहगीरों को वाहन रोककर इंतजार पड़ा।1
- क्या प्रशासन का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है? सिलवानी में बैन के बावजूद धड़ल्ले से चल रही थी अवैध बोरवेल मशीन! रायसेन के सिलवानी स्थित ग्राम चुन्हैटिया में कलेक्टर के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ीं। जल संकट के कारण 30 जून तक बोरवेल खनन पर सख्त प्रतिबंध है, फिर भी कल यहां अवैध खुदाई जारी थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर छापा मारकर बोरवेल मशीन को तुरंत जब्त कर लिया है।1
- Indore, जिसे प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहा जाता है, वहां के उद्योग इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 1️⃣ कई उद्योगों में उत्पादन घटने और मांग कम होने की समस्या सामने आ रही है। 2️⃣ बढ़ती लागत और कच्चे माल की कीमतों ने उद्योगपतियों की चिंता बढ़ा दी है। 3️⃣ छोटे और मध्यम उद्योगों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। 4️⃣ रोजगार के अवसरों में कमी आने की भी आशंका जताई जा रही है। 5️⃣ सरकार और प्रशासन से राहत पैकेज और नीतिगत समर्थन की उम्मीद की जा रही है। इंदौर के उद्योगों की स्थिति प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों पर भी असर डाल सकती है। Hashtags: #Indore #MPNews #IndustryCrisis #BusinessNews #Economy #MadhyaPradesh #LocalNews #BreakingNews1
- सोहागपुर नगर परिषद में नवनियुक्त चारो एल्डरमेन का विधायक ने किया स्वागत सोहागपुर नगर परिषद में नगरी विकास विभाग द्वारा पिछले दिनों चार एल्डर में नियुक्त किए गए थे जिसमें राकेश मंडल निवासी अंबेडकर वार्ड संजय मालवीय निवासी रघुवंशीपुरा वार्ड, नितिन कहार मातापुरा वार्ड और सुधा श्रीवास तिलकवाद को एल्डरमैन नियुक्त किया गया था। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने निवास पर बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग चारों नवनियुक्त एल्डरमैन का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता सौरभ( गोलू ) अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- किसान की निजी भूमि पर दबंग कर रहा कब्जा अपने पद और पहुंच का दुरुपयोग कर गरीब किसान की भूमि पर जाता रहा मलिकाना हक। विवाद उस समय बढा जब भोपाल निवासी सुधा भार्गव के पति संजीव भार्गव ने रायसेन जिले की तहसील सिलवानी के अंतर्गत बमहोरी में निवास करने वाले एक किसान की खेत की फसल काटकर उस पर बखर चला दिया बता दें कि कस्बा बमहोरी निवासी शिबा मेहरा जिनकी निजी भूमि बम्होरी के चिंगवाड़ा गांब में स्थित है परेशान शिबा मेहरा ने संबंधित अधिकारियों को संजीव भार्गब द्वारा जबरन कब्जे की सूचना लिखित दस्तावेजों के माध्यम सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी है लगभग 3 महीने से यह अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही है परंतु इनको अभी इस लड़ाई में सफलता नहीं मिली ना ही इनकी नीचे सुनवाई हुई ना ही ऊपर अब उन्होंने रायसेन जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा से न्याय के लिए गुहार लगाई है फरियादी भूमि स्वामनी का कहना है उनकी निजी भूमि खसरा 253/2/2/3/1/2 रकबा 1.6020 को संजीव भार्गव ने अपनी पहुंच पकड़ और पत्नी के उच्च पद का दुरुपयोग कर यह जमीन पट्टे की दर्शाकर हमारे खसरे पर बटान डलवा कर उमाशंकर के नाम करबा दिया भूमि स्वामनि शिवा मेहरा का आरोप है कि संबंधित सारे अधिकारी इस मामले में मिले हुए है और उनकी कहीं कोई सुनबाई नहीं हो रही है संजीव भार्गव द्वारा उनके खेत पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और गुड्डू मीणा के साथ मिलकर खेत की फसल काट ली गई और खेत में ट्रैक्टर चलवा दिया अपनी भूमि वापस पाने और न्याय के लिए अब शिबा मेहरा था उनका बेटा संबंधित विभागों के चक्कर लगा रहे हैं मगर अभी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई अब देखना है रायसेन कलेक्टर के संज्ञान में मामला आने पर वह इस संबंध में क्या निर्णय लेते हैं क्या फरियादी को न्याय मिलेगा क्या दबंग संजीव भार्गव और सुधा भार्गव जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया उन पर कार्रवाई हो पाएगी । देखना है इस मामले में क्या निर्णय निकलता है क्या सच्चाई की जीत हो पाएगी या फिर उच्च पद पर बैठे अधिकारीओ के सामने नीचे बैठे छोटे अधिकारी नत मस्तक हो जाएंगे4
- सांची में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर जेपी त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। बाइक भी जब्त हुई, दोनों को कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में भेज दिया गया।1